Chapter-Chapter 12. उपभोक्ता संरक्षण Business Study class 12 in hindi Medium CBSE Notes
CBSE Class 12 Business Study Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.
Chapter 12. उपभोक्ता संरक्षण
पेज 2
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986
यह अधिनियम 1जुलाई 1987 को जम्मू व कश्मीर के अतिरिक्त पुरे भारत में सभी वस्तुओं व सेवाओं पर लागू किया गया | इसका उद्येश्य उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है | जिसके लिए उपभोक्ता संरक्षण परिषद की स्थापन की गयी हैं |
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की मुख्य विशेषताएं
(1) मदों का फैलाव : इस अधिनियम में सभी वस्तुएं व सेवाएं शामिल होती हैं | जब तक किसी विशेष वस्तु व सेवाओं को केंद्रीय सरकार द्वारा इस अधिनियम से मुक्त नहीं किया जाता हैं |
(2) क्षेत्र का फैलाव : यह अधिनियम सभी क्षेत्र जैसे निजी , सार्वजनिक और सहकारी में लागू होता हैं |
(3) प्रावधानों की क्षतिपूरक प्रकृति : इस अधिनियम में उपभोक्ताओं की क्षतिपूरक अथवा अतिरिक्त मदद प्रदान किया जाता हैं |तथा उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा की जाती हैं |
(4) उपभोक्ता अधिकारों का समूह : यह अधिनियम उपभोक्ताओं को निम्न अधिकार प्रदान करता हैं :- जैसे सुरक्षा, सूचना, चयन, प्रतिनिधित्व, उपचार और शिक्षा आदि |
(5) प्रभावी संरक्षण : यह अधिनियम उपभोक्ताओं को अनेक प्रकार के अनुचित व्यापार व्यवहारों से सुरक्षा प्रदान कराता हैं जैसे :त्रुटिपूर्ण पदार्थों और असंतोषजनक सेवाएं आदि |
(6) तीन स्तरीय शिकायत निवारण तंत्र : उपभोक्ताओं के शिकायतों के निवारण के लिए तीन स्तरीय शिकायत निवारण तंत्र स्थापित किया गया है :- (i) जिला फोरम (ii) राज्य आयोग और (iii) राष्ट्रीय आयोग |
(7) समयबद्ध निवारण : इस अधिनियम की यह विशेषता हैं की इसमें शिकायतों का निवारण समय सीमा में किया जाता हैं |
(8) उपभोक्ता संरक्षण परिषद् : यह अधिनियम के अंतर्गत उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के लिए उपभोक्ता संरक्षण परिषद् की स्थापन की गई हैं |
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के मुख्य प्रावधान
I. उपभोक्ता का अर्थ :- उपभोक्ता वह व्यक्ति जो -
(i) जो प्रतिफल के लिए वस्तुओं का क्रय और सेवाएं किराये पर लेता हैं |,
(ii) जो विक्रेता द्वारा वस्तुओं तथा सेवाओं का उपयोग करता हैं |
(iii) जो वस्तुओं तथा सेवाओं का क्रय पुनः बिक्री के लिए नहीं करता हैं |
II. शिकायत के आधार
(1) अनुचित व्यापार व्यवहार :- अनुचित व्यापार व्यवहार का अर्थ : एक व्यापारी दवारा अधिक लाभ अर्जित करने के लिए वस्तुओं/सेवाओं के बारे में गलत जानकारी देना, जमाखेरी करना , निर्धारित प्रमापों के अनुसार न होना आदि त्रुटिपूर्ण विधियों का प्रयोग करना |
(2) प्रतिबंधित व्यापार व्यवहार : प्रतिबंधित व्यापार व्यवहार का अर्थ : विक्रेता दवारा उपभोक्ता को शर्तसहित वस्तुओं और सेवाओं का विक्रेय करना | जैसे : कार क्रय करने के साथ बीमा पॉलिसी भी लेना |
(3) दोषयुक्त वस्तुएं : इस अधिनियम के अंतर्गत वस्तुओं के दोषयुक्त होने की स्थिति में उपभोक्ता इसके विरुद्ध शिकायत दायर कर सकता हैं |जैसे वस्तु की गुणवत्ता, शुद्धता, और मात्रा का शर्तों के अनुसार न होना आदि की स्थिति में |
(4) सेवाओं में न्यूनता : इस अधिनितम के अंतर्गत पीड़ित उपभोक्ता दोषपूर्ण सेवाओं के विरुद्ध शिकायत दायर कर सकता हैं | जैसे : (i) ऋण का समय पर उपलब्ध न होना ,(ii) माल की सुपुर्दगी में देरी ,(iii) बिजली विभाग दवारा गलत बिल देना |
(5) अधिक कीमत लेना : यदि किसी उपभोक्ता से वस्तु के पैकेट पर लिखे कीमत से अधिक कीमत ली जाती हैं तो उपभोक्ता इसके विरुद्ध शिकायत दायर कर सकता हैं |
(6) जोखिमपूर्ण वस्तुओं की पूर्ति : इसके अंतर्गत यदि कोई विक्रेता जोखिम पूर्ण वस्तुओं का विक्रय करता हैं तो उसे उस वस्तुओं से संबंधित आवश्यक जानकारी देना जरुरी हो जाता हैं | जैसे : बिजली यंत्र, प्रेशर कुकर इत्यादि वस्तुओं की स्थिति में |
III. तीन स्तरीय न्यायिक तंत्र
(1) जिला स्तर पर - जिला फोरम
(2) राज्य स्तर पर - राज्य आयोग
(3) राष्ट्रीय स्तर पर - राष्ट्रीय आयोग
IV. शिकायत निवारण अवधि
इस अधिनियम के अंतर्गत शिकायत निवारण की, सामान्य स्थिति में अवधि तीन महीने की , और विशेष स्थिति में पाँच महीने की होती हैं |
V. शिकायत कौन दायर कर सकता हैं ?
निम्नलिखित लोगों दवारा शिकायत दायर की जा सकती हैं |
(i) उपभोक्ताओं द्वारा, (ii) उपभोक्ता संघ द्वारा, (iii) केन्द्रीय सरकार द्वारा, (iv) राज्य सरकार द्वारा |
VI. शिकायत किसके विरुद्ध दायर की जा सकती हैं ?
(i) दोषपूर्ण वस्तुओं के विक्रेता और उत्पादक के विरुद्ध |
(ii) दोषपूर्ण सेवाएं सुपुर्द कराने वाले व्यक्ति के विरुद्ध |
VII. शिकायत फीस
प्रत्येक शिकायत के साथ निर्धारित फीस जमा की जाती हैं परन्तु न्यायालय फीस की आवश्कता नहीं होती हैं |
VIII. उपभोक्ताओं को उपलब्ध राहत
(1) वस्तुओं के दोषपूर्ण होने की स्थिति में उपभोक्ता को उस वस्तु के 'दोषों को दूर करने के आदेश ' से संबंधित अधिकार प्राप्त होते हैं |
(2) वस्तुओं के दोषपूर्ण होने की स्थिति में उपभोक्ता को दोषरहित वस्तुएं प्राप्त करने का अधिकार हैं |
(3) यदि विक्रेता की लापरवाही से उपभोक्ता को कोई हानि होती हैं तो उसे हानि की क्षतिपूर्ति प्राप्त करने का अधिकार हैं |
(4) उपभोक्ता को यह राहत होती हैं की वह सेवा में हुई कमी को दूर करवा सकता हैं |
(5) यदि कोई उपभोक्ता किसी अनुचित/प्रतिबंधित व्यापार व्यवहार के विरुद्ध शिकायत करता हैं तो उस पर तुरंत रोक लगाईं जाती हैं |
(6) ऐसी वस्तुएं जो जोखिमपूर्ण हैं उनकी बिक्री पर रोक लगाईं जाती हैं |
Class 12, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 12 Business Study notes, class 12 Business Study notes hindi medium, cbse 12 Business Study cbse notes, class 12 Business Study revision notes, cbse class 12 Business Study study material, ncert class 12 science notes pdf, class 12 science exam preparation, cbse class 12 physics chemistry biology notes
Welcome to ATP Education
ATP Education