7. त्रिभुज Mathematics class 9 in Hindi Medium ncert book solutions प्रश्नावली 7.4
7. त्रिभुज प्रश्नावली 7.4 – Complete NCERT Book Solutions for Class 9 Mathematics (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 7. त्रिभुज प्रश्नावली 7.4 to help you master concepts and score higher.
7. त्रिभुज Mathematics class 9 in Hindi Medium ncert book solutions प्रश्नावली 7.4
NCERT Solutions for Class 9 Mathematics play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 7. त्रिभुज clearly. This chapter includes the topic प्रश्नावली 7.4, which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 9 studying Mathematics can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 7. त्रिभुज is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic प्रश्नावली 7.4. By studying these updated NCERT Solutions for Class 9 Mathematics, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
7. त्रिभुज
प्रश्नावली 7.4
प्रश्नावली 7.4
Q1. दर्शाइए कि समकोण त्रिभुज में कर्ण सबसे लंबी भुजा होती है |
हल :

दिया है : ABC एक समकोण त्रिभुज है जिसका
कोण B समकोण है और AC कर्ण है |
सिद्ध करना है :

प्रमाण : Δ ABC का ∠B समकोण है |
अत: ∠A और ∠C न्यूनकोण है |
इसलिए, ∠B > ∠C [क्योंकि B समकोण है और C न्यूनकोण है ]
∴ AC > AB (i) (बड़े कोण की सम्मुख भुजा बड़ी होती है)
पुन: ∠B समकोण है और ∠A न्यूनकोण है |
इसलिए, ∠B > ∠A [क्योंकि B समकोण है और C न्यूनकोण है ]
∴ AC > BC (ii) (बड़े कोण की सम्मुख भुजा बड़ी होती है)
समी० (i) तथा (ii) से कर्ण AC सबसे बड़ी भुजा है |
Proved
Q2. आकृति 7.48 में, ΔABC की भुजाओं AB और AC को क्रमश: बिन्दुओं P तथा Q तक बढाया गया है | साथ ही, ∠PBC < ∠QCB है | दर्शाइए कि AC > AB है |
हल :

दिया है : ΔABC की भुजाओं AB और AC को क्रमश: बिन्दुओं P तथा Q तक बढाया गया है जिसमें, ∠PBC < ∠QCB है |
सिद्ध करना है : AC > AB
प्रमाण : AB और AC को क्रमश: बिन्दुओं P तथा Q तक बढाया गया है,
इसलिए, ∠ABC + ∠PBC = 180° ...... (1) रैखिक युग्म
और ∠ACB + ∠QCB = 180° ...... (2) रैखिक युग्म
समीकरण (1) तथा (2) से
∠ABC + ∠PBC = ∠ACB + ∠QCB (चूँकि दोनों समी० का मान समान है)
जबकि ∠PBC < ∠QCB (दिया है)
अत: स्पष्ट है कि
∠ABC > ∠ACB Proved

Q3. आकृति 7.49 में, ∠B < ∠A और ∠C < ∠D है |
दर्शाइए कि AD < BC है |
हल :

दिया है : Δ AOB और Δ COD में ∠B < ∠A और ∠C < ∠D है |
सिद्ध करना है : AD < BC
प्रमाण : Δ AOB में,
∠B < ∠A (दिया है)
∴ AO < BO .... (1) (बड़े कोण की सम्मुख भुजा बड़ी होती है)
अब, Δ COD में,
∠C < ∠D (दिया है)
∴ DO < CO .... (2) (बड़े कोण की सम्मुख भुजा बड़ी होती है)
समीकरण (1) तथा (2) को जोड़ने पर
AO + DO < BO + CO
या AD < BC Proved
Q4. AB और CD क्रमश: एक चतुर्भुज ABCD की सबसे छोटी और सबसे बड़ी भुजा हैं (देखिये आकृति 7.50) | दर्शाइए कि ∠A > ∠C और ∠B > ∠D है |
हल :

दिया है : AB और CD क्रमश: एक चतुर्भुज ABCD की
सबसे छोटी और सबसे बड़ी भुजा हैं |
सिद्ध करना है :
(i) ∠A > ∠C
(ii) ∠B > ∠D
रचना : A को C से और B को D से मिलाया |
प्रमाण : (i) ΔABC में,

AB सबसे छोटी भुजा है, (दिया है)
अत:, BC > AB
∴ ∠2 > ∠5 ...... (1) (बड़े भुजा की सम्मुख कोण बड़ी होती है)
अब, ΔACD में,
CD सबसे बड़ी भुजा है, (दिया है)
अत:, CD > AD
∴ ∠1 > ∠6 ...... (2) (बड़े भुजा की सम्मुख कोण बड़ी होती है)
समी० (1) तथा (2) को जोड़ने पर
∠1 + ∠2 > ∠5 + ∠6
या ∠A > ∠C Proved,
(ii) इसी प्रकार ΔABD में,
AD > AB (क्योंकि AB सबसे छोटी भुजा है)
∴ ∠3 > ∠8 ...... (3)
और ΔBCD में,
CD > BC (क्योंकि CD सबसे बड़ी भुजा है)
∴ ∠4 > ∠7 ...... (4)
समी० (3) तथा (4) को जोड़ने पर
∠3 + ∠4 > ∠7 + ∠8
या ∠B > ∠D Proved,
Q5. आकृति 7.51 में PR > PQ है और PS कोण QPR समद्विभाजित करता है | सिद्ध कीजिए कि ∠PSR > ∠PSQ है |
हल :

दिया है : PR > PQ और PS कोण QPR समद्विभाजित करता है |
सिद्ध करना है : ∠PSR > ∠PSQ
प्रमाण : PS कोण QPR समद्विभाजित करता है | (दिया है )
∴ ∠QPS = ∠RPS …… (1)
और, PR > PQ (दिया है)
∴ ∠PQS > ∠PRS .……(2)
ΔPQS में,
∠QPS + ∠PQS + ∠PSQ = 180° ..... (3) (Δ के तीनों कोणों का योग)
इसीप्रकार, ΔPRS में,
∠PRS + ∠RPS + ∠PSR = 180° ..... (4) (Δ के तीनों कोणों का योग)
समीकरण (3) और (4) से हम पाते है कि ..
∠QPS + ∠PQS + ∠PSQ = ∠PRS + ∠RPS + ∠PSR

या ∠PQS + ∠PSQ = ∠PRS + ∠PSR
जबकि ∠PQS > ∠PRS समी० (2) से
अत: स्पष्ट है कि ∠PSQ < ∠PSR Proved
Q6. दर्शाइए कि एक रेखा पर एक दिए हुए बिंदु से, जो उस रेखा पर स्थित नहीं है, जितने रेखाखंड खींचे जा सकते हैं उनमें लम्ब रेखाखंड सबसे छोटा होता है।

हल :
दिया है : m एक रेखा है और O एक बिंदु है
जो m पर स्थित नहीं है | OP ⊥ m
सिद्ध करना है : OP < OQ < OR < OS
प्रमाण : OP ⊥ m दिया है |
∴ ∠OPQ = 90° और ∠OQP, ∠ORP, ∠OSP न्यूनकोण हैं |
अत: ∠OQP < ∠OPQ
∴ OP < OQ ..... (1) (बड़े कोण की सम्मुख भुजा बड़ी होती है)
इसीप्रकार, ∠ORP < ∠OPQ
∴ OP < OR ..... (2) (बड़े कोण की सम्मुख भुजा बड़ी होती है)
समी० (1) तथा (2) से
OP < OQ < OR
OP जो लंब है सबसे छोटी भुजा है |
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
1. प्रश्नावली 7.1 2. प्रश्नावली 7.2 3. प्रश्नावली 7.3 4. प्रश्नावली 7.4
Welcome to ATP Education
ATP Education