4. जाति , धर्म और लैंगिक मसले Political Science class 10 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास-प्रश्नावली
4. जाति , धर्म और लैंगिक मसले अभ्यास-प्रश्नावली – Complete NCERT Book Solutions for Class 10 Political Science (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 4. जाति , धर्म और लैंगिक मसले अभ्यास-प्रश्नावली to help you master concepts and score higher.
4. जाति , धर्म और लैंगिक मसले Political Science class 10 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास-प्रश्नावली
NCERT Solutions for Class 10 Political Science play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 4. जाति , धर्म और लैंगिक मसले clearly. This chapter includes the topic अभ्यास-प्रश्नावली, which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 10 studying Political Science can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 4. जाति , धर्म और लैंगिक मसले is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic अभ्यास-प्रश्नावली. By studying these updated NCERT Solutions for Class 10 Political Science, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
4. जाति , धर्म और लैंगिक मसले
अभ्यास-प्रश्नावली
अभ्यास-प्रश्नावली
1. जीवन के उन विभिन्न पहलुओं का जिक्र करें जिनमें भारत में स्त्रियों के साथ भेदभाव होता है या वे कमजोर स्थिति में होती हैं।
उत्तर: जीवन के वे विभिन्न पहलुओं जिनमें भारत में स्त्रियों के साथ भेदभाव होता है या वे कमजोर स्थिति में होती हैं निम्नलिखित हैं-
(i) साक्षरता- महिलाओ में साक्षरता केवल 54% हैं जबकि पुरूषों में यह दर 76% हैं|
(ii) कम मजदूरी- यद्यपि कानून के अंतर्गत समान कार्य के लिए समान वेतन/ मजदूरी मिलनी चाहिए परन्तु व्यवहार में महिलाओ को वेतन/मजदूरी कम दी जाती हैं|
(iii) उच्च पदों पर नियुक्ति - साक्षरता कम होने के कारण महिलाऐं उच्च पदों पर नहीं पहुच पाती हैं वहां पर उनकी संख्या कम हैं|
2. विभिन्न तरह की सांप्रदायिक राजनीति का ब्यौरा दें और सबके साथ एक-एक उदाहरण भी दें।
उत्तर: (i) राजनीतिक प्रभुत्व की इच्छा- बहुसंख्यक वर्ग अपना प्रभुत्व स्थापित करने का प्रयत्न करता हैं, जैसे श्रीलंका में हुआ|
(ii) राजनीतिक गोलबंदी- सांप्रदायिक आधार पर राजनीतिक गोलबंदी करना सांप्रदायिकता का एक अन्य रूप हैं| इसमें धर्म के पवित्र प्रतीकों, धर्म गुरुओं द्वारा मतदाताओ से धर्म के नाम पर अपील करना शामिल हैं| चुनावी राजनीतिक में एक धर्म के मतदाताओ की भावना या हितो की बात उठाने जैसे तरीके अक्सर अपनाए जाते हैं|
(iii) हिंसा, दंगा व नरसंहार का रूप लेना- कभी-कभी सांप्रदायिकता के नाम पर विभिन्न क्षेत्रों में दो विरोधी संप्रदायों में किसी साधारण घटना पर भी दंगे और नरसंहार हो जाते हैं| जिसमें अनेक लोगों की न केवल जाने जाती जाती हैं बल्कि धन-संपत्ति की भी हानि होती हैं| स्वतंत्रता के समय देश का विभाजन होने के कारण इसी प्रकार के सांप्रदायिक दंगे हुए हैं|
3. बताइए कि भारत में किस तरह अभी भी जातिगत असमानाताएँ जारी हैं।
उत्तर: भारत में अभी भी निम्नलिखित जातिगत असमानाताएँ जारी हैं:-
(i) अभी भी विभिन्न जातियां कबीले अपनी ही जाति व कबीले में विवाह करते हैं|
(ii) संवैधानिक रूप से छुआछूत का अन्त करने के बावजूद निम्न जातियों के साथ भेदभाव किया जाता हैं|
(iii) अभी भी जाति और आर्थिक हैसियत में गहरा संबंध हैं|
4. दो कारण बताएँ कि क्यों सिर्फ' जाति के आधार पर भारत में चुनावी नतीजे तय नहीं हो सकते।
उत्तर: सिर्फ' जाति के आधार पर भारत में चुनावी नतीजे तय नहीं हो सकने के दो निम्नलिखित कारण-
(i) संसदीय चुनाव क्षेत्र में एक जाति का बहुमत न होना- देश में किशी भी एक संसदीय चुनाव क्षेत्र में किसी एक जाति के लोग का बहुमत नहीं हैं| अतः चुनाव में विजय प्राप्त करने क लिए एक से अधिक जातियों और संप्रदायों के मतदाताओ पर निर्भर करना पड़ता हैं|
(ii) जातियों और समुदायों की एक पसंद न होना- हमारे देश में सत्तारूढ़ दल , वर्तमान सांसदों और विधायकों को अक्सर हार का सामना करना पड़ता हैं| अग्र जातियों और समुदाय की राजनीतिक पसंद एक ही होती तो ऐसा संभव नहीं हो पाता|
5. भारत की विधायिकाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की स्थिति क्या है?
उत्तर: भारत की विधायिकाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की स्थिति निम्नलिखित है:-
(i) लोकसभा में महिलाओ का प्रतिनिधित्व दस प्रतिशत भी नहीं पहुँच पाया|
(ii) राज्यों की विधानसभा में तो उनका प्रतिनिधित्व पांच प्रतिशत से भी कम हैं|
6. किन्हीं दो प्रावधानों का जिक्र करें जो भारत को धर्मनिरपेक्ष देश बनाते हैं।
उत्तर: भारत को धर्मनिर्पेक्ष देश बनाने वाले दो प्रवधान निम्नलिखित हैं-
(i) भारत में किसी भी धर्म को राजकीय धर्म के रूप में स्वीकार नहीं किया गया हैं; जैसे श्रीलंका में बौध धर्म , पाकिस्तान में इस्लाम धर्म|
(ii) संविधान सभी नागरिको और समुदाय को किसी भी धर्म का पालन करने और प्रचार करने की स्वतंत्रता दी गई हैं|
7. जब हम लैंगिक विभाजन की बात करते हैं तो हमारा अभिप्राय होता है :
(क) स्त्री और पुरुष के बीच जैविक अंतर
(ख) समाज द्वारा स्त्री और पुरुष को दी गई असमान भूमिकाएँ
(ग) बालक और बालिकाओं की संख्या का अनुपात।
(घ) लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में महिलाओं को मतदान का अधिकार न मिलना।
उत्तर: (ख) समाज द्वारा स्त्री और पुरुष को दी गई असमान भूमिकाएँ
8. भारत में यहाँ औरतों के लिए आरक्षण की व्यवस्था है :
(क) लोकसभा
(ख) विधानसभा
(ग) मंत्रिमंडल
(घ) पंचायती राज की संस्थाएँ
उत्तर: (घ) पंचायती राज की संस्थाएँ
9. सांप्रदायिक राजनीति के अर्थ संबंधी निम्नलिखित कथनों पर गौर करें। सांप्रदायिक राजनीतिक
इस धारणा पर आधारित है कि :
(अ) एक धर्म दूसरों से श्रेष्ठ है।
(ब) विभिन्न धर्मों के लोग समान नागरिक के रूप में खुशी-खुशी साथ रह सकते हैं।
(स) एक धर्म के अनुयायी एक समुदाय बनाते हैं।
(द) एक धार्मिक समूह का प्रभुत्व बाकी सभी धर्मों पर कायम करने में शासन की शक्ति
का प्रयोग नहीं किया जा सकता।
इनमें से कौन या कौन-कौन सा कथन सही है?
| (क) | अ, ब, स और द |
| (ख) | अ, ब और द |
| (ग) | अ और स |
| (घ) | ब और द |
उत्तर: (ग) अ और स
10. भारतीय संविधान वेफ बारे में इनमें से कौन सा कथन गलत है?
(क) यह धर्म के आधार पर भेदभाव की मनाही करता है।
(ख) यह एक धर्म को राजकीय धर्म बताता है।
(ग) सभी लोगों को कोई भी धर्म मानने की आज़ादी देता है।
(घ) किसी धार्मिक समुदाय में सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार देता है।
उत्तर: (ख) यह एक धर्म को राजकीय धर्म बताता है।
11. ............................... पर आधारित सामाजिक विभाजन सिर्फ भारत में ही है।
उत्तर: जाति|
12. सूची I और सूची II का मेल कराएँ और नीचे दिए गए कोड के आधार पर सही जवाब
खोजें।
| सूची-I | सूची-II |
| 1.अधिकारों और अवसरों के मामले में स्त्री और पुरुष | (क) सांप्रदायिक |
| 2. धर्म को समुदाय का मुख्य आधार मानने वाला व्यक्ति | (ख) नारीवादी |
| 3. जाति को समुदाय का मुख्य आधार मानने वाला व्यक्ति | (ग) धर्मनिरपेक्ष |
| 4. व्यक्तियों के बीच धार्मिक आस्था के आधार पर भेदभाव न करने वाला व्यक्ति | (घ) जातिवादी |
| 1 | 2 | 3 | 4 | |
| (सा) | ख | ग | क | घ |
| (रे) | ख | क | घ | ग |
| (गा) | घ | ग | क | ख |
| (मा) | ग | क | ख | घ |
उत्तर: (रे) ख, क, घ, ग|
Welcome to ATP Education
ATP Education