Mastering Linear Equations in One Variable: The Ultimate Guide for Beginners
Learn linear equations in one variable with easy explanations, solved examples, real-life applications, and step-by-step solutions for beginners.
Read More →
भारत में निर्मित विश्व के सबसे हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। महत्वपूर्ण तथ्य
Contents:
महत्वपूर्ण तथ्य-2011
भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना। -1 जनवरी
विश्व बैंक ने चीनी मुद्रा युआन में अपना पहला ब्रांड जारी किया। -5 जनवरी
भारत में निर्मित विश्व के सबसे हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। -10 जनवरी
गोल्फर गगनजीत भुल्लर यूरोपीयन चैलेंज टूर जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। -16 जनवरी
देश भर में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटि (एमएनपी) सेवा लागू हुई। -20 जनवरी
बांग्लादेश ने अपने अर्धसैनिक बल बांग्लादेश रायफल्स का नाम बदलकर बॉर्डर गार्ड ऑफ बांग्लादेश (बीजीबी) किया। -23 जनवरी
शास्त्रीय गायक और भारत रत्न से सम्मानित पंडित भीमसेन जोशी का निधन हुआ। -24 जनवरी
राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह ने पाटिल राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शुभारंभ किया।
-25 जनवरी
भारत ने ईरान को कच्चे तेल का भुगतान यूरो में करने का फैसला किया -3 फरवरी
केरल हाईकोर्ट ने राज्य में देश का पहला इस्लामिक बैंक खोलने की मंजूरी दी।
-3 फरवरी
दिपिका पल्लिकल विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला स्क्वॉश खिलाड़ी बनीं। -4 फरवरी
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने सेल के झारंखंड स्थित चिरिया खदान में लौह अयस्क के खनन की सशर्त मंजूरी दी। -9 फरवरी
चीन ने जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल किया। -14 फरवरी
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने असोम के शिवसागर में दूसरे राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (आरजीआइपीटी) की आधारशिला रखी। -19 फरवरी
रेलवे ने कोयला और लौह अयस्क खदानों को रेल से जोड़ने के लिए आरटूसीआई नाम से नई नीति की घोषणा की। -23 फरवरी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदिरुप्पा कृषि बजट पेश करने देश के पहले मुख्यमंत्री बने। -24 फरवरी
भारतीय सेना की मेजर मिताली मधुमिता वीरता पुरस्कार पाने वाली पहली महिला अधिकारी बनी। -25 फरवरी
83वें ऑस्कर अवार्ड्स में ‘द किंग्स स्पीच’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कोलिन फर्थ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और नताली पोर्टमैन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
-28 फरवरी
लोकसभा ने स्टेट बैंक ऑफ इंदौर के भारतीय स्टेट बैंक में विलय के विधेयक को मंजूरी दी। -1 मार्च
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से लीबिया को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से हटाने का निर्णय किया। -2 मार्च
उच्चतम न्यायालय ने असाधारण मामलों मंे रोगी को ‘परोक्ष इच्छा मृत्यु (पैसिव यूथेनिशिया)’ दिए जाने का सही ठहराया। -7 मार्च
उरूग्वे ने फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी। -16 मार्च
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ब्रिटेन, फ्रांस और लेबनान द्वारा रखे गए लीबिया के ऊपर ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ के प्रस्ताव को मंजूरी दी। -17 मार्च
फ्रांस लीबिया में सैन्य कारवाई के खिलाफ सैन्य हस्तक्षेप करने वाला पहला देश बना। -19 मार्च
प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोंसले को संगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ब्रिटेन के ‘हाउस ऑफ कामन्स’ में सम्मानित किया गया। -22 मार्च
भारत ने फाइनल मंे श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर क्रिकेट विश्व कप-2011 का खिताब जीता। -2 अप्रैल
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने जन लोकपाल विधेयक लागू कराने के लिए आमरण अनशन शुरू किया। -5 अप्रैल
मुंबई की अंकिता जोशी शून्य गुरूत्वाकर्षण मंे पेंटिंग बनाने वाली विश्व की पहली महिला बनी। -9 अप्रैल
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्वदेश निर्मित ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी16 का सफल प्रक्षेपण कियज्ञं -20 अप्रैल
थाइलैंड की रॉयल ‘येलो शर्ट’ पार्टी से जुड़े राजनीतिक समूह ने जुलाई मंे होने वाले चुनावों में भाग नहीं लेने का फैसला किया। -25 अप्रैल
वर्ष 2010 का प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार वरिष्ठ फिल्मकार के. बालाचंदर को देने की घोषण की गई। -29 अप्रैल
के. वी. कामथ को देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस का चेयरमैन नियुक्त किया गया। -30 अप्रैल
फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बना। -1 मई
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश का सबसे तेज सुपर कंम्प्यूटर ‘सागा-220’ बनाया। -2 मई
जरबोम गामलिन को अरूणाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया। -5 मई
अमेरिकी उपन्यासकार फिलिप रॉथ को मैन बुकर पुरस्कार-2011 के लिए चुना गया। -19 मई
रेल मंत्रालय ने अगरतला से बांग्लादेश के अखौरा को जोड़ने के लिए 14 किमी. लंबी रेल पटरी बिछाने के लिए 251 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी। -22 मई
फ्लाइट लेफ्टिनेंट निवेदिता चौधरी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारतीय वायुसेना की पहली महिलाकर्मी बनीं। -23 मई
बंगाल ने गुवाहाटी में मणिपुर को 2-1 से हराकर संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता। -30 मई
भारतीय डाक विभाग ने देश भर में मोबाइल फोन के जरिए डाकघरों से धन स्थानांतरण सेवा शुरू की। -1 जून
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2,083 करोड़ रुपए लागत की डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल परियोजना की आधारशिला रखी। -3 जून
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनपी) ने पहली बार भारत को विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम की मेजबानी सौंपी। -4 जून
भारत के नवीनतम युद्धपोत ‘आईएनएस काबरा’ को नौसेना में शामिल किया गया।
-8 जून
दक्षिण कोरिया की बान की मून को दोबारा संयुक्त राष्ट्र का महासचिव चुना गया। -22 जून
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी।
-24 जून
चीन की यिहान वैंग गत चैंपियन भारत की साइना नेहवाल को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता। -26 जून
फ्रांस की वित्तमंत्री क्रिस्टन लेगार्ड को आईएमएफ का प्रमुख चुना गया। -28 जून
अमेरिका ने छः साल के बाद भारत को मानव तस्करी की ‘निगरानी सूची’ से निकाला -28 जून
आजादी के बाद पहली सामाजिक-आर्थिक और जाति आधारित जनगणना 2011 का पश्चिमी त्रिपुरा जिले में हेजमारा खंड के संखोला गांव में शुरू हुई - 29 जून
गुडगांव में देश के पहले अक्षय ऊर्जा आधारित स्मार्ट मिनी ग्रिड सिस्टम का शुभारंभ किया गया -1 जुलाई
जर्मनी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली। -2 जुलाई
चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा ने रूस की मारिया शारापोवा का हराकर विंबल्डन-2011 का महिला एकल खिताब जीता। -2 जुलाई
नोवाक जोकोविक ने राफेल नडाल को हराकर विंबल्डन-2011 का खिताब जीता। -3 जुलाई।
2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में सीबीआई की आरे से आरोप लगाए जाने के बाद कपड़ा मंत्री दायानिधि मारन ने केन्द्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दिया। -7 जुलाई
दक्षिणी सूडान दुनिया का सबसे नया (193वां) देश बना। -9 जुलाई
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने मंत्रिमंडल में बदलाव करते हुए दिनेश त्रिवेदी को रेल मंत्री बनाया। -12 जुलाई
इसरो ने अत्याधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-12 का श्रीहरिकोटा से स्वदेशी ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी, सी17 से सफलतापूर्वक अंतरिक्ष मंे प्रक्षेपण किया। -15 जुलाई
उच्चतम न्यायालय ने केरल के श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर से खजाना निकालने और उसके संरक्षण पर निगरानी रखने के लिए राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक सी. वी. आनंद बोस की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति नियुक्त की। -21 जुलाई
प्रसिद्ध निशानेबाज गगन नारंग को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया। -22 जुलाई
भारत को अंतर्राष्ट्रीय रबड़ अध्ययन समूह (आईआरएसजी) का नया अध्यक्ष चुना गया। -23 जुलाई
भारत ने दक्षिण कोरिया के साथ असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए। -25 जुलाई
भारत की नीलिमा मिश्रा और हरीश हांडे को रैमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया। -27 जुलाई
महान फुटबॉलर पेले ने ब्राजील के राष्ट्रपति डिलिमा रोसेफ से 2014 विश्व कप के लिए मानद एंबेस्उर बनने का आमंत्रण स्वीकार किया। -27 जुलाई
भारत एक महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र परिषद का अध्यक्ष बना। -1 अगस्त
यिंगलुक शिनवात्रा थाईलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी। -5 अगस्त
लोबासंाग सांगेय ने तिब्बत की निर्वासित सरकार के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। - 8 अगस्त
ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में 28 साल बाद कांस्य पदक जीत इतिहास रचा। -14 अगस्त
स्वदेशी तकनीक से आईएनएस सतपुड़ा को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। -16 अगस्त
पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार स्ट्राइकर बाई चुंग भूटिया ने अपने 16 साल के शानदार अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल कैरियर को अलविदा कहाँ -24 अगस्त
सिंगापुर में 18 साल में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू हुआ -27 अगस्त
माओवादी नेता डॉ. बाबूराम भट्टाराई को नेापाल का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
-28 अगस्त
प्रख्यात उर्दू शायर अखलाक मोहमद खान शहरयार को 44वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। -19 सितम्बर
वर्ष 2009 के लिए 45वां ज्ञानपीठ पुरस्कार हिन्दी लेखक अमरकांत और श्रीलाल शुक्ल को संयुक्त रूप से जबकि वर्ष 2010 के लिए 46वां ज्ञानपीठ पुरस्कार कन्नड़ लेखक चंद्रशेखर कंबर को चुना गया। -20 सितंबर
भारत ने ओडि़शा के चांदीपुर तट से परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम और 350 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली ‘पृथ्वी-2’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। -26 सितंबर
केरल शत-प्रतिशत बैंकिंग वाला देश का पहला राज्य बना। -1 अक्टूबर
प्रसिद्ध कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी एप्पल के संस्थापक व पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स का निधन हुआ। -5 अक्टूबर
भारत ने दुनिया का सबसे सस्ता टेबलैट पीसी ‘आकाश’ लांच किया। -5 अक्टूबर
भारत को संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद (इकोसाक) के लिए चुना गया। -25 अक्टूबर
जापानी सुपर कंप्यूटर ‘के कंप्यूटर’ ने प्रति सेकंड 10 क्वाड्रिलियन गणना कर दुनिया की सबसे तेज मशीन के रूप में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। -4 नवम्बर
जाने-माने गायक व संगीतकार भूपेन हजारिका का निधन हुआ। -5 नवम्बर
ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल ने ‘करप्शन परसेप्शन इंडेक्स’ में भारत को 95वां स्थान दिया। -1 दिसम्बर
स्थानीय सरकारों के बीच समन्वय बढ़ाने और शहरों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चीन के सान्या शहर में ब्रिक्स देशों की बैठक आयोजित हुई। -2 दिसम्बर
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल टी-90 मुख्य युद्धक टैंक की सवारी करने वाली पहली राष्ट्र प्रमुख बनी। -5 दिसंबर
लोकपाल की पीठ और सर्व कमेटी में 50 प्रतिशत आरक्षण के संबंध मंे ‘अल्पसंख्यक’ शब्द को हटाया गया। -22 दिसंबर
Learn linear equations in one variable with easy explanations, solved examples, real-life applications, and step-by-step solutions for beginners.
Read More →Learn Degree of Comparison in English Grammar in easy Hindi. Understand Positive, Comparative and Superlative degrees with rules, examples, exercises, tricks and real-life usage.
Read More →Get the latest Class 9 NCERT Solutions based on the new syllabus and updated books including Ganit Manjari, Exploration, Kaveri, and Ganga. Find chapter-wise solutions, question answers, MCQs, extra questions, summaries, and easy explanations for Maths, Science, English, and Hindi in one place.
Read More →भारत के सर्वोच्च न्यायालय की संरचना, शक्तियाँ, अधिकार क्षेत्र, न्यायाधीशों की नियुक्ति, न्यायिक समीक्षा, PIL और महत्वपूर्ण निर्णयों की विस्तृत जानकारी। UPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सम्पूर्ण नोट्स।
Read More →भारतीय संविधान में अब तक हुए 105 संशोधनों का वर्षवार विस्तृत विवरण जानें। किस सरकार में कौन-सा संशोधन हुआ, प्रमुख प्रावधान, महत्वपूर्ण अनुच्छेद और परीक्षा हेतु मुख्य बिंदु एक ही स्थान पर पढ़ें।
Read More →In the world of school education, NCERT books play a very important role for students studying in CBSE and many other state boards. These textbooks are designed by experts and contain concept-based learning that helps students build a strong academic foundation.
Read More →