Chapter-Chapter 12. उपभोक्ता संरक्षण Business Study class 12 in hindi Medium CBSE Notes
CBSE Class 12 Business Study Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.
Chapter 12. उपभोक्ता संरक्षण
पेज 1
अध्याय - 12
उपभोक्ता संरक्षण
उपभोक्ता संरक्षण - इसका अभिप्राय उपभोक्ताओं को, उत्पादको तथा विक्रेताओं के अनुचित व्यवहार से सुरक्षा प्रदान करना है |
उपभोक्ता संरक्षण का महत्व
A) उपभोक्ताओं के दृष्टिकोण से
1) उपभोक्ता अनदेखी : प्रायः उपभोक्ता अपने अधिकारों की जानकारी न होने के कारण , बाजार में हो रहे शोषण के विरुद्ध आवाज नहीं उठा पाते हैं | वे शोषण को बाजार का आवश्यक हिस्सा मान कर उसे स्वीकार कर लेते हैं | और चुपचाप बैठे रहते है | अतः उन्हें उनके अधिकारों की शिक्षा देना आवश्यक हो जाता है, ताकि उनमें चेतना आए और वह शोषण के विरुद्ध आवाज उठाये |
2) असंगठित उपभोक्ता : उपभोक्ताओं का असंगठित होना उपभोक्ता संरक्षण के महत्व को प्रमाणित करता है | एक अकेले उपभोक्ता द्वारा शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने का इतना प्रभाव नहीं होता है जितना कि समूह द्वारा | अतः उपभोक्ताओं के संगठित होने में ही उनका हित है | उपभोक्ता संरक्षण उपभोक्ताओं को संगठित होने के लिए प्रेरित करता है | और उपभोक्ता अपने हितो की रक्षा स्वयं कर पाते हैं |
3) उपभोक्ताओं का बड़े पैमाने पर शोषण : उपभोक्ता शोषण के कुछ उदाहरण निम्न हैं :
a) उपभोक्ता वस्तुओं में मिलावट करना |
b) वस्तुओं व सेवाओं की घटिया किस्म |
c) कम तोलना व कम नापना |
d) वस्तुओं की बनावटी कमी करना |
उपभोक्ताओं को इस तरह हो रहे शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए उपभोक्ता संरक्षण अति आवश्यक है|
B) व्यवसाय के दृष्टिकोण से
1) व्यवसाय का दीर्घकालीन हित : प्रत्येक व्यवसाय लम्बे समय तक जीवित रहना चाहता है | ऐसा संभव है जबकि व्यवसायी फर्म उपभोक्ताओं को संतुष्टि प्रदान करें | ऐसा करके फर्म अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ा सकती हैं | और लम्बे समय तक जीवित रह सकती है | इस तरह फर्म उपभोक्ता संरक्षण का कार्य करने में मदद करती हैं |
2) व्यवसाय द्वारा समाज के संसाधनों का प्रयोग करना : प्रत्येक व्यवसाय अनेक संसाधनों का उपयोग करती है जो उसे समाज से उपलब्ध होते है | इस प्रकार व्यवसाय का यह दायित्व होता है की वह समाज को अच्छी वस्तुएं उपलब्ध करवाए और अपना सामाजिक दायित्व पूरा करे |
3) सामाजिक उतरदायित्व : व्यवसाय के सभी संबंधित पक्षकारों (जैसे कर्मचारी, उपभोक्ता, पूर्ति कर्ता, प्रतियोगी, सरकार, आदि ) को संतुष्टि करने के उत्तरदायित्व को व्यवसाय का सामाजिक उत्तरदायित्व कहते हैं | व्यवसाय का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पक्षकार ग्राहक होता है | इसलिए इनके हितों की सुरक्षा की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए |
4) नैतिक औचित्य : यह व्यवसाय का कर्तव्य है कि वह उपभोक्ताओं को मिलावट, घटिया किस्म, भ्रमपूर्ण विज्ञापन, जमाखोरी, मुनाफाखोरी, काला-बाजार ,कम नाप-तोल, आदि रहित वस्तुएं उपलब्ध कराएं | इस प्रकार व्यवसाय उपभोक्ता संरक्षण के माध्यम से अपने नैतिक कर्तव्य को भी पूरा करता हैं |
5) सरकारी हस्तक्षेप : व्यवसाय को सरकारी हस्तक्षेप से मुक्त रहने के लिए उपभोक्ताओं के हितों का ध्यान देना आवश्यक हो जाता हैं | ताकि सरकारी हस्तक्षेप से राहत के साथ- साथ व्यवसाय उपभोक्ता संरक्षण में भी भागीदारी कर सकें |
उपभोक्ताओं को वैधानिक संरक्षण
(1) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986: निम्न उपभोक्ता शोषण के विरुद्ध सुरक्षा :
(i) दोषमुक्त वस्तुओं,
(ii) अपूर्ण सेवाओं, और
(iii) अनुचित व्यापार व्यवहारों आदि | इस अधिनियम में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के लाभ के लिए तीन स्तरीय तंत्र स्थापित किया गया हैं | ये हैं :- जिला स्तर पर जिला फोरम, राज्य स्तर पर राज्य आयोग तथा राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय आयोग | इसके अतिरिक्त उपभोक्ता संरक्षण परिषद् जो उपभोक्ता संरक्षण को बढावा देता हैं |
(2) अनुबंध अधिनियम, 1982 : यह अधिनियम अनुबंध के अंतर्गत पीड़ित पक्षकार को अनुबंध का उल्लंघन करने वाले पक्षकार के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करता हैं |
(3) वस्तु बिक्री अधिनियम, 1930 : यह अधिनियम खरीदी गई वस्तुओं की शर्तों के अनुसार न होने पर क्रेता को सुरक्षा प्रदान करता हैं |
(4) आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 : यह अधिनियम आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन, पूर्ति एवं वितरण पर नियंत्रण, मूल्यों में वृद्धि की प्रवृति पर नियंत्रण, जमाखोरी तथा काला-बाजारी पर नियंत्रण करता हैं |
(5) कृषि उत्पाद अधिनियम,1937 : इस अधिनियम में उत्पादों की गुणवत्ता की पहचान के लिए उत्पादों को एक निश्चित प्रमापों तथा निश्चित चिन्हों के अंतर्गत अलग- अलग श्रेणी में रखा जाता हैं | जैसे :- कृषि उत्पादों की गुणवत्ता को अगमार्क से सुनिश्चित किया जाता हैं |
(6)खाद्य मिलावट निवारण अधिनियम,1954 : यह अधिनियम खाद्य वस्तुओं में मिलावट के विरुद्ध उपभोक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करता हैं |
(7) बाट तथा माप प्रमाप अधिनियम,1976 : इस अधिनियम के अंतर्गत कम माप तथा कम तोलने के विरूद्ध उपभोक्ताओं को संरक्षण प्रदान किया जाता हैं |
(8) ट्रेड मार्क अधिनियम,1999 : यह अधिनियम ट्रेड मार्क के गलत उपयोग के विरुद्ध उपभोक्ताओं को संरक्षण प्रदान कराता हैं | जो ट्रेड एंड मर्कंदिसे मार्क्स एक्ट ,1958 के स्थान पर बनाया गया हैं |
(9) प्रतियोगिता अधिनियम, 2002 : यह अधिनियम बाजार प्रतियोगिता में बाधा डालने वाली कार्यवाहियों के विरुद्ध उपभोक्ताओं को संरक्षण प्रदान करता हैं |
(10) भारतीय मानक अधिनियम,1986 : इस अधिनियम की विशेषताएँ निम्न हैं : (i) विभिन्न उत्पादों के गुणवत्ता प्रमाप निर्धारित करना और इसके अंतर्गत ' ISI मार्क ' जारी करना ,गो उत्पाद की गुणवत्ता को निर्धारित करना हैं | (ii) ISI उत्पादों के विरुद्ध उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करना |
Class 12, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 12 Business Study notes, class 12 Business Study notes hindi medium, cbse 12 Business Study cbse notes, class 12 Business Study revision notes, cbse class 12 Business Study study material, ncert class 12 science notes pdf, class 12 science exam preparation, cbse class 12 physics chemistry biology notes
Welcome to ATP Education
ATP Education