3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय History class 9 in Hindi Medium ncert book solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर – Complete NCERT Book Solutions for Class 9 History (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर to help you master concepts and score higher.
3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय History class 9 in Hindi Medium ncert book solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
NCERT Solutions for Class 9 History play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय clearly. This chapter includes the topic महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर, which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 9 studying History can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर. By studying these updated NCERT Solutions for Class 9 History, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
Class 9 History Chapter 3 – नात्सीवाद और हिटलर का उदय
Very Short Questions and Answers
प्रश्न: हिटलर के विचार किन दार्शनिकों के विचारों पर आधारित थे?
उत्तर: चार्ल्स डार्विन और हर्बर्ट स्पेंसर।
प्रश्न: 30 जनवरी 1933 को जर्मनी के किस राष्ट्रपति ने हिटलर को चांसलर बनने का निमंत्रण दिया?
उत्तर: राष्ट्रपति पॉल वॉन हिंडनबर्ग ने।
प्रश्न: नात्सी शासन में कुल कितने प्रकार के लोगों को दमन का निशाना बनाया गया?
उत्तर: लगभग 52 प्रकार के लोगों को।
प्रश्न: द्वितीय विश्व युद्ध में हिटलर की सबसे बड़ी भूल क्या थी?
उत्तर: सोवियत संघ पर आक्रमण करना हिटलर की सबसे बड़ी भूल मानी जाती है।
प्रश्न: द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी के साथ कौन-कौन से देश थे?
उत्तर: जर्मनी, इटली और जापान।
प्रश्न: जर्मनी, इटली और जापान को क्या कहा जाता था?
उत्तर: इन्हें धुरी राष्ट्र (Axis Powers) कहा जाता था।
प्रश्न: किन देशों को मित्र राष्ट्र कहा जाता है?
उत्तर: फ्रांस, इंग्लैंड और रूस को मित्र राष्ट्र कहा जाता है।
प्रश्न: हिटलर ने आर्थिक संकट से निकलने के लिए कौन सा रास्ता चुना?
उत्तर: उसने युद्ध और विस्तारवादी नीति का रास्ता चुना।
प्रश्न: घेटो (Ghetto) किसे कहा जाता था?
उत्तर: यहूदियों को समाज से अलग जिन बस्तियों में रखा जाता था उन्हें घेटो कहा जाता था।
प्रश्न: ‘नवम्बर के अपराधी’ किसे कहा जाता था?
उत्तर: वाइमर गणराज्य के समर्थकों को ‘नवम्बर के अपराधी’ कहा जाता था।
प्रश्न: नात्सीवाद क्या था?
उत्तर: नात्सीवाद हिटलर द्वारा विकसित एक राजनीतिक विचारधारा थी जो उग्र राष्ट्रवाद, तानाशाही और नस्लीय श्रेष्ठता पर आधारित थी।
Long Answer Questions
प्रश्न: नात्सियों का विश्व दृष्टिकोण क्या था?
उत्तर:
- नात्सियों के अनुसार सभी समाजों को समान अधिकार नहीं थे; वे नस्लीय आधार पर श्रेष्ठ और हीन माने जाते थे।
- उनका मानना था कि जर्मन आर्य नस्ल सबसे श्रेष्ठ है और उसी को जीने का अधिकार है।
- वे जीवन-परिधि (Lebensraum) की अवधारणा में विश्वास रखते थे और अधिक भूमि पर कब्जा करना आवश्यक मानते थे।
- उनका विश्वास था कि युद्ध के माध्यम से संसाधन, धन और शक्ति प्राप्त की जा सकती है।
प्रश्न: हिटलर का उदय कब और कैसे हुआ?
उत्तर: हिटलर ने 1919 में जर्मन वर्कर्स पार्टी की सदस्यता ली और धीरे-धीरे उस पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया। बाद में उसने इसका नाम नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी (नात्सी पार्टी) रख दिया। 1929 की महामंदी के दौरान जब जर्मनी में बेरोजगारी और गरीबी बढ़ी, तब नात्सियों ने प्रचार के माध्यम से जनता को बेहतर भविष्य का सपना दिखाया। इसी समर्थन के कारण चुनावों में लगभग 32% वोट प्राप्त कर हिटलर 1933 में जर्मनी का चांसलर बना।
प्रश्न: हिटलर की राजनीतिक शैली का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
- हिटलर जनता को आकर्षित करने के लिए भव्य प्रदर्शन और प्रचार का उपयोग करता था।
- वह बड़े-बड़े जनसभाएँ और रैलियाँ आयोजित करता था।
- स्वस्तिक चिन्ह वाले लाल झंडे और नात्सी सैल्यूट का प्रयोग किया जाता था।
- हिटलर स्वयं को जनता का रक्षक और मसीहा के रूप में प्रस्तुत करता था।
प्रश्न: द्वितीय विश्व युद्ध का अंत कैसे हुआ?
उत्तर: जब अमेरिका युद्ध में शामिल हुआ तो धुरी राष्ट्रों को हार का सामना करना पड़ा। जर्मनी की पराजय के बाद हिटलर ने आत्महत्या कर ली और 1945 में अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए जाने के साथ द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हो गया।
प्रश्न: महात्मा गाँधी ने एडोल्फ हिटलर को क्या नसीहत दी थी?
उत्तर: महात्मा गाँधी ने पत्र के माध्यम से हिटलर को सलाह दी कि अहिंसा एक ऐसी शक्ति है जो संगठित होने पर दुनिया की सबसे शक्तिशाली हिंसक ताकतों का भी सामना कर सकती है।
प्रश्न: कार्ल मार्क्स कौन था? उसके विचारों का रूसी क्रांति पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर: कार्ल मार्क्स एक जर्मन विचारक था जिसने ‘दास कैपिटल’ नामक पुस्तक लिखी। उसके विचारों का प्रभाव रूस सहित पूरे विश्व पर पड़ा और रूसी समाजवादियों ने उसके सिद्धांतों को अपनाया।
- निजी संपत्ति पूंजीवाद और असमानता को जन्म देती है।
- पूंजीपति मजदूरों का शोषण करते हैं।
- उत्पादन के साधनों पर मजदूरों और किसानों का अधिकार होना चाहिए।
- पूंजीवाद को समाप्त करने के लिए क्रांति और संघर्ष आवश्यक हैं।
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
1. मुख्य बिंदु 2. अभ्यास 3. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 4. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
Welcome to ATP Education
ATP Education