ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement

3. संविधान निर्माण Political Science class 9 in Hindi Medium ncert book solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

3. संविधान निर्माण महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर – Complete NCERT Book Solutions for Class 9 Political Science (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 3. संविधान निर्माण महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर to help you master concepts and score higher.

3. संविधान निर्माण Political Science class 9 in Hindi Medium ncert book solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

3. संविधान निर्माण Political Science class 9 in Hindi Medium ncert book solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

NCERT Solutions for Class 9 Political Science play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 3. संविधान निर्माण clearly. This chapter includes the topic महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर , which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 9 studying Political Science can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 3. संविधान निर्माण is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर . By studying these updated NCERT Solutions for Class 9 Political Science, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.

3. संविधान निर्माण

Page 3 of 3

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Last Update On: 06 March 2026

 

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर:-

प्रश्न 1: नेल्सन मंडेला पर किस आधार पर मुकदमा चलाया गया और वह कितने वर्ष तक जेल में रहे ?

उत्तर: नेल्सन मंडेला पर देशद्रोह के आधार पर मुकदमा चलाया गया और वह 28 वर्ष तक जेल में रहे | 

प्रश्न 2: रंगभेद क्या हैं?

उत्तर: रंगभेद नस्ली भेदभाव पर आधारित उस व्यवस्था का नाम हैं जो दक्षिण अफ्रीका में विशिस्ट तौर पर चलाई जाती हैं|

प्रश्न 3: सविधान क्या होता हैं? 

उत्तर: संविधान लिखित नियमो का संग्रह हैं जिसके अनुसार सरकार का निर्माण होता हैं तथा नागरिकों और सरकार के मध्य संबंध निश्चित होते हैं|

प्रश्न 4: संविधान सभा क्या होती हैं?

उत्तर: चुने हुए जनप्रतिनिधियों की जो सभा संविधान नामक विशाल दस्तावेजों को लिखने का कार्य करती हैं, उसे संविधान सभा कहते हैं|

प्रश्न 5: भारतीय संविधान कब पूरा हुआ और इसे कब लागू किया गया?

उत्तर: भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ और इसे 26जनवरी 1950 को लागू किया गया|

प्रश्न 6: संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: डा0. राजेन्द्र प्रसाद|

प्रश्न 7: संविधान सभा के प्रारूप कमेटी के अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर: डा0. भीमराव अम्बेडकर |

प्रश्न 8: गणराज्य से क्या अभिप्राय हैं ?

उत्तर: गणराज्य में शासन का प्रमुख लोगो स्वर चुना हुआ व्यक्ति होता हैं न कि किसी वंश परंपरा या राज खानदान का|

प्रश्न 9: संविधान संशोधन से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर: देश की सर्वोच्च विधायी संस्था (संसद) द्वारा देश के संविधान में किया जाने वाला परिवर्तन संविधान संसोधन कहलाता हैं| 

प्रश्न 10: भारत के संविधान की उद्देशिका की एक मुख्य विशेषता का उल्लेख कीजिए|

उतर: संविधान भारत को एक प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बने के लिए दृढप्रतिज्ञ हैं|

प्रश्न 11:  रंगभेद की नीति के अंतर्गत अश्वेतों पर क्या - क्या प्रतिबंध थे?

उत्तर: (i) गोरो की बस्तियों में बसने की इजाजत नहीं थी| परमिट होने पर ही वहाँ काम करने जा सकते हैं|

(ii) काले लोग गोरों के लिए आरक्षित स्थानों पर नहीं जा सकते थे| इसमें गोरों के गिरजाघर भी सम्मिलित थे |

(iii) अश्वेतों को संगठन बनाने और इस भेदभावपूर्ण व्यवहार का विरोध करने का भी अधिकार था|

प्रश्न 12: संविधान के कार्य लिखिए? 

उत्तर: संविधान के निम्नलिखित कार्य हैं:-

(i) देश के लोगो के बीच विश्वास और सहयोग विकसित करना|

(ii) सरकार का गठन कैसे करना हैं और किसे निर्णय लेने का अधिकार होगा |

(iii) सरकार के अधिकारों की सीमा निश्चित करता हैं तथा नागरिको के अधिकारों का वर्णन करता हैं| 

(iv) अच्छे समाज के गठन के लिए लोगो की आकांक्षाओ को व्यक्त करता हैं| 

प्रश्न 13: गाँधी जी किस प्रकार का संविधान चाहते थे?

उत्तर: गाँधी जि निम्न प्रकार का संविधान चाहते थे :-

(i) गुलामी और अधीनता से मुक्त करने वाला| 

(ii) उछ वर्ग और निम्न वर्ग न रहना|

(iii) आपसी मेलजोल, छुआछूत का अन्त, शराब व नशीली वस्तुओ का प्रयोग न होना|

(iv) गरीब व्यक्ति की देश को बनाने में भागीदारी होना| 

(v) स्त्री-पुरुष को समान अधिकार|

प्रश्न 14: हम भारतीय संविधान को क्यों मानते हैं?

उत्तर: भारतीय संविधान को मानने के निम्नलिखित कारण हैं:- 

(i) किसी भी बड़े सामाजिक समूह या राजनैतिक दल द्वारा संविधान की वैधता पर प्रशन नहीं उठाया गया हैं| 

(ii) संविधान सभा भारत के लोगो का ही प्रतिनिधित्व कर रही थी| इसमें सभी भौगोलिक क्षेत्रो, समूहों, जाति, वर्ग, धर्म और पेशो का प्रतिनिधित्व था| उस समय सार्वभौमिक व्यसक मताधिकार नहीं था इसलिए संविधान सभा का चुनाव देश की जनता प्रत्यक्ष रूप से नही कर सकती थी| अतः उसका चुनाव मुख्य रूप से प्रांतीय असेंबलीयों के सदस्यों द्वारा किया गया|

(iii) इस सभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य का प्रभुत्व था जिसने राष्टीय आन्दोलन की अगुवाई की थी|

(iv) संविधान सभा का कार्य काफी व्यवस्थित, खुला और सर्वसम्मिति बनाने के प्रयास पर अधारित था| यह इसको पवित्रता और वैधता प्रदान करता हैं|  

प्रश्न 15: संविधान किसे कहते है ? 

उत्तर: एक ऐसे सभी बुनियादी नियमों एवं कानून की किताब जिसके द्वारा किसी देश की सरकार चलायी जाती है संविधान कहलाता है | इसका पालन सरकार एवं नागरिकों दोनों को करना होता है | 

प्रश्न 16: रंगभेद की निति से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर: रंगभेद की नीति नस्ली भेदभाव पर आधारित उस व्यवस्था को कहते हैं जो विशिष्ट तौर पर दक्षिणी अफ्रीका में 1948 से 1994 के बीच चलाई गई थी | 

प्रश्न 17: संविधान-संशोधन से आप क्या समझते है ? 

उत्तर: समय-समय पर संविधान में जो परिवर्तन लाया जाता है उसे संविधान-संशोधन कहते हैं |

प्रश्न 18: पंथ-निरपेक्षता या धर्म-निरपेक्षता से आपका क्या तात्पर्य है ? 

उत्तर: पंथ-निरपेक्षता या धर्म-निरपेक्षता वह विचारधारा है जिसके अंतर्गत धर्म या पंथ के आधार पर कोई राज्य किसी भी अपने नागरिक को विशेष अधिकार नहीं देती | 

प्रश्न 19: भारत एक धर्म निरपेक्ष राज्य है | कैसे ? 

उत्तर: भारत एक धर्म निरपेक्ष राज्य है | भारतीय संविधान के अनुसार यहाँ किसी भी धर्म, पंथ, जाती या जन-समूह कोई कोई विशेष अधिकार प्राप्त नहीं है | 

(i) सबको पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता और समानता प्रदान की गई है |

(ii) कोई व्यक्ति अपनी इच्छानुसार किसी भी समय पंथ बदलकर दुसरे पंथ में जा सकता है |

(iii)  कोई भी पंथ अपना धर्म स्थल, पूजा स्थल स्वतंत्र रूप से बना सकता है और उसे किसी भी तरह उपासना करने की स्वतंत्रता है | 

(iv) सरकारी नौकरियाँ योग्यता के अनुसार दी जाती है उसमें धर्म या पंथ का कोई भेदभाव नहीं है | 

प्रश्न 20: भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कौन से चार मुख्य आदर्श दिए गए हैं ? 

उत्तर: जिस प्रकार हर पुस्तक से पहले भूमिका लिखी होती है | उसी प्रकार हर संविधान में शुरू होने से पहले प्रस्तावना होता है | इससे पता चलता है कि संविधान के निर्माता क्या चाहते हैं या उनके द्वारा बनाये गए इस संविधान का क्या उदेश्य है | 

भारतीय संविधान के आरम्भ में दी गयी प्रस्तावना में राज्य के उदेश्यों और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया है | इसके चार प्रमुख आदर्श इस प्रकार है : 

(i) भारत को एक सार्वभौमिक या प्रभुत्व संपन्न समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बनाना |

(ii) यहाँ समाजिक, आर्थिक एवं राजनितिक न्याय स्थापित करना | 

(iii) विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रदान करना | 

(iv) प्रतिष्ठा और अवसर की क्षमता प्रदान करना | 

प्रश्न 21: हमें संविधान की आवश्यकता क्यों है ? 

अथवा 

प्रश्न: संविधान के द्वारा ही किसी लोकतांत्रिक देश की सरकार का निर्माण होता है | कोई तीन विन्दु देकर स्पष्ट कीजिए कि हमें संविधान की आवश्यकता क्यों है ? 

उत्तर: 

(i) सरकार के विभिन्न अंगों में संविधान के कारण मतभेद नहीं होते हैं | यदि मतभेद होते भी है तो उसे संविधान के अनुसार सुलझा लिया जाता है | 

(ii) सरकार अपनी शक्तियों का दुरूपयोग नहीं कर सकती  है | 

(iii) नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा संविधान के द्वारा ही होता है | 

प्रश्न 22: भारतीय संविधान एक जीवंत दस्तावेज है ? स्पष्ट कीजिए |

अथवा 

प्रश्न: भारतीय संविधान एक जीवित आलेख है | कैसे ? 

उत्तर: भारतीय संविधान एक जीवंत दस्तावेज है क्योंकि इसमें समय की गति को देखते हुए इसके कुछ भागों को बदलने की प्रक्रिया है | हम जब चाहे अपने संविधान को बदल सकते है इसमें संसोधन कर सकते है | यही कारण है कि इसे एक जीवंत दस्तावेज कहा है | 

प्रश्न 23: हम जब चाहे अपने संविधान को बदल सकते हैं | इस प्रक्रिया को क्या कहते है ? 

उत्तर: संविधान-संशोधन | 

प्रश्न 24: उन तीन प्रक्रियाओं का वर्णन करो जिससे संविधान में संशोधन होता है ? 

उत्तर: 

(i) संसद में उपस्थित मतदान करने वाले सदस्यों के साधारण बहुमत से प्रस्ताव पास कर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के पश्चात् संविधान में संशोधन किया जा सकता है | 

(ii) मतदान करने वाले दो तिहाई सदस्यों का बहुमत प्राप्त  हो तथा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से संशोशन किया जा सकता है | 

(iii) मतदान करने वाले दो तिहाई सदस्यों का बहुमत के अलावा कुल राज्यों की 50 प्रतिशत विधायिकाओं का बहुमत से संशोधन किया जा सकता है | 

प्रश्न 25: संघीय सरकार से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर: भारतीय संविधान में शासन चलाने के लिए दो प्रकार की सरकारों की व्यवस्था है एक केन्द्रीय सरकार और दूसरी राज्य सरकारें जो मिलकर भारत संघ का निर्माण करती हैं | इस प्रकार की व्यवस्था को संघीय सरकार कहते हैं |  

प्रश्न 26: राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत से आप क्या समझते हैं | 

उत्तर: भारतीय संविधान की वह सिद्धांत जो केंद्र और राज्य सरकारों के लिए पथ-प्रदर्शन का कार्य करते हैं | राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत कहलाते हैं | 

प्रश्न 27: संविधान-सभा क्या है ? 

उत्तर: जनप्रतिनिधियों की वह सभा जो संविधान लिखने का काम करती है संविधान सभा कहलाती है | 

प्रश्न 28: संविधान की प्रस्तावना या उदेश्यिका के आप क्या समझते हैं ?

उत्तर: संविधान की शुरुआत बुनियादी मूल्यों की एक छोटी-सी उदेश्यिका के साथ होती है जिसमें संविधान के उदेश्य लिखे होते हैं | इसे ही संविधान की प्रस्तावना या उदेश्यिका कहते हैं | 

प्रश्न 29: संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई ? 

उत्तर: 9 दिसंबर 1946 को |

प्रश्न 30: संविधान निर्माण के कितने दिन लगे थे ?

उत्तर: 2 वर्ष 11 महीने 28 दिन लगे थे |

प्रश्न 31: संविधान लिखने वाली सभा में कितने सदस्य थे ?

उत्तर: 299 सदस्य थे |

प्रश्न 32: संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे ? 

उत्तर: डॉ0 राजेंद्र प्रसाद | 

प्रश्न 33: प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ? 

उत्तर: डॉ0 भीम राव अम्बेडकर | 

प्रश्न 34: संविधान सभा को मिनी भारत (लघु भारत) क्यों कहा जाता है ? 

उत्तर: संविधान सभा में भारत के सभी धर्मों तथा सभी समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया था | यही कारण है कि संविधान सभा को लघु भारत कहा जाता है | 

  

Page 3 of 3

All Chapters Of Political Science hindi Medium Class 9

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

NCERT Solutions क्या होते हैं?
NCERT Solutions में NCERT किताबों के सभी प्रश्नों के सही और सरल हल दिए जाते हैं, जो CBSE सिलेबस के अनुसार तैयार किए जाते हैं।
क्या ये NCERT Solutions नवीनतम सिलेबस पर आधारित हैं?
हाँ, यहाँ दिए गए सभी NCERT Solutions पूरी तरह से नवीनतम CBSE और NCERT सिलेबस के अनुसार अपडेटेड हैं।
NCERT Solutions किस कक्षा के लिए उपलब्ध हैं?
यहाँ कक्षा 6 से कक्षा 12 तक सभी विषयों और अध्यायों के NCERT Solutions उपलब्ध हैं।
क्या सभी प्रश्न NCERT किताब से ही लिए गए हैं?
जी हाँ, सभी प्रश्न और उनके हल सीधे NCERT की मूल पाठ्यपुस्तकों पर आधारित हैं।
NCERT Solutions परीक्षा की तैयारी में कैसे मदद करते हैं?
इन Solutions से छात्रों को कॉन्सेप्ट क्लियर करने, उत्तर लिखने की सही विधि समझने और बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है।
क्या NCERT Solutions PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं?
हाँ, आप विषय और अध्याय के अनुसार NCERT Solutions की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या ये NCERT Solutions फ्री हैं?
अधिकांश NCERT Solutions बिल्कुल फ्री उपलब्ध हैं ताकि सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिल सके।
क्या ये Solutions बोर्ड एग्जाम के लिए पर्याप्त हैं?
हाँ, NCERT Solutions बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अधिकतर प्रश्न NCERT से ही पूछे जाते हैं।
NCERT Solutions मोबाइल पर पढ़ सकते हैं?
बिल्कुल, सभी NCERT Solutions मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप पर आसानी से पढ़े जा सकते हैं।
NCERT Solutions को कब अपडेट किया जाता है?
हर नए शैक्षणिक सत्र में NCERT Solutions को नए सिलेबस और बदलावों के अनुसार अपडेट किया जाता है।

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।