Mastering Linear Equations in One Variable: The Ultimate Guide for Beginners
Learn linear equations in one variable with easy explanations, solved examples, real-life applications, and step-by-step solutions for beginners.
Read More →
योगी आदित्यनाथ (मूल नाम : अजय सिंह बिष्ट; जन्म 5 जून 1972) गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महन्त तथा राजनेता हैं |
Contents:
योगी आदित्यनाथ (मूल नाम : अजय सिंह बिष्ट; जन्म 5 जून 1972) गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महन्त तथा राजनेता हैं एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री हैं। इन्होंने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को की बड़ी जीत के बाद यहाँ के 21वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली| वे 1998 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर का प्रतिनिधित्व किया | और 2014 लोकसभा में भी यहीं से सांसद चुने गए थे। आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महंत अवयेद्यानाथ के उत्तराधिकारी हैं। ये हिन्दू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिन्दू युवा वाहनी के संस्थापक भी हैं, तथा इनकी छवि कथित तौर पर एक देशभक्त की है|
प्रारंभिक जीवन
5 जून 1972 को उत्तराखण्ड के पौड़ी गडवाल जिले स्थित यम्केस्वर तहसील के पंचुर गाँव के एक गढ़वाली राजपूत परिवार में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ।इनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है जो एक फॉरेस्ट रेंजर थे, तथा इनकी मां का नाम सावित्री देवी है। अपनी माता-पिता के सात बच्चों में तीन बड़ी बहनों व एक बड़े भाई के बाद ये पांचवें थे एवं इनसे और दो छोटे भाई हैं|
इन्होंने 1977 में टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल में पढ़ाई शुरू की व 1987 में यहाँ से दसवीं की परीक्षा पास की। सन् 1989 में ऋषिकेश के श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज से इन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। 1990 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते हुए ये अखिल भारतीय विद्याथी परिषद् से जुड़े। 1992 में श्रीनगर के हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्याल से इन्होंने गणित में बीएससी की परीक्षा पास की। कोटद्वार में रहने के दौरान इनके कमरे से सामान चोरी हो गया था जिसमें इनके सनत प्रमाण पत्र भी थे। इस कारण से गोरखपुर से विज्ञान स्नातकोत्तरकरने का इनका प्रयास असफल रह गया। इसके बाद इन्होंने ऋषिकेश में पुनः विज्ञान स्नातकोत्तर में प्रवेश तो लिया लेकिन राम मंदिर आंदोलन का प्रभाव और प्रवेश को लेकर परेशानी से उनका ध्यान अन्य ओर बंट गया।1993 में गणित में एमएससी की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर शोध करने ये गोरखपुर आए एवं गोरखपुर प्रवास के दौरान ही ये महंत अवैद्यनाथ के संपर्क में आए थे जो इनके पड़ोस के गांव के निवासी और परिवार के पुराने परिचित थे। अंततः ये महंत की शरण में ही चले गए और दीक्षा ले ली। 1994 में ये पूर्ण संन्यासी बन गए, जिसके बाद इनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ हो गया|
12 सितंबर 2014 को गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के निधन के बाद इन्हें यहाँ का महंत बनाया गया। 2 दिन बाद इन्हें नाथ पंथ के पारंपरिक अनुष्ठान के अनुसार मंदिर का पीठाधीश्वर बनाया गया|
रजनीतिक जीवन
सबसे पहले 1998 में योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े और जीत गए। तब इनकी उम्र केवल 26 वर्ष थी। वे बारहवीं लोक सभा (1998-99) के सबसे युवा सांसद थे। 1999 में ये गोरखपुर से पुनः सांसद चुने गए।
अप्रैल 2002 में इन्होंने हिन्दू युवा वाहिनी बनायी। 2004 में तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीता। 2009 में ये 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे। 2014 में पांचवी बार एक बार फिर से दो लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर ये सांसद चुने गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। इसमें योगी आदित्यनाथ से काफी प्रचार कराया गया, लेकिन परिणाम निराशाजनक रहा। 2017 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने योगी आदित्यनाथ से पूरे राज्य में प्रचार कराया। इन्हें एक हेलीकॉप्टर भी दिया गया|
19 मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुनकर मुख्यमंत्री पद सौंपा गया|
Learn linear equations in one variable with easy explanations, solved examples, real-life applications, and step-by-step solutions for beginners.
Read More →Learn Degree of Comparison in English Grammar in easy Hindi. Understand Positive, Comparative and Superlative degrees with rules, examples, exercises, tricks and real-life usage.
Read More →Get the latest Class 9 NCERT Solutions based on the new syllabus and updated books including Ganit Manjari, Exploration, Kaveri, and Ganga. Find chapter-wise solutions, question answers, MCQs, extra questions, summaries, and easy explanations for Maths, Science, English, and Hindi in one place.
Read More →भारत के सर्वोच्च न्यायालय की संरचना, शक्तियाँ, अधिकार क्षेत्र, न्यायाधीशों की नियुक्ति, न्यायिक समीक्षा, PIL और महत्वपूर्ण निर्णयों की विस्तृत जानकारी। UPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सम्पूर्ण नोट्स।
Read More →भारतीय संविधान में अब तक हुए 105 संशोधनों का वर्षवार विस्तृत विवरण जानें। किस सरकार में कौन-सा संशोधन हुआ, प्रमुख प्रावधान, महत्वपूर्ण अनुच्छेद और परीक्षा हेतु मुख्य बिंदु एक ही स्थान पर पढ़ें।
Read More →In the world of school education, NCERT books play a very important role for students studying in CBSE and many other state boards. These textbooks are designed by experts and contain concept-based learning that helps students build a strong academic foundation.
Read More →