13. हम बीमार क्यों होते है Science class 9 in Hindi Medium ncert book solutions पाठगत प्रश्न
13. हम बीमार क्यों होते है पाठगत प्रश्न – Complete NCERT Book Solutions for Class 9 Science (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 13. हम बीमार क्यों होते है पाठगत प्रश्न to help you master concepts and score higher.
13. हम बीमार क्यों होते है Science class 9 in Hindi Medium ncert book solutions पाठगत प्रश्न
NCERT Solutions for Class 9 Science play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 13. हम बीमार क्यों होते है clearly. This chapter includes the topic पाठगत प्रश्न , which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 9 studying Science can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 13. हम बीमार क्यों होते है is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic पाठगत प्रश्न . By studying these updated NCERT Solutions for Class 9 Science, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
13. हम बीमार क्यों होते है
पाठगत प्रश्न
पाठगत-प्रश्न:
Page No:
प्रश्न1 : अच्छे स्वास्थ्य की दो आवश्यक स्थितियाँ बताओ |
उत्तर: अच्छे स्वास्थ्य हेतु दी स्थितियाँ :
(i) अच्छा एवं संतुलित आहार तथा
(ii) उचित जैविक एवं भौतिक वातावरण |
प्रश्न2 : रोगामुकित की कोई दो आवश्यक परिस्थितियाँ बताइए |
उत्तर: (i) अच्छा तथा संतुलित आहार |
(ii) उचित आदतें तथा स्वास्थ्य वातावरण |
प्रश्न3 : क्या उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर एक जैसे हैं अथवा भिन्न , क्यों ?
उत्तर: दोनों के उत्तर सामान है क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य का अर्थ है : रोग मुक्ति | यह तभी संभव है जब हमारा वातावरण भी स्वास्थ्य हो | व्यक्तिगत स्वास्थ्य सामजिक स्वास्थ्य से जुड़ा हैं |
Page No: 203
प्रश्न1 : इसे तीन कारण लिखिए , जिससे आप सोचते हो के आप बीमार हैं चिकित्सक के पास जाना चाहते हैं | यादी इनमें से एक भी लक्षण हो तो आप फिर भी चिकित्सक के पास जाना चाहेगें ? क्यों अथवा क्यों नहीं |
उत्तर: (i) यादि आप बीमार हैं तो आपको रोग का कोई चिह्न दिकाई देगा |
(ii) यादि आप बीमार हैं तो रोग का कोई लक्षण दिखाई देगा जैसे दस्त होना , सिरदर्द आदि |
(iii) यादि आप बीमार हैं तो शरीर का कोई अंग |
प्रश्न2 : निम्नलिखित से किसके लंबे समय , तक रहने के कारण आप समझते हैं कि आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा तथा क्यों ?
(a) यदि आप पीलिया से ग्रस्त हैं |
(b) यदि आपके शारीर पर जूँ (lice) हैं |
(c) यदि आप मुंहासे से ग्रस्त हैं |
उत्तर:
(a) पीलिया रोग के प्रभाव दीर्घकालीन होंगे क्योंकि यह एक चिरकालिक रोग हैं |
(b) जूँ एक बह्रापरजीवी है | यह कुछ समय तक रहते हैं | इसके शरीर पर दीर्घकालिक
प्रभाव नहीं होते हैं |
(c) मुंहासे का भी दीर्घकालिक प्रभाव नहीं होता हैं |
Page No: 210
प्रश्न1 : जब हम बीमार होते है तो सुपाच्य तथा पोषणयुक्त भोजन खाने का परामर्श क्यों दिया जाता हैं ?
उत्तर: बीमार होने पर सुपाच्य एवं पोषाणयुक्त भोजन द्वारा हमारा स्वास्थ्य सही रहता हैं | भोजन हमें ऊर्जा देता हैं तथा हमारे टूटे - फूटे उतकों की मरम्मत करता हैं |
प्रश्न2 : संक्रामक रोग फ़ैलने की विभिन्न विधियाँ कौन - कौन सी हैं ?
उत्तर: संक्रामक रोग के फ़ैलाने की विधियाँ : रोगाणु संक्रामक के भंडार से जैसे मिट्टी , वायु , जल , जन्तुओं आदि से स्वास्थ्य मनुष्य में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप स्थानांतरित होते है |
(a) प्रत्यक्ष स्थानान्तरण निम्नलिखित प्रकार का होता हैं :
(i) ड्रोपलेट या बूँद संक्रमक खाँसने , छींकने तथा बात करने आदि द्वारा |
(ii) संपर्क स्थानान्तरण : संक्रामक व्यकित तथा स्वस्थ व्यकित के संपर्क से अथवा लैगिंक संपर्क द्वारा |
(iii) भूमि के साथ संपर्क से |
(iv) रक्त द्वारा संचारित |
(v) एक जन्तु के काटने से जैसे मलेरिया मच्छर के काटने से होता हैं |
(vi) प्लेसेंटा द्वारा (माता से) |
(b) अप्रत्यक्ष स्थानान्तरण हो सकता हैं :
(i) वाहक द्वारा - उदाहरण : कीट तथा अन्य जंतु |
(ii) संक्रमित जल , भोजन तथा वयु द्वारा |
(iii) धुँआ तथा धुल आदि द्वारा |
प्रश्न3 : संक्रामक रोग को फ़ैलने से रोकने के लिए आपके विधालय में कौन - कौन सी सावधानियाँ आवश्यक है ?
उत्तर: संक्रामक रोगों को फ़ैलाने से रोकने के लिए निम्नलिखित सावधानियां आवश्यक हैं :
(i) विघालय परिसर में स्वच्छता अति आवश्यक हैं | मल - मूत्र तथा अन्य कार्बनिक पदार्थों के अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया जाना चाहिए | खुले स्थानों पर मल - मूत्र त्यागने पर पूर्ण प्रतिबन्ध होना चाहिए |
(ii) विघालय परिसर से सीवर व्यवस्था बहुत अच्छी होनी चाहिए |
(iii) विघालय कैंटीन में कटे हुए फल , बिना ढकियो खाघ साम्रगी की ब्रिकी प्रतिबंधित होना चाहिए |
(iv) विघार्थियों को 'मिड - डे - मील' की व्यवथा होनी चाहिए |
(v) समय - समय पर विघार्थियों को संक्रामक रोग प्रतिरोधी टीके लगवाने चाहिए |
प्रश्न4 : प्रतिरक्षीकरण क्या हैं |
उत्तर: अनेक रोगों के विरूद्ध प्रतिरक्षियों के उत्पन्न करने हेतु प्रतिजन को कमजोर करके या मारकर उसे शारीर के अन्दर प्रविष्ट कर देते हैं | इस प्रविजन से प्रतिरक्षी तन्त्र प्रेरित होकर स्मृति कोशिकाएँ बनाता हैं जो अगली बार अगली बार रोग होने पर तुरंत मारक कोशिकाओं को जन्म देती है जो रोग से लड़ती हैं | प्रतिरक्षक टीकों द्वारा किया जाता हैं |
प्रश्न5 : आपके पास में स्थितर स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के कौन से कार्यक्रम उपलब्ध है ? आपके क्षेत्र में कौन - कौन सी स्वास्थ्य संबंधी हैं ?
उत्तर: हमारे क्षेत्र में 3 से 5 वर्ष के शिशु को बी .सी .जी. का टीका दिया जाता है | 9 से 15 माह के शिशु को टीका दिया जाता हैं | इसके अतिरिक्त पोलियों की खुराक मुख से देते हैं | टिटनेस , टायफाइड , काली खाँसी आदि के टीके भी शिशुओं को दिए जाते हैं |
मियादी बुखार हमारे क्षेत्र की मुख्य स्वास्थ्य समस्या है |
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
1. अध्याय -समीक्षा 2. पाठगत प्रश्न 3. अभ्यास-प्रश्नावली 4. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 1 5. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 2
Welcome to ATP Education
ATP Education