CBSE NOTES for class 9 th
10. गुरुत्वाकर्षण : Science class 9 th:Hindi Medium NCERT Book Solutions
NCERT Books Subjects for class 9th Hindi Medium
10. गुरुत्वाकर्षण
अध्याय 10. गुरुत्वाकर्षण
द्रव्यमान (Mass): द्रव्यमान किसी वस्तु में पदार्थ कि कुल मात्रा होता है, जो वस्तु के जड़त्व की माप होता है |
इसका मात्रक kg (किलोग्राम) होता है | यह एक आधारभूत भौतिक राशि है |
किसी वस्तु के द्रव्यमान का गुण :
(i) यह किसी वस्तु में उपस्थित पदार्थ की मात्रा होता है |
(ii) यह किसी वस्तु की जड़त्व का माप होता है |
(iii) वस्तु का द्रव्यमान स्थिर रहता है |
(iv) स्थान परिवर्तन पर वस्तु का द्रव्यमान बदलता नहीं है |
(v) वस्तु का द्रव्यमान बढ़ने पर उस वस्तु का जड़त्व कि माप भी बढ़ता है, अर्थात किसी वस्तु का जितना द्रव्यमान होगा उस वस्तु का जडत्व भी उतना ही होगा |
भार (Weight) : वह बल जिसके द्वारा कोई वस्तु पृथ्वी कि ओर आकर्षित होती है वस्तु का भार कहलाता है |
संक्षेप में,
वस्तु पर पृथ्वी का आकर्षण बल वस्तु का भार कहलाता है |
इसे 'W' से दर्शाते हैं | भार भी एक बल है इसलिए इसका मात्रक भी बल वाला ही होता है अर्थात kgm-2 या N (न्यूटन) |
किसी वस्तु के भार के गुण :
(i) भार वह बल है जो उर्ध्वाधर दिशा में नीचे की ओर लगता है |
(ii) इसमें परिमाण तथा दिशा दोनों होते हैं इसलिए भार एक सदिश राशि है |
(iii) वस्तु का भार (W) वस्तु के द्रव्यमान (m) के समानुपाती होता है, अर्थात W : m होता है |
(iv) किसी वस्तु का भार इसके स्थान पर निर्भर करता है |
(v) किसी वस्तु का भार प्रत्येक स्थान पर अलग-अलग हो सकता है |
पृथ्वी का यह आकर्षण बल दो कारकों पर निर्भर करता है :
(i) वस्तु के द्रव्यमान (m) पर
(ii) पृथ्वी के गुरुत्वीय बल के कारण त्वरण (g) पर
ATP Educationwww.atpeducation.com ATP Education www.atpeducation.com
ATP Education
Advertisement
NCERT Solutions
Select Class for NCERT Books Solutions
Notes And NCERT Solutions
Our NCERT Solution and CBSE Notes are prepared for Term 1 and Terms 2 exams also Board exam Preparation.
Chapter List