Advertisement
Advertisement
Chapter-भारत, अर्थात इंडिया Social Science class 6 in hindi Medium CBSE Notes
Last Updated : September 12, 2026
CBSE Class 6 Social Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.
Updated on: 12 September 2026
भारत, अर्थात इंडिया
Assignments - What Have You Learned?
अध्याय 5. भारत, अर्थात इंडिया — Assignment
बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
- ऋग्वेद में भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को क्या कहा गया है?
- भारतवर्ष
- सप्त सैंधव
- जम्बूद्वीप
- हिंदुस्तान
- ‘सप्त सैंधव’ का अर्थ क्या है?
- सात पर्वतों की भूमि
- सात समुद्रों की भूमि
- सात नदियों की भूमि
- सात राज्यों की भूमि
- ‘सैंधव’ शब्द किस शब्द से आया है?
- भारत
- सिंधु
- भरत
- हिंद
- ‘भारतवर्ष’ का अर्थ क्या है?
- नदियों का देश
- भरत का देश
- जम्बू का देश
- पर्वतों का देश
- ‘भरत’ नाम का सबसे पहला उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है?
- रामायण
- महाभारत
- ऋग्वेद
- विष्णु पुराण
- ‘जम्बूद्वीप’ का संबंध किस वृक्ष से है?
- पीपल
- नीम
- जम्बू
- बरगद
- अशोक के एक शिलालेख में भारत के लिए किस नाम का प्रयोग हुआ है?
- भारतवर्ष
- जम्बूद्वीप
- सप्त सैंधव
- इंडिया
- विष्णु पुराण में भारत को किसके बीच स्थित बताया गया है?
- दो नदियों के बीच
- समुद्र के उत्तर और हिमाच्छादित पर्वतों के दक्षिण
- दो महासागरों के बीच
- दो पर्वतों के बीच
- प्राचीन फारसियों ने भारत के लिए किस नाम का प्रयोग किया?
- हिंद
- इंडोई
- यिन्तू
- भारत
- प्राचीन यूनानियों ने भारत के लिए कौन-सा नाम प्रयोग किया?
- हिंदुस्तान
- भारतवर्ष
- इंडोई / इंडिके
- जम्बूद्वीप
- ‘हिंद’ शब्द मूल रूप से किस प्रकार का शब्द था?
- धार्मिक
- भौगोलिक
- राजनीतिक
- सामाजिक
- ‘हिंदुस्तान’ शब्द का प्रयोग लगभग कितने वर्ष पहले एक फारसी शिलालेख में हुआ था?
- 500 वर्ष
- 1000 वर्ष
- 1800 वर्ष
- 3000 वर्ष
- जुआनज़ांग भारत की यात्रा किस शताब्दी में आए?
- 5वीं शताब्दी
- 6वीं शताब्दी
- 7वीं शताब्दी
- 8वीं शताब्दी
- जुआनज़ांग भारत से चीन लौटने के बाद मुख्य रूप से क्या कार्य किया?
- युद्ध किया
- संस्कृत ग्रंथों का चीनी में अनुवाद किया
- राज्य स्थापित किया
- व्यापार किया
- भारतीय संविधान में भारत के लिए कौन-सा वाक्यांश प्रयोग किया गया है?
- भारत इज़ इंडिया
- India, that is Bharat
- भारतवर्ष इज़ इंडिया
- हिंद, दैट इज़ इंडिया
रिक्त स्थान भरिए
- ऋग्वेद में उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को __________ कहा गया है।
- सप्त सैंधव का अर्थ __________ है।
- भारतवर्ष का अर्थ __________ है।
- अशोक के एक शिलालेख में __________ नाम का प्रयोग मिलता है।
- फारसियों ने भारत को __________ नाम से संबोधित किया।
- यूनानियों ने भारत को __________ अथवा __________ कहा।
- भारतीय संविधान __________ में लागू हुआ।
- जुआनज़ांग ने __________ शताब्दी में भारत की यात्रा की।
सही या गलत लिखिए
- ऋग्वेद में सप्त सैंधव का उल्लेख मिलता है।
- सप्त सैंधव का अर्थ सात नदियों की भूमि है।
- भारतवर्ष का अर्थ भरत का देश है।
- अशोक ने जम्बूद्वीप नाम का प्रयोग नहीं किया था।
- प्राचीन फारसी में ‘हिंद’ एक भौगोलिक शब्द था।
- यूनानी भाषा में ‘ह’ अक्षर था।
- जुआनज़ांग चीन से भारत आए थे।
- भारतीय संविधान 1950 में लागू हुआ।
एक शब्द में उत्तर दीजिए
- सात नदियों की भूमि के लिए ऋग्वेद में प्रयुक्त नाम क्या है?
- ‘भरत का देश’ किसे कहा गया है?
- जम्बूद्वीप नाम किस प्राचीन सम्राट के शिलालेख में मिलता है?
- प्राचीन फारसी नाम जो सिंधु से संबंधित था, क्या था?
- प्राचीन यूनानी नाम ‘इंडोई’ किस क्षेत्र के लिए था?
- 7वीं शताब्दी में भारत आने वाले चीनी यात्री का नाम क्या था?
लघु उत्तरीय प्रश्न
- भारतीय उपमहाद्वीप से क्या अभिप्राय है?
- सप्त सैंधव का क्या अर्थ है?
- ‘भारतवर्ष’ शब्द का क्या अर्थ है?
- जम्बूद्वीप नाम की उत्पत्ति किससे संबंधित है?
- अशोक के समय जम्बूद्वीप में कौन-कौन से वर्तमान क्षेत्र सम्मिलित थे?
- विष्णु पुराण में भारत की भौगोलिक पहचान किस प्रकार की गई है?
- फारसियों ने भारत को ‘हिंद’ क्यों कहा?
- यूनानी शब्द ‘इंडोई’ या ‘इंडिके’ का संबंध किससे है?
अंतर स्पष्ट कीजिए
- भारत और इंडिया में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- भारतवर्ष और जम्बूद्वीप में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- सप्त सैंधव और भारतवर्ष में अंतर स्पष्ट कीजिए।
- प्राचीन भारतीय नाम और विदेशी नामों में अंतर स्पष्ट कीजिए।
मिलान कीजिए
| कॉलम A | कॉलम B |
|---|---|
| 1. ऋग्वेद | (a) हिंद |
| 2. महाभारत | (b) जम्बूद्वीप |
| 3. अशोक | (c) सप्त सैंधव |
| 4. फारसी | (d) भारतवर्ष |
| 5. यूनानी | (e) इंडोई / इंडिके |
स्रोत और नाम पहचानिए
| स्रोत/समुदाय | भारत के लिए प्रयुक्त नाम |
|---|---|
| ऋग्वेद | ________________ |
| महाभारत | ________________ |
| अशोक का शिलालेख | ________________ |
| फारसी | ________________ |
| यूनानी | ________________ |
| चीनी | ________________ |
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
- भारत के प्राचीन नामों का वर्णन करते हुए उनके स्रोतों की चर्चा कीजिए।
- ‘इंडिया’ नाम की उत्पत्ति सिंधु नदी से किस प्रकार जुड़ी है? क्रमबद्ध रूप से समझाइए।
- भारतीय उपमहाद्वीप की पहचान में प्राचीन ग्रंथों की क्या भूमिका रही है?
- जुआनज़ांग की भारत यात्रा और उनके कार्यों का वर्णन कीजिए।
सोचिए और उत्तर दीजिए
- भारत के लिए अलग-अलग नाम क्यों प्रचलित हुए होंगे?
- यदि किसी देश का नाम उसकी भौगोलिक विशेषता से रखा जाए, तो आप अपने देश के लिए कौन-सा नाम चुनेंगे और क्यों?
- प्राचीन यात्रियों के वृत्तांत इतिहास को समझने में किस प्रकार उपयोगी हो सकते हैं?
- भारत के नामों के इतिहास से हमें भारतीय उपमहाद्वीप की प्राचीन विविधता के बारे में क्या पता चलता है?
मानचित्र अभ्यास
- भारत के मानचित्र पर हिमालय को चिह्नित कीजिए।
- अरब सागर और बंगाल की खाड़ी को चिह्नित कीजिए।
- सिंधु नदी को मानचित्र पर पहचानिए।
- कश्मीर, कच्छ और केरल को मानचित्र पर चिह्नित कीजिए।
त्वरित परीक्षा अभ्यास
- ऋग्वेद → सप्त सैंधव
- सप्त सैंधव → सात नदियों की भूमि
- महाभारत → भारतवर्ष और जम्बूद्वीप
- भारतवर्ष → भरत का देश
- अशोक → जम्बूद्वीप
- फारसी → हिंद
- यूनानी → इंडोई / इंडिके
- चीनी → यिन्तू / तु-यिदं
- जुआनज़ांग → 7वीं शताब्दी में भारत यात्रा
- संविधान → “India, that is Bharat”
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
Class 6, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 6 Social Science notes, class 6 Social Science notes hindi medium, cbse 6 Social Science cbse notes, class 6 Social Science revision notes, cbse class 6 Social Science study material, ncert class 6 science notes pdf, class 6 science exam preparation, cbse class 6 physics chemistry biology notes
Welcome to ATP Education
ATP Education