atp logo  ATP Education
Hi Guest

1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण Science Class 10 In Hindi Medium Ncert Book Solutions पाठगत-प्रश्न


 NCERT Solutions Science class 10

 

1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण : पाठगत-प्रश्न Science class 10th:Hindi Medium NCERT Book Solutions

NCERT Books Subjects for class 10th Hindi Medium

Chapter 1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण पाठगत-प्रश्न: NCERT Book Solutions for class 10th. All solutions and extra or additional solved questions for 1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण : पाठगत-प्रश्न Science class 10th:Hindi Medium NCERT Book Solutions.. All ncert books and cbse syllabus are solved chapter by chapter and also exercise within chapter and exercise solved by our expert in Hindi and English Medium for studends.

NCERT books solved questions and answers 1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण, 1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण solved questions and answers, 1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण in hindi Medium, NCERT Book Solutions for 10 Science, chapter and excercise for Science-पाठगत-प्रश्न, NCERT Book Solutions for class 10th, Science, Science class 10th, class 10th Science, All solutions and extra or additional solved questions for 1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण, Science 1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण, पाठगत-प्रश्न, Science class 10th, Hindi Medium NCERT Book Solutions

Page 2 of 5

1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण

 

पाठगत-प्रश्न

पाठगत-प्रश्न: 


पेज संख्या – 6

प्र० 1.  वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है ?

उत्तर:  वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ किया जाता है ताकि वह जलते समय पूरी तरह वायु के संपर्क में रहे |

प्र० 2.   निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखिए :

(i)   हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड

(ii)  बेरियम क्लोराइड + एल्युमीनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + एल्युमीनियम क्लोराइड

(iii)  सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रोक्साइड  + हाइड्रोजन

उत्तर: 

(i)   हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड

इस शब्द समीकरण को सांकेतिक समीकरण में अनुवाद करने पर 

      H2 + Cl2 → 2HCl 

समीकरण संतुलित है | 

(ii)  बेरियम क्लोराइड + एल्युमीनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + एल्युमीनियम क्लोराइड

इस शब्द समीकरण को सांकेतिक समीकरण में अनुवाद करने पर 

      BaCl2 + Al2(SO4)3 → BaSO4 + AlCl3

इस असंतुलित समीकरण को संतुलित करने पर 

     3BaCl2Al2(SO4)3 → 3BaSO4 + 2AlCl3

(iii)  सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रोक्साइड  + हाइड्रोजन

इस शब्द समीकरण को सांकेतिक समीकरण में अनुवाद करने पर 

     Na + H2→ NaOH + H2 

इस असंतुलित समीकरण को संतुलित करने पर 

    2Na + 2H2→ 2NaOH + H2 

प्र० 3.   निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए उनकी अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए :

(i)    जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अधुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं |

(ii)   सोडियम हाइड्रोक्साइड का विलयन (जल में ) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में ) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं |

उत्तर: 

(i)    जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अधुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं |

BaCl2 (aq) + Na2SO4 (aq) → BaSO4 (S) + NaCl (aq) 

यह असंतुलित समीकरण है इसे संतुलित करने पर 

BaCl2 (aq) + Na2SO4 (aq) → BaSO4 (S) + 2NaCl (aq) 

(ii)   सोडियम हाइड्रोक्साइड का विलयन (जल में ) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में ) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं |

NaOH (aq) + HCl (aq) → NaCl (aq)  + H2O (l) 

यह समीकरण संतुलित है | 

पेज संख्या – 11

प्र० 1. किसी पदार्थ ‘X’ के विलयन का उपयोग सफेदी करने के लिए होता है |

(i)  पदार्थ ‘X’ का नाम तथा इसका सूत्र लिखिए |

(ii) ऊपर (i) में लिखे पदार्थ की जल के साथ अभिक्रिया लिखिए |

उत्तर: 

(i) पदार्थ 'X' का नाम कैल्शियम ऑक्साइड है और इसका रासायनिक सूत्र CaO है | 

(ii) कैल्शियम ऑक्साइड तेजी से जल के साथ अभिक्रिया कर कैल्शियम हाइड्रोक्साइड बनाता है | इसका रासायनिक समीकरण इस प्रकार है |

    CaO         +        H2      →           Ca(OH)2

कैल्शियम ऑक्साइड   जल               कैल्शियम हाइड्रोक्साइड 

प्र०2.  क्रियाकलाप 1.7 में एक परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी से दोगुनी क्यों है ? उस गैस का नाम बताइए | 

उत्तर: पानी के इलेक्ट्रोलिसिस के दौरान, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन विद्युत प्रवाह से अलग हो जाते हैं। पानी में दो भाग हाइड्रोजन और एक भाग ऑक्सीजन होता है। चूंकि हाइड्रोजन एक परखनली में जाती है और ऑक्सीजन दूसरी परखनली में जाती है। एक परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा से दोगुनी है। यह गैस हाइड्रोजन है | 

पेज संख्या – 15

प्र० 1. जब लोजे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता हैं तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता हैं?

उत्तर: जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता हैं तो विलयन का रंग बदल जाता हैं क्योंकि लोहे द्वारा कॉपर के विस्थापन के कारण लौह सल्फेट का निर्माण होता हैं|

     CuSO4(aq)         +        Fe       →           FeSO4       +          Cu
प्र० 2. क्रियाकलाप 1.2 से भिन्न द्विविस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण दीजिए|

उत्तर: जब लेड (II) नाइट्रेट पोटैशियम आयोडाईड के साथ मिलाया जाता हैं तो पौटेशियम नाइट्रेट तथा लेड आयोडाइड का निर्माण होता हैं|

     Pb(NO3)2         +        2Kl       →           2KNO3       +          Pbl2

प्र० 3. निम्न अभिक्रियाओ में उपचयित तथा अपचयित पदार्थो की पहचान कीजिए|

(i) 4Na(s) + O2(g)   → 2Na2O(s)

(ii) CuO(s) + H2(g)   → Cu(s) + H2O(I)

उत्तर: (i) सोडियम (Na) Na2O में उपचयित होता हैं|

(ii) CuO (कॉपर ऑक्साइड) Cu में अवकृत होता हैं जबकि H(हाइड्रोजन) जल (H2O) में उपचयित होता हैं|

ATP Education
www.atpeducation.com ATP Education www.atpeducation.com

ATP Education

 

 

Page 2 of 5

इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :

1. Chapter Review class 10 Chap-1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण

2. पाठगत-प्रश्न class 10 Chap-1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण

3. अभ्यास class 10 Chap-1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण

4. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर class 10 Chap-1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण

5. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर class 10 Chap-1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण

Advertisement

NCERT Solutions

Select Class for NCERT Books Solutions

 

 

 

Notes And NCERT Solutions

Our NCERT Solution and CBSE Notes are prepared for Term 1 and Terms 2 exams also Board exam Preparation.

Advertisement

Science Chapter List

  • 1. Chemical Reactions and Equations

  • 2. Acids, Bases and Salts

  • 3. Metals and Non-metals

  • 4. Carbon and its Compounds

  • 5. Periodic Classification of Elements

  • 6. Life Processes

  • 7. Control and Coordination

  • 8. How do Organisms Reproduce

  • 9. Heredity and Evolution

  • 10. Light-Reflection and Refraction

  • 11. Human Eye and Colourful World

  • 12. Electricity

  • 13. Magnetic Effects of Electric Current

  • 14. Sources of Energy

  • 15. Our Environment

  • 16. Management of Natural Resources


  • Our Educational Apps On Google Play Store