Alankar-MCQ-Exercise अलंकार के 100 MCQ Questions Answers- Hindi Vyakaran
Here we included Alankar-MCQ-Exercise अलंकार के 100 MCQ Questions Answers- Hindi Vyakaran those all questions and topics that always asked in exams for class 6 7 8 9 10 11 and 12. It will help you for preparation of exams as well as your learning power and knockledge. Alankar-MCQ-Exercise अलंकार के 100 MCQ Questions Answers- Hindi Vyakaran In this section we learn important Hindi Vyakaran for exams and different topic like difinition (परिभाषा) Kinds(भेद) और Examples(उदाहरण) With Exercises(प्रश्नावली).
Alankar-MCQ-Exercise अलंकार के 100 MCQ Questions Answers- Hindi Vyakaran
अलंकार
Alankar-MCQ-Exercise
Alankar MCQ Questions with Answer for class 9 and 10, SSC, UPSC, Police
अलंकार बहुवैकल्पिक प्रश्न (MCQ) उत्तर सहित
Set-1 Total No of Questions - 20/Per Set
Question-A. दिए गए प्रश्नों में से सही विकल्प का चुनाव करें |
प्रश्न-1. अलंकार शब्द का शाब्दिक अर्थ है -
(क) अनुराग
(ख) आभूषण
(ग) सुन्दरता
(घ) काव्य
उत्तर - (ख) आभूषण
प्रश्न-2. "तीन बेर खाती है वो तीन बार खाती है" अलंकार को पहचानिए?
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) उपमा अलंकार
उत्तर– (ख) यमक अलंकार
प्रश्न-3. जब एक ही शब्द दो बार या दो से अधिक बार आते है हर बार उनका अर्थ अलग-अलग होता है, वहाँ होता है -
(क) श्लेष अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) यमक अलंकार
(घ) रूपक अलंकार
उत्तर - (ग) यमक अलंकार
प्रश्न-4. "चरण– कमल बंदौ हरि राई" में अलंकार बताइए?
(क) उपमा अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) यमक अलंकार
(घ) रूपक अलंकार
उत्तर– रूपक अलंकार
प्रश्न-5. "बीती विभावरी जागरी, अंबर पनघट में डुबो रही तारा– घट उषा नागरी" इसमें कौन– सा अलंकार है?
(क) मानवीकरण अलंकार
(ख) उपमा अलंकार
(ग) अनुप्रास अलंकार
(घ) यमक अलंकार
उत्तर– मानवीकरण अलंकार
प्रश्न-6. काव्य या रचनाओं में अलंकार का उपयोग किया जाता है?
(क) भाषा को शब्दों या अर्थों से सजाने के लिए
(ख) काव्य या रचना को बड़ा करने के लिए
(ग) उदाहरण देने के लिए
(घ) अर्थ को समझाने के लिए
उत्तर- (क) भाषा को शब्दों या अर्थों से सजाने के लिए
प्रश्न-7. "तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए" अलंकार का सही विकल्प चुने?
(क) यमक अलंकार
(ख) उपमा अलंकार
(ग) अनुप्रास अलंकार
(घ) मानवीकरण अलंकार
उत्तर– अनुप्रास अलंकार
प्रश्न-8. "मुख बाल रवि सम लाल होकर ज्वाल सा बोधित हुआ" अलंकार बताएं?
(क) मानवीकरण अलंकार
(ख) अतिशयोक्ति अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर– उपमा अलंकार
प्रश्न-9. "सहस्त्र बाहु सम सो रिपु मोरा" नीचे दिए गए अलंकार पहचानिए?
(क) मानवीकरण अलंकार
(ख) अतिशयोक्ति अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) रूपक अलंकार
उत्तर– उपमा अलंकार
प्रश्न-10. जहाँ जड़ पर चेतन का आरोप हो तथा जड़ प्रकृति पर मानवीय भावनाओं तथा क्रियाओं का आरोप हो तो वहाँ -
(क) यमक अलंकार होता है |
(ख) उपमा अलंकार होता है
(ग) मानवीकरण अलंकार होता है
(घ) उत्पेक्षा अलंकार होता है |
उत्तर - (ग) मानवीकरण अलंकार होता है |
प्रश्न-11. "शशि– मुख पर घूंघट डाले" कौन– सा अलंकार है?
(क) रूपक अलंकार
(ख) अतिशयोक्ति अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर– रूपक अलंकार
प्रश्न-12. "मैया मैं तो चंद्र– खिलौना लेंन्हों" अलंकार की पहचान करें?
(क) यमक अलंकार
(ख) उपमा अलंकार
(ग) अनुप्रास अलंकार
(घ) रूपक अलंकार
उत्तर– रूपक अलंकार
प्रश्न-13. "मधुर– मधुर मेरे दीपक जल" इसमें कौन – सा अलंकार होगा?
(क) रूपक अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर– अनुप्रास अलंकार
प्रश्न-14. "आगे-आगे नाचती– गाती बयार चली" अलंकार का नाम बताएं?
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) मानवीकरण अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) रूपक अलंकार
उत्तर– मानवीकरण अलंकार
प्रश्न-15. जहाँ उपमेय में उपमान की संभावना प्रकट किया जाता है वहाँ है -
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) उत्प्रेक्षा अलंकार
(ग) पुनरुक्ति अलंकार
(घ) रूपक अलंकार
उत्तर- (ख) उत्प्रेक्षा अलंकार
प्रश्न-16. "कर का मनका डारि दे मन का मनका फेर" नीचे दिए गए अलंकारों में से उचित अलंकार की पहचान करें?
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) मानवीकरण अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) यमक अलंकार
उत्तर– यमक अलंकार
प्रश्न-17. "मखमल सा झूला पड़ा हाथी– सा टीला" अलंकार की पहचान करें?
(क) अतिशयोक्ति अलंकार
(ख) रूपक अलंकार
(ग) यमक अलंकार
(घ) उपमा अलंकार
उत्तर– उपमा अलंकार
प्रश्न-18. अतिश्योक्ति अलंकार में वस्तु का वर्णन किया जाता है -
(क) बहुत कम करके
(ख) बहुत बढ़ा-चढ़ाकर
(ग) सिर्फ तुलना किया जाता है
(घ) शब्दों का अर्थ का वर्णन होता है
उत्तर- (ख) बहुत बढ़ा-चढ़ाकर
प्रश्न-19. "हाय फूल– सी कोमल बच्ची हुई राख की थी ढेरी" इसमें कौन– सा अलंकार होगा?
(क) उपमा अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) अतिशयोक्ति अलंकार
उत्तर– उपमा अलंकार
प्रश्न-20. "बरसा रहा है रवि अनल, भूतल तवा– सा जल रहा" इसके लिए उपयुक्त अलंकार कौन-सा है?
(क) उपमा अलंकार
(ख) अतिशयोक्ति अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) उत्प्रेक्षा अलंकार
उत्तर– उपमा अलंकार
Set-2 Multiple Choice Questions (MCQ) Alankar (अलंकार)
Question-B. निचे दिए गए बहुवैकल्पिक प्रश्नों में प्रत्येक के चार विकल्प दिए गए है सही विकल्प का चुनाव करे |
प्रश्न-1. वह अलंकार जिसमे एक वस्तु को दुसरे वस्तु का ही रूप मान लिया जाता है -
(क) उपमा अलंकार
(ख) रूपक अलंकार
(ग) श्लेष अलंकार
(घ) मानवीकरण अलंकार
उत्तर - (ख) रूपक अलंकार
प्रश्न-2. "पीपर पात सरिस मन डोला" में अलंकार की पहचान कीजिए है?
(क) उपमा अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) यमक अलंकार
(घ) मालवीयकरण अलंकार
उत्तर– (क) उपमा अलंकार
प्रश्न-3. "हरि– पद के कोमल कमल– से" इसमें कौन– सा अलंकार है?
(क) यमक अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) मानवीकरण अलंकार
उत्तर– (ग) उपमा अलंकार
प्रश्न-4. "मेघ आए बड़े बन ठन के" इसमें कौन– सा अलंकार सही सही विकल्प चुने?
(क) मानवीकरण अलंकार
(ख) उपमा अलंकार
(ग) यमक अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर– (क) मानवीकरण अलंकार
प्रश्न-5. निचे दिए गए छंद में कौन सा अलंकार है ? सही विकल्प चुने |
आगे नदिया पड़ी अपार, घोड़ा कैसे उतरे पार।
राणा ने सोचा इस पार, तब तक घोड़ा था उस पार।।
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) अतिशयोक्ति अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) उपमा अलंकार
उत्तर– (ख) अतिशयोक्ति अलंकार
प्रश्न-6. "आए महंत वसंत" में कौन-सा अलंकार है ? बताइए |
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) मानवीकरण अलंकार
(ग) रूपक अलंकार
(घ) उपमा अलंकार
उत्तर– (ख) मानवीकरण अलंकार
प्रश्न-7. "कहे कवि बेनी, बेनी व्याल की चुराई लीन्हीं" अलंकार की पहचान करें?
(क) रूपक अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) उपमा अलंकार
उत्तर– (ख) यमक अलंकार
प्रश्न-8. उपमा का अर्थ है -
(क) सदृश्य
(ख) समानता
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (ग) (क) और (ख) दोनों
प्रश्न-9. शब्दालंकार के कितने भेद है ?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर- (ख) तीन
प्रश्न-10. "संध्या-सुंदरी उतर रही है" में अलंकार की पहचान कीजिए |
(क) रूपक अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) उत्प्रेक्षा अलंकार
उत्तर- (ग) मानवीकरण अलंकार
प्रश्न-11. "चाँद जैसे मुखड़े पर बिंदिया सितारा" में कौन सा अलंकार है -
(क) उपमा अलंकार
(ख) रूपक अलंकार
(ग) उत्प्रेक्षा अलंकार
(घ) अतिश्योक्ति अलंकार
उत्तर - (क) उपमा अलंकार
प्रश्न-12. "छू गया तुमसे कि झरने लगे पड़े शेफालिका के फुल" में अलंकार की पहचान कीजिए |
(क) उपमा अलंकार
(ख) रूपक अलंकार
(ग) उत्प्रेक्षा अलंकार
(घ) अतिश्योक्ति अलंकार
उत्तर - (ग) उत्प्रेक्षा अलंकार
प्रश्न-13. "लो यह लतिका भी भर लाई, मधु मुकुल नवल रस गागरी" में कौन-सा अलंकार है -
(क) उपमा अलंकार
(ख) मानवीकरण अलंकार
(ग) उत्प्रेक्षा अलंकार
(घ) अतिश्योक्ति अलंकार
उत्तर- (ख) मानवीकरण अलंकार
प्रश्न-14. "धारा पर पारा पारावार यों हलत है" में अलंकार की पहचान कीजिए |
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) मानवीकरण अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) यमक अलंकार
उत्तर - (घ) यमक अलंकार
प्रश्न-15. वह कौन-सा अलंकार होता है जिसमें एक ही शब्द के कई अर्थ निकलते है -
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) श्लेष अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) यमक अलंकार
उत्तर - (ख) श्लेष अलंकार
प्रश्न-16. अर्थालंकार के कितने भेद है -
(क) तीन
(ख) पांच
(ग) सात
(घ) आठ
उत्तर - (ख) पांच
प्रश्न-17. उस अलंकार का नाम बताइए जिसमें वर्ण की पुर्नावृति होती है -
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) श्लेष अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) यमक अलंकार
उत्तर - (क) अनुप्रास अलंकार
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
Hindi Vyakaran - अलंकार
Hindi Vyakaran अलंकार for class 6th, class 7th, class 8th, class 9th, class 10th, class 11th, class 12th for both English medium and Hindi Medium Students. We have provided these study materials created by ATP Education's experts & teachers, according to students needs and based on CBSE syllabus, UP Board syllabus, Bihar board Syllabus, Rajsthan Board, Jharkhand Booard as well as so many states boards.
ATP Education always keeps mind on students, teachers and tutors requirements in order to fullfill the advance level of education pattern, also we prepare ncert solutions and other materials like Chapter Reviews, Additional text book questions with solutions for differents marks values. Our represented materials and key points help the UPSC students as well as the most competitive exams preparations
This has been divided into two tubular column English Medium and Hindi Medium.
Hindi Vyakaran - अलंकार
Advertisement
NCERT Solutions
Select Class for NCERT Books Solutions
NCERT Solutions for class 6th
NCERT Solutions for class 7th
NCERT Solutions for class 8th
NCERT Solutions for class 9th
NCERT Solutions for class 10th
NCERT Solutions for class 11th
NCERT Solutions for class 12th
Notes And NCERT Solutions
Our NCERT Solution and CBSE Notes are prepared for Term 1 and Terms 2 exams also Board exam Preparation.