8. चतुर्भुज Mathematics class 9 in Hindi Medium ncert book solutions प्रश्नावली 8.2
8. चतुर्भुज प्रश्नावली 8.2 – Complete NCERT Book Solutions for Class 9 Mathematics (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 8. चतुर्भुज प्रश्नावली 8.2 to help you master concepts and score higher.
8. चतुर्भुज Mathematics class 9 in Hindi Medium ncert book solutions प्रश्नावली 8.2
NCERT Solutions for Class 9 Mathematics play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 8. चतुर्भुज clearly. This chapter includes the topic प्रश्नावली 8.2, which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 9 studying Mathematics can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 8. चतुर्भुज is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic प्रश्नावली 8.2. By studying these updated NCERT Solutions for Class 9 Mathematics, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
8. चतुर्भुज
प्रश्नावली 8.2
Exercise 8.2
Q1. ABCD एक चतुर्भुज है जिसमें P, Q, R और S क्रमश: भुजाओं AB, BC, CD और DA के मध्य-बिंदु हैं | AC उसका एक विकर्ण है | दर्शाइए कि


हल :
दिया है : ABCD एक चतुर्भुज है जिसमें P, Q, R और S क्रमश: भुजाओं AB, BC, CD और DA के मध्य-बिंदु हैं |
सिद्ध करना है :


(यदि किसी चतुर्भुज के सम्मुख भुजाओं के एक युग्म में से कोई भी एक युग्म बराबर और समान्तर हो तो वो समान्तर चतुर्भुज होता है) .
इसलिए PQRS एक समान्तर चतुर्भुज है |
Q2. ABCD एक समचतुर्भुज है और P, Q, R और S क्रमशः भुजाओं AB, BC, CD और DA के मध्य-बिंदु है। दर्शाइए कि चतुर्भुज PQRS एक आयत है।

हल :
दिया है : ABCD एक समचतुर्भुज है और P, Q, R और S
क्रमशः भुजाओं AB, BC, CD और DA के मध्य-बिंदु है।
सिद्ध करना है :
PQRS एक आयत है |
प्रमाण : त्रिभुज ADC में
AD तथा CD का मध्यबिंदु क्रमश: S तथा R है | (दिया है )

(यदि किसी चतुर्भुज के सम्मुख भुजाओं के एक युग्म में से कोई भी एक युग्म बराबर और समान्तर हो तो वो समान्तर चतुर्भुज होता है) .

इसलिए PQRS एक समान्तर चतुर्भुज है |
चूँकि ABCD एक समचतुर्भुज है |
इसलिए, ∠AOD = 90०
या ∠MON = 90०
(समचतुर्भुज के विकर्ण एक दुसरे को समकोण पर समद्विभाजित करते हैं !)
अब SR || AC और SP || BD है
तो SMON भी एक समान्तर चतुर्भुज है |
इसलिए ∠MSN = ∠MON = 90० (समांतर चतुर्भुज के सम्मुख कोण बराबर होते हैं)
या ∠PSR = 90०
अत: PQRS एक आयत है | Proved
Q3. ABCD एक आयत है, जिसमें P, Q, R और S क्रमश: भुजाओं AB, BC, CD और DA के मध्य-बिंदु हैं | दर्शाइए कि चतुर्भुज PQRS एक समचतुर्भुज है |
हल :
दिया है : ABCD एक आयत है, जिसमें P, Q, R और S क्रमश: भुजाओं AB, BC, CD और DA के मध्य-बिंदु हैं |

सिद्ध करना है :
PQRS एक समचतुर्भुज है |
रचना : A को C से मिलाया |
प्रमाण : त्रिभुज ADC में
AD तथा CD का मध्यबिंदु क्रमश: S तथा R है | (दिया है )
अत: मध्य-बिंदु प्रमेय से

(यदि किसी चतुर्भुज के सम्मुख भुजाओं के एक युग्म में से कोई भी एक युग्म बराबर और समान्तर हो तो वो समान्तर चतुर्भुज होता है) .
इसलिए PQRS एक समान्तर चतुर्भुज है |

अब, चूँकि ABCD एक आयत है |
इसलिए , AB || CD या SQ || CD ...(i)
(क्योंकि S तथा Q AD तथा BC के मध्य-बिंदु है |)
इसीप्रकार AD || PR ...... (ii)
अत: समीकरण (i) तथा (ii) से
DSOR एक समान्तर चतुर्भुज है |
इसलिए, ∠SOR = ∠D (समान्तर चतुर्भुज कि सम्मुख भुजा)
जबकि, ∠D = 90० (आयत का प्रत्येक कोण)
इसलिए ∠SOR = 90०
चूँकि PQRS एक समांतर चतुर्भुज है जिसके विकर्ण समकोण पर प्रतिच्छेद करते हैं |
अत: PQRS एक समचतुर्भुज है |
(वह समांतर चतुर्भुज जिसके विकर्ण समकोण पर प्रतिच्छेद करते हैं समचतुर्भुज कहलाता है |)
Q4. ABCD एक समलंब है, जिसमें AB || DC है। साथ ही, BD एक विकर्ण है और E भुजा AD का मध्य-बिंदु है। E से होकर एक रेखा AB के समांतर खींची गई है, जो BC को F पर प्रतिच्छेद करती है । दर्शाइए कि F भुजा BC का मध्य-बिंदु है।

हल :
दिया है : ABCD एक समलंब है, जिसमें AB || DC है।
साथ ही, BD एक विकर्ण है और E भुजा AD का
मध्य-बिंदु है। E से होकर एक रेखा AB के समांतर
खींची गई है, जो BC को F पर प्रतिच्छेद करती है ।
सिद्ध करना है : CF = BF
रचना : D को B से मिलाया जो EF को G पर प्रतिच्छेद करता है |
प्रमाण :
DABD में,
AB || EF ..... (i) (दिया है)
और E भुजा AD का मध्य-बिंदु है |
(किसी त्रिभुज की एक भुजा के मध्य-बिंदु से दूसरी भुजा के समांतर खिंची गई रेखा तीसरी भुजा को समद्विभाजित करती है)
अत: मध्य-बिंदु प्रमेय 8.10 से
इसलिए बिंदु G भुजा BD का मध्य-बिंदु है | .... (i)
अब AB || CD ....... (ii) (दिया है)
समीकरण (i) तथा (ii) से
CD || EF और बिंदु G भुजा BD का मध्य-बिंदु है [समीकरण (i) से]
अत: मध्य-बिंदु प्रमेय 8.10 से DBCD में
F भुजा BC का मध्य-बिंदु है |
इसलिए CF = BF proved
Q5. एक समांतर चतुर्भुज ABCD में E और F क्रमश: भुजाओं AB और CD के मध्य-बिंदु हैं | दर्शाइए कि रेखाखंड AF और EC विकर्ण BD को समत्रिभाजित करते हैं |

हल :
दिया है : एक समांतर चतुर्भुज ABCD में E और F
क्रमश: भुजाओं AB और CD के मध्य-बिंदु हैं |
सिद्ध करना है : DP = PQ = QB
प्रमाण :
DABP में,
E भुजा AB का मध्य-बिंदु है और AF||EC दिया है |
अत: मध्य-बिंदु प्रमेय 8.10 से
Q भुजा PB का मध्य-बिंदु है |
अत: PQ = QB .......... (i)
(किसी त्रिभुज की एक भुजा के मध्य-बिंदु से दूसरी भुजा के समांतर खिंची गई रेखा तीसरी भुजा को समद्विभाजित करती है)
अब, DCDQ में,
F भुजा CD का मध्य-बिंदु है और AF||EC दिया है |
अत: मध्य-बिंदु प्रमेय 8.10 से
P भुजा DQ का मध्य-बिंदु है |
इसलिए, DP = PQ ........ (ii)
समीकरण (i) तथा (ii) से
DP = PQ = QB Proved
Q6. दर्शाइए कि किसी चतुर्भुज की सम्मुख भुजाओं के मध्य-बिंदुओं को मिलाने वाले रेखाखंड परस्पर समद्विभाजित करते हैं।

हल :
दिया है : ABCD एक चतुर्भुज है जिसके भुजाएँ
AB, BC, CD और DA का मध्य-बिंदु क्रमश:
P, Q, R और S है |
सिद्ध करना है : विकर्ण PR और SQ एक दुसरे को समद्विभाजित करते हैं |
रचना : P, Q, R और S को मिलाया और A को C से मिलाया |

(यदि किसी चतुर्भुज के सम्मुख भुजाओं के एक युग्म में से कोई भी एक युग्म बराबर और समान्तर हो तो वो समान्तर चतुर्भुज होता है) .
इसलिए PQRS एक समान्तर चतुर्भुज है |
अब चूँकि PQRS एक समांतर चतुर्भुज है तो इसके विकर्ण PR और SQ एक दुसरे को समद्विभाजित करते हैं |
(समांतर चतुर्भुज के विकर्ण एक दुसरे को समद्विभाजित करते है |)
Q7. ABC एक त्रिभुज है जिसका कोण C समकोण है | कर्ण AB के मध्य-बिंदु M से होकर BC के समांतर खिंची गई रेखा AC को D पर प्रतिच्छेद करती है | दर्शाइए कि


हल :
दिया है : ABC एक त्रिभुज है जिसका
कोण C समकोण है | कर्ण AB के मध्य-बिंदु
M से होकर BC के समांतर खिंची गई रेखा
AC को D पर प्रतिच्छेद करती है |
सिद्ध करना है :

प्रमाण : (i) DABC में
M भुजा AB का मध्य-बिंदु है और MD || BC है |
अत: मध्य-बिंदु प्रमेय 8.10 से
(किसी त्रिभुज की एक भुजा के मध्य-बिंदु से दूसरी भुजा के समांतर खिंची गई रेखा तीसरी भुजा को समद्विभाजित करती है)
इसलिए, D भुजा AC का मध्य-बिंदु है |
अत: AD = CD ........ (i)
(ii) MD || BC दिया है और AC एक तिर्यक रेखा है |
Welcome to ATP Education
ATP Education