Mastering Linear Equations in One Variable: The Ultimate Guide for Beginners
Learn linear equations in one variable with easy explanations, solved examples, real-life applications, and step-by-step solutions for beginners.
Read More →
सैकड़ो लोगो अपने घरो की हजारो किलोमीटर की दुरी पैदल ही जाने को मजबूर है न पैरो में चप्पल न पेट मे दाना | बिस्कुट और पानी पीकर ही लोग गुजारा कर रहे है | ऐसा लगता है अब बिस्कुट ही राष्ट्रीय भोजन बन गय?
Contents:
1947 देश विभाजन से लेकर 2020 आजतक भारत ने काफी परिपक्वता प्राप्त की लेकिन आज जब तालाबंदी के 50 दिन बीत गए है देश की स्तिथि देश विभाजन के समय से भी बदतर है |
ऐसा हम क्यों कह रहे है जब देश का विभाजन हुआ उस समय की बात करे तो भारत में एक नई व्यवस्था का जन्म हो रहा था | अंग्रेज भारत छोड़कर जा रहे थे | उनके जाने के साथ की सारी वयवस्था भी अस्त-व्यस्त हो चुकी थी | न तो जिलो में जिलाधिकारी थे न ही पुलिस |
भारत एक नई दिशा में चलना शुरू ही कर रहा था | लाखो लोग दंगो की भेट चढ़ गए थे इन सब के बीच भी लाखो लोगो को राहत शिविर में पनाह मिली | जगह - जगह भोजन वितरण की व्यवस्था की गए |
आज आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद जब सरकारे बड़े-बड़े दावे करती है तो आज के समय वो दावे जुमले मात्र ही लगते है |
कहते है भारत की आत्मा गाँव, गरीब किसान और मजदूरों में बस्ती है वो गरीब मजदूर जो अपने पसीने से देश का भाग्य लिखता है आज उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है |
अगर सरकरी आकड़ो की बात करे तो राज्य सरकारों के अपने-अपने तर्क है | उत्तर प्रदेश में अभी तक 15 लाख मजदूर सरकारी आकड़ो में प्रदेश वापस आये है और पैदल, साइकिल व अन्य साधनों से वापस आने वालो का तो कोई आकड़ा ही नहीं है |
सैकड़ो लोगो अपने घरो की हजारो किलोमीटर की दुरी पैदल ही जाने को मजबूर है न पैरो में चप्पल न पेट मे दाना | बिस्कुट और पानी पीकर ही लोग गुजारा कर रहे है | ऐसा लगता है अब बिस्कुट ही राष्ट्रीय भोजन बन गया है |
आज राज्यों की सीमायें इन मजदूरों के लिए बॉर्डर बन गयी है प्रदेश की सीमा पर पुलिस की लाठियां उनके बदन पर पड़ रही है | जिसके कारण लाखो लोगो को रेल की पटरी ही घर जाने का रास्ता बनी हुई है |
रेल पटरी पर चलने के कारण कई मजदूरों की जान भी चली गयी | महाराष्ट्र में हुए हादसे में 16 मजदूर मालगाड़ी से काटकर मर गये | महाराष्ट्र हो या गुजरात दिल्ली हो या उत्तर प्रदेश आये दिन ये गरीब हादसों का सिकार हो रहे है |
जो मजदूर कर तक अमीरों की जागीर थे और सरकारों के चुनावी एजेंडा थे आज उनको न ही पेट भर भोजन प्राप्त है और न ही सरकारी मदत |
घर वापसी के लिए मजबूर ये गरीब अपने घर जाने के लिए किस तरह की यातनाये सह रहे है कई लोगो ने पाच-पाच हजार रूपए कर्ज लेकर ट्रको और ऑटो चालको को देने पड़े |
तालाबंदी होने के बाद लाखो लोगो की नौकरिया चली गए आज अगर हम सडको पर देखे तो ऐसा लगता है जैसे फल और सब्जी बेचने वालो की बाढ़ आ गयी है चारो तरफ अफरातफरी का माहोल है हर कोई अपने आने वाले कल को लेकर परेशान है |
माँ अपने बच्चे को लेकर सेकड़ो किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर है | पैदल चलते-चलते कई मजदूर भूख, प्यास और थकान से अपनी जान गया चुके है |
अब तो भगवान से बस यही प्राथना है जो सिसयासतदार चुनावों के समय बड़े-बड़े दावे करते है वो इन गरीबो की कुछ शुध ले |
Learn linear equations in one variable with easy explanations, solved examples, real-life applications, and step-by-step solutions for beginners.
Read More →Learn Degree of Comparison in English Grammar in easy Hindi. Understand Positive, Comparative and Superlative degrees with rules, examples, exercises, tricks and real-life usage.
Read More →Get the latest Class 9 NCERT Solutions based on the new syllabus and updated books including Ganit Manjari, Exploration, Kaveri, and Ganga. Find chapter-wise solutions, question answers, MCQs, extra questions, summaries, and easy explanations for Maths, Science, English, and Hindi in one place.
Read More →भारत के सर्वोच्च न्यायालय की संरचना, शक्तियाँ, अधिकार क्षेत्र, न्यायाधीशों की नियुक्ति, न्यायिक समीक्षा, PIL और महत्वपूर्ण निर्णयों की विस्तृत जानकारी। UPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सम्पूर्ण नोट्स।
Read More →भारतीय संविधान में अब तक हुए 105 संशोधनों का वर्षवार विस्तृत विवरण जानें। किस सरकार में कौन-सा संशोधन हुआ, प्रमुख प्रावधान, महत्वपूर्ण अनुच्छेद और परीक्षा हेतु मुख्य बिंदु एक ही स्थान पर पढ़ें।
Read More →In the world of school education, NCERT books play a very important role for students studying in CBSE and many other state boards. These textbooks are designed by experts and contain concept-based learning that helps students build a strong academic foundation.
Read More →