ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement

15. खाद्ध्य संसाधनों में सुधार Science class 9 in Hindi Medium ncert book solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 1

15. खाद्ध्य संसाधनों में सुधार अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 1 – Complete NCERT Book Solutions for Class 9 Science (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 15. खाद्ध्य संसाधनों में सुधार अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 1 to help you master concepts and score higher.

15. खाद्ध्य संसाधनों में सुधार Science class 9 in Hindi Medium ncert book solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 1

15. खाद्ध्य संसाधनों में सुधार Science class 9 in Hindi Medium ncert book solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 1

NCERT Solutions for Class 9 Science play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 15. खाद्ध्य संसाधनों में सुधार clearly. This chapter includes the topic अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 1, which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 9 studying Science can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 15. खाद्ध्य संसाधनों में सुधार is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 1. By studying these updated NCERT Solutions for Class 9 Science, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.

15. खाद्ध्य संसाधनों में सुधार

Page 4 of 5

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 1

Last Update On: 06 March 2026

 

अतिरिक्त-प्रश्न:

प्रश्न - कृषि क्षेत्र में लोगों की आय बढ़ाने या अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए कौन सी प्रणालियाँ अपनानी चाहिए |

उत्तर -  

(i) म्रिश्रित खेती |

(ii) अंतराफसलीकरण

(iii) संघटीय प्रणाली अपनाकर

प्रश्न - पशुधन के रूप में उपयोग की जाने वाली फसलों का नाम बताइए |

उत्तर -  (i) वर्मिस (ii) जई (iii) सूडान घास 

प्रश्न - विभिन्न फसलों के लिए जलवायु संबंधी कौन सी परिस्थितियों की आवश्यकता होती है ? 

उत्तर - तापमान और दिप्तिकाल 

प्रश्न - खरीफ फसल किसे कहते है ? 

उत्तर - कुछ ऐसी फसलें जिन्हें वर्षा ऋतू में उगाते है उन्हें खरीफ फसल कहते हैं | जैसे - धान, मक्का, अरहर और बाजरा आदि | 

प्रश्न - रबी फसल किसे कहते  है ? 

उत्तर-  जिन फसलों को शीत ऋतू में उगाते है उन्हें रबी फसल कहते हैं | जैसे - गेंहूँ, चना, मटर, उड़द और सरसों आदि | 

प्रश्न - संकरण विधि क्या है ? 

उत्तर - संकरण विधि में विभिन्न अनुवांशिक गुणों वाले पौधों में संकरण करवाते हैं | यह संकरण अंतराकिस्मीय (विभिन्न किस्मों से), अंतरास्पिसिज (विभिन्न प्रजातियों से) अथवा अंतरवंशीय (विभिन्न वंशों से) से हो सकता है | इस विधि से दो किस्मों को मिलाकर एक नई किस्म पैदा किया जाता है | इसलिए इस विधि को संकरण विधि कहते हैं |  

प्रश्न - हरित क्रांति किसे कहते हैं ?
उत्तर - कृषि में आधुनिक कृषि यंत्रों और आधुनिक तकनिकों के प्रयोग एवं उन्नत बीजो के उपयोग से फसल उत्पादन क्षमता में अत्यधिक वृकद्ध हुई है। इसे हरित क्रांति कहते हैं।
प्रश्न - श्वेत क्रांति किसे कहते हैं ?
उत्तर - उन्नत नस्लों और विभिन्न तकनिको के उपयोग से दुध का उत्पादन बढाया गया हैं । इसे श्वेत क्रांति कहते हैं ।
प्रश्न - कृषि क्षेत्र में लोगों की आय बढाने या अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए कौन -सी प्रणालियॉ अपनानी चाहिए।
उत्तर - मिश्रित खेती, अन्तराफसलीकरण, तथा संधटीय कृषि प्रणालियाँ अपनानी चाहिए।
प्रश्न - कृषि के साथ साथ हम कौन कौन से उद्योग अपनी आय बढाने के लिए कर सकते है ?
उत्तर - कृषि के साथ साथ पशुधन, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, आदि उद्योग कर सकते है ।
प्रश्न - पशुधन के रूप में उपयोग कि जाने वाली फसलों के नाम लिखो। 
उत्तर - वर्सीम, जई, तथा सूडान घास ।
प्रश्न - विभिन्न फसलों के लिए जलवायु संबंधी कौन सी परिस्थितियों की आवश्यकता होती हैं ?
उत्तर - तापमान और दीप्तीकाल ।
प्रश्न - खरीफ फसल किसे कहते है ?
उत्तर - कुछ ऐसी फसलें जिन्हें बर्षा ऋतु में उगाते है। खरीफ फसल कहते हैं । जैसे:- धान, मक्का, अरहर आदि जिनकी अवधि जून से आरंभ होकर अक्टुबर मास तक होता हैं।
प्रश्न - रबी फसल किसे कहते है ?
उत्तर - कुछ ऐसी फसलें जिन्हें शीत ऋतु में उगाते है। रबी फसल कहते हैं । जैसे :- गेहूँ, चना, मटर, सरसों आदि जिनकी अवधि नवम्बर से आरंभ होकर अप्रैल मास तक होता हैं।
प्रश्न - संकरण विधि क्या है ?
उत्तर - संकरण विधि में विभिन्न अनुवांशिक गुणों वाले पौधे में संकरण करवाते हैं। यह संकरण अंतराकिस्मीय, (विभिन्न किस्मों से) अंतरास्पीशीज (विभिन्न जीनस से )अथवा अंतरावंशीय हो सकता है। इस विधि से दो किस्मों को मिलाकर एक नई किस्म पैदा की जाती है। इस विधि को संकरण कहते है। 
प्रश्न - वृहत् पोषक क्या है ? और इन्हें वृहत् पोषक क्यों कहते है ?
उत्तर - पौधो के लिए 16 पोषक तत्वो की आवश्यकता होती है जिसमे से कार्बन तथा ऑक्सीजन हवा से हाइड्रोजन तथा पानी से एवं शेष 3 पोषक तत्व मिट्टी से प्राप्त होते है । इन 13 पोषक तत्वो मे से 6 की मात्रा अधिक चाहिए । इसलिए, इन्हे वृहत पोषक तत्व कहते  है । 
प्रश्न - खेतो मे खाद तथा उर्वरक  का उपयोग क्यो करते है ?
उत्तर - खाद् , मिट्टी की रचना मे सुधार करते है । इनके कारण रेतीली मिट्टी मे पानी रखने की क्षमता बढ़ जाती है । चिकनी मिट्टी मे पानी निकालने की क्षमता बढ़ जाती है । उर्वरक N,P, K प्रदान करती है । इनके प्रयोग से अच्छी कायिक वृद्धि होती है । स्वस्थ पौधे प्राप्त होते है तथा फसल उत्पादन बढ़ जाता है । 
प्रश्न - आनुवाशिंक फेरबदल क्या है ? कृषि प्रणालियो मे यह कैसे उपयोगी है ?
उत्तर - ऐच्छिक गुणो वाली जीन का डालना जिससे आनुवाशिंक रूपांतरित फसल प्राप्त होती है। अच्छे गंणो वाली किस्मो को लेते है जो अच्छा उत्पादन देती है तथा अनुकुल परिस्थितियो मे उग सकती है । 
प्रश्न - मधु  उत्पादन के लिए प्रयुक्त मधुमक्खी मे कौन से ऐच्छिक गुण होने चाहिए ?
उत्तर - इटेलियन मक्खी ऐपिस मेलीफेरा का उपयोग मधु उत्पादन मे करते है । इसकी मधु इकट्ठा करने की क्षमता अधिक होती है । यह डंक कम मारती है तथा प्रजनन तीव्रता से करती है। 
प्रश्न - मिश्रित मछली संर्वधन के क्या लाभ है ?
उत्तर - मिश्रित मछली संर्वधन के लाभ :-
1. मछलियाँ के खाद्य स्वभाव अलग होने के कारण ये भोजन हेतु प्रतिस्पर्धा नही करती है । 
2. पूरा खाद्य उपयोग मे आ जाता है । 
3. तीन मछलियाँ देशज नस्ल की होती है तथा शेष तीन विदेशज नस्ल की होंती  है।
प्रश्न - पीड़क की परिभाषा दो
उत्तर - वह जन्तु अथवा पौधा जो मनुष्य की फसलो , जानवरो आदि को हानि पहुँचाता है ।  
प्रश्न - खरपतवार क्या है ?
उत्तर - शाकीय अवांछित पौधो जो खेतो मे उग जाते है । 
प्रश्न - उर्वरक की परिभाषा दो । 
उत्तर - वह रासायनिक पदार्थ जो जमीन मे डालने से उत्पादन बढ़ाते है । 
प्रश्न - फसल चक्र मे फलीदार फसलें क्यो आवश्यक है ?
उत्तर -  दलहनी फसलें उगाने से खाद व उर्वरक की बचत होती है त्था अधिक उत्पाद प्राप्त होता है । नत्रजनी उर्वरक की आवश्यकता नही होती है । 
प्रश्न -  फसल चक्र क्या है ?
उत्तर - किसी भू भाग पर पूर्व नियोजित क्रम मे विभिन्न फसलो का उगाना ही फसल चक्र कहलाता है । 
प्रश्न - गेहूँ तथा धान की उन्नत किस्मो के नाम लिखो ?
उत्तर - गेहूँ की कुछ उन्नत किस्मे :- सोनरा -64 , हीरामोती , HD 2687 आदि । धान की कुछ उन्नत किस्मे :- जया , पदमा , पूसा 205 ,विकास IR-36 आदि।
प्रश्न - दो या दो से अधिक फसलें इकट्ठे उगाने को क्या कहते है ?
उत्तर - मिश्रित कृषि । 
प्रश्न - कृत्रिम वीर्यसेचन क्या है ?
उत्तर - सामान्यतः पारम्पारिक किधि मे एक मादा पशु को प्रजनन के लिये नर  से मिलाया जाता है व प्राकृतिक तरीके से नर का वीर्य मादा के जननांगो तक पहुचाँया जाता है , लेकिन जब नर के वीर्य को मादा के जननांगो तक कृत्रिम साधन जैसे : इंजेक्शन , सिरिंज आदि द्वारा पहुँचाया जाता है तब यह विधि कृत्रिम वीर्य सेचन कहलाती है । 
प्रश्न - NDRI का विस्तृत नाम लिखो ?
उत्तर - NDRI  :-  National Diary Research Institute |
प्रश्न - गाय की उन्नत संकर नस्लो का उल्लेख कीजिए ?
उत्तर - करन स्विस तथा फ्रिजवाल । 
प्रश्न - NDRI  करनाल ने कौन सी नस्लें विकसित की हैं ?
उत्तर - NDRI  करनाल ने पशुओ की उन्नत नस्लें विकसित की है । ये है : करन स्विस, करण फ्राइज तथा फ्रीसवाल । 
Page 4 of 5

All Chapters Of Science hindi Medium Class 9

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

NCERT Solutions क्या होते हैं?
NCERT Solutions में NCERT किताबों के सभी प्रश्नों के सही और सरल हल दिए जाते हैं, जो CBSE सिलेबस के अनुसार तैयार किए जाते हैं।
क्या ये NCERT Solutions नवीनतम सिलेबस पर आधारित हैं?
हाँ, यहाँ दिए गए सभी NCERT Solutions पूरी तरह से नवीनतम CBSE और NCERT सिलेबस के अनुसार अपडेटेड हैं।
NCERT Solutions किस कक्षा के लिए उपलब्ध हैं?
यहाँ कक्षा 6 से कक्षा 12 तक सभी विषयों और अध्यायों के NCERT Solutions उपलब्ध हैं।
क्या सभी प्रश्न NCERT किताब से ही लिए गए हैं?
जी हाँ, सभी प्रश्न और उनके हल सीधे NCERT की मूल पाठ्यपुस्तकों पर आधारित हैं।
NCERT Solutions परीक्षा की तैयारी में कैसे मदद करते हैं?
इन Solutions से छात्रों को कॉन्सेप्ट क्लियर करने, उत्तर लिखने की सही विधि समझने और बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है।
क्या NCERT Solutions PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं?
हाँ, आप विषय और अध्याय के अनुसार NCERT Solutions की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या ये NCERT Solutions फ्री हैं?
अधिकांश NCERT Solutions बिल्कुल फ्री उपलब्ध हैं ताकि सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिल सके।
क्या ये Solutions बोर्ड एग्जाम के लिए पर्याप्त हैं?
हाँ, NCERT Solutions बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अधिकतर प्रश्न NCERT से ही पूछे जाते हैं।
NCERT Solutions मोबाइल पर पढ़ सकते हैं?
बिल्कुल, सभी NCERT Solutions मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप पर आसानी से पढ़े जा सकते हैं।
NCERT Solutions को कब अपडेट किया जाता है?
हर नए शैक्षणिक सत्र में NCERT Solutions को नए सिलेबस और बदलावों के अनुसार अपडेट किया जाता है।

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।