ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-भारत, अर्थात इंडिया Social Science class 6 in hindi Medium CBSE Notes


Last Updated : September 12, 2026

CBSE Class 6 Social Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-भारत, अर्थात इंडिया Social Science class 6 in hindi Medium CBSE Notes
Updated on: 12 September 2026

भारत, अर्थात इंडिया

Page 4 of 4

Assignments - What Have You Learned?

अध्याय 5. भारत, अर्थात इंडिया — Assignment

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

  1. ऋग्वेद में भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को क्या कहा गया है?
    1. भारतवर्ष
    2. सप्त सैंधव
    3. जम्बूद्वीप
    4. हिंदुस्तान
  2. ‘सप्त सैंधव’ का अर्थ क्या है?
    1. सात पर्वतों की भूमि
    2. सात समुद्रों की भूमि
    3. सात नदियों की भूमि
    4. सात राज्यों की भूमि
  3. ‘सैंधव’ शब्द किस शब्द से आया है?
    1. भारत
    2. सिंधु
    3. भरत
    4. हिंद
  4. ‘भारतवर्ष’ का अर्थ क्या है?
    1. नदियों का देश
    2. भरत का देश
    3. जम्बू का देश
    4. पर्वतों का देश
  5. ‘भरत’ नाम का सबसे पहला उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है?
    1. रामायण
    2. महाभारत
    3. ऋग्वेद
    4. विष्णु पुराण
  6. ‘जम्बूद्वीप’ का संबंध किस वृक्ष से है?
    1. पीपल
    2. नीम
    3. जम्बू
    4. बरगद
  7. अशोक के एक शिलालेख में भारत के लिए किस नाम का प्रयोग हुआ है?
    1. भारतवर्ष
    2. जम्बूद्वीप
    3. सप्त सैंधव
    4. इंडिया
  8. विष्णु पुराण में भारत को किसके बीच स्थित बताया गया है?
    1. दो नदियों के बीच
    2. समुद्र के उत्तर और हिमाच्छादित पर्वतों के दक्षिण
    3. दो महासागरों के बीच
    4. दो पर्वतों के बीच
  9. प्राचीन फारसियों ने भारत के लिए किस नाम का प्रयोग किया?
    1. हिंद
    2. इंडोई
    3. यिन्‍तू
    4. भारत
  10. प्राचीन यूनानियों ने भारत के लिए कौन-सा नाम प्रयोग किया?
    1. हिंदुस्तान
    2. भारतवर्ष
    3. इंडोई / इंडिके
    4. जम्बूद्वीप
  11. ‘हिंद’ शब्द मूल रूप से किस प्रकार का शब्द था?
    1. धार्मिक
    2. भौगोलिक
    3. राजनीतिक
    4. सामाजिक
  12. ‘हिंदुस्तान’ शब्द का प्रयोग लगभग कितने वर्ष पहले एक फारसी शिलालेख में हुआ था?
    1. 500 वर्ष
    2. 1000 वर्ष
    3. 1800 वर्ष
    4. 3000 वर्ष
  13. जुआनज़ांग भारत की यात्रा किस शताब्दी में आए?
    1. 5वीं शताब्दी
    2. 6वीं शताब्दी
    3. 7वीं शताब्दी
    4. 8वीं शताब्दी
  14. जुआनज़ांग भारत से चीन लौटने के बाद मुख्य रूप से क्या कार्य किया?
    1. युद्ध किया
    2. संस्कृत ग्रंथों का चीनी में अनुवाद किया
    3. राज्य स्थापित किया
    4. व्यापार किया
  15. भारतीय संविधान में भारत के लिए कौन-सा वाक्यांश प्रयोग किया गया है?
    1. भारत इज़ इंडिया
    2. India, that is Bharat
    3. भारतवर्ष इज़ इंडिया
    4. हिंद, दैट इज़ इंडिया

रिक्त स्थान भरिए

  1. ऋग्वेद में उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को __________ कहा गया है।
  2. सप्त सैंधव का अर्थ __________ है।
  3. भारतवर्ष का अर्थ __________ है।
  4. अशोक के एक शिलालेख में __________ नाम का प्रयोग मिलता है।
  5. फारसियों ने भारत को __________ नाम से संबोधित किया।
  6. यूनानियों ने भारत को __________ अथवा __________ कहा।
  7. भारतीय संविधान __________ में लागू हुआ।
  8. जुआनज़ांग ने __________ शताब्दी में भारत की यात्रा की।

सही या गलत लिखिए

  1. ऋग्वेद में सप्त सैंधव का उल्लेख मिलता है।
  2. सप्त सैंधव का अर्थ सात नदियों की भूमि है।
  3. भारतवर्ष का अर्थ भरत का देश है।
  4. अशोक ने जम्बूद्वीप नाम का प्रयोग नहीं किया था।
  5. प्राचीन फारसी में ‘हिंद’ एक भौगोलिक शब्द था।
  6. यूनानी भाषा में ‘ह’ अक्षर था।
  7. जुआनज़ांग चीन से भारत आए थे।
  8. भारतीय संविधान 1950 में लागू हुआ।

एक शब्द में उत्तर दीजिए

  1. सात नदियों की भूमि के लिए ऋग्वेद में प्रयुक्त नाम क्या है?
  2. ‘भरत का देश’ किसे कहा गया है?
  3. जम्बूद्वीप नाम किस प्राचीन सम्राट के शिलालेख में मिलता है?
  4. प्राचीन फारसी नाम जो सिंधु से संबंधित था, क्या था?
  5. प्राचीन यूनानी नाम ‘इंडोई’ किस क्षेत्र के लिए था?
  6. 7वीं शताब्दी में भारत आने वाले चीनी यात्री का नाम क्या था?

लघु उत्तरीय प्रश्न

  1. भारतीय उपमहाद्वीप से क्या अभिप्राय है?
  2. सप्त सैंधव का क्या अर्थ है?
  3. ‘भारतवर्ष’ शब्द का क्या अर्थ है?
  4. जम्बूद्वीप नाम की उत्पत्ति किससे संबंधित है?
  5. अशोक के समय जम्बूद्वीप में कौन-कौन से वर्तमान क्षेत्र सम्मिलित थे?
  6. विष्णु पुराण में भारत की भौगोलिक पहचान किस प्रकार की गई है?
  7. फारसियों ने भारत को ‘हिंद’ क्यों कहा?
  8. यूनानी शब्द ‘इंडोई’ या ‘इंडिके’ का संबंध किससे है?

अंतर स्पष्ट कीजिए

  1. भारत और इंडिया में अंतर स्पष्ट कीजिए।
  2. भारतवर्ष और जम्बूद्वीप में अंतर स्पष्ट कीजिए।
  3. सप्त सैंधव और भारतवर्ष में अंतर स्पष्ट कीजिए।
  4. प्राचीन भारतीय नाम और विदेशी नामों में अंतर स्पष्ट कीजिए।

मिलान कीजिए

कॉलम A कॉलम B
1. ऋग्वेद (a) हिंद
2. महाभारत (b) जम्बूद्वीप
3. अशोक (c) सप्त सैंधव
4. फारसी (d) भारतवर्ष
5. यूनानी (e) इंडोई / इंडिके

स्रोत और नाम पहचानिए

स्रोत/समुदाय भारत के लिए प्रयुक्त नाम
ऋग्वेद ________________
महाभारत ________________
अशोक का शिलालेख ________________
फारसी ________________
यूनानी ________________
चीनी ________________

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

  1. भारत के प्राचीन नामों का वर्णन करते हुए उनके स्रोतों की चर्चा कीजिए।
  2. ‘इंडिया’ नाम की उत्पत्ति सिंधु नदी से किस प्रकार जुड़ी है? क्रमबद्ध रूप से समझाइए।
  3. भारतीय उपमहाद्वीप की पहचान में प्राचीन ग्रंथों की क्या भूमिका रही है?
  4. जुआनज़ांग की भारत यात्रा और उनके कार्यों का वर्णन कीजिए।

सोचिए और उत्तर दीजिए

  1. भारत के लिए अलग-अलग नाम क्यों प्रचलित हुए होंगे?
  2. यदि किसी देश का नाम उसकी भौगोलिक विशेषता से रखा जाए, तो आप अपने देश के लिए कौन-सा नाम चुनेंगे और क्यों?
  3. प्राचीन यात्रियों के वृत्तांत इतिहास को समझने में किस प्रकार उपयोगी हो सकते हैं?
  4. भारत के नामों के इतिहास से हमें भारतीय उपमहाद्वीप की प्राचीन विविधता के बारे में क्या पता चलता है?

मानचित्र अभ्यास

  1. भारत के मानचित्र पर हिमालय को चिह्नित कीजिए।
  2. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी को चिह्नित कीजिए।
  3. सिंधु नदी को मानचित्र पर पहचानिए।
  4. कश्मीर, कच्छ और केरल को मानचित्र पर चिह्नित कीजिए।

त्वरित परीक्षा अभ्यास

  • ऋग्वेद → सप्त सैंधव
  • सप्त सैंधव → सात नदियों की भूमि
  • महाभारत → भारतवर्ष और जम्बूद्वीप
  • भारतवर्ष → भरत का देश
  • अशोक → जम्बूद्वीप
  • फारसी → हिंद
  • यूनानी → इंडोई / इंडिके
  • चीनी → यिन्‍तू / तु-यिदं
  • जुआनज़ांग → 7वीं शताब्दी में भारत यात्रा
  • संविधान → “India, that is Bharat”
Page 4 of 4

Class 6, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 6 Social Science notes, class 6 Social Science notes hindi medium, cbse 6 Social Science cbse notes, class 6 Social Science revision notes, cbse class 6 Social Science study material, ncert class 6 science notes pdf, class 6 science exam preparation, cbse class 6 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions | New Syllabus

Quick Access: | CBSE Notes | New Syllabus

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।