ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement

3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय History class 9 in Hindi Medium ncert book solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर – Complete NCERT Book Solutions for Class 9 History (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर to help you master concepts and score higher.

3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय History class 9 in Hindi Medium ncert book solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय History class 9 in Hindi Medium ncert book solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

NCERT Solutions for Class 9 History play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय clearly. This chapter includes the topic महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर, which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 9 studying History can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर. By studying these updated NCERT Solutions for Class 9 History, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.

3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय

Page 3 of 4

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Last Update On: 06 March 2026

 

Class 9 History Chapter 3 – नात्सीवाद और हिटलर का उदय

Short Answered Questions

प्रश्न: वाइमर गणराज्य क्या था?

उत्तर: प्रथम विश्व युद्ध के बाद 1919 में जर्मनी में स्थापित लोकतांत्रिक सरकार को वाइमर गणराज्य कहा जाता है।

प्रश्न: वर्साय संधि क्या थी?

उत्तर: 1919 में मित्र राष्ट्रों द्वारा जर्मनी पर थोपी गई संधि को वर्साय संधि कहा जाता है, जिसमें जर्मनी पर कठोर शर्तें और भारी क्षतिपूर्ति लगाई गई थी।

प्रश्न: हिटलर कौन था?

उत्तर: एडॉल्फ हिटलर जर्मनी का तानाशाह और नात्सी पार्टी का नेता था जिसने 1933 में सत्ता प्राप्त की।

प्रश्न: नात्सी पार्टी का पूरा नाम क्या था?

उत्तर: नात्सी पार्टी का पूरा नाम नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी था।

प्रश्न: नात्सीवाद से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: नात्सीवाद एक राजनीतिक विचारधारा थी जो तानाशाही, अत्यधिक राष्ट्रवाद और आर्य जाति की श्रेष्ठता पर आधारित थी।

प्रश्न: आर्य जाति से नात्सियों का क्या तात्पर्य था?

उत्तर: नात्सी विचारधारा के अनुसार आर्य जाति शुद्ध और श्रेष्ठ जर्मन नस्ल मानी जाती थी।

प्रश्न: यहूदी-विरोध (Anti-Semitism) क्या था?

उत्तर: यहूदियों के प्रति घृणा और भेदभाव की नीति को यहूदी-विरोध कहा जाता है।

प्रश्न: हिटलर जर्मनी का चांसलर कब बना?

उत्तर: हिटलर 1933 में जर्मनी का चांसलर बना।

प्रश्न: गेस्टापो क्या था?

उत्तर: गेस्टापो नात्सी शासन की गुप्त पुलिस थी जो विरोधियों को पकड़ने और दमन करने का काम करती थी।

प्रश्न: हिटलर यूथ क्या था?

उत्तर: हिटलर यूथ नात्सी संगठन था जिसमें युवाओं को नात्सी विचारधारा के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाता था।

प्रश्न: न्यूरेंबर्ग कानून क्या थे?

उत्तर: 1935 में बनाए गए न्यूरेंबर्ग कानूनों ने यहूदियों से नागरिक अधिकार छीन लिए और उनके साथ भेदभाव को कानूनी बना दिया।

प्रश्न: क्रिस्टलनाख्ट क्या था?

उत्तर: 1938 में यहूदियों के घरों, दुकानों और धार्मिक स्थलों पर किए गए हमलों की घटना को क्रिस्टलनाख्ट कहा जाता है।

प्रश्न: होलोकॉस्ट क्या था?

उत्तर: नात्सी शासन के दौरान लाखों यहूदियों के सामूहिक नरसंहार को होलोकॉस्ट कहा जाता है।

प्रश्न: द्वितीय विश्व युद्ध कब शुरू हुआ?

उत्तर: 1939 में जर्मनी द्वारा पोलैंड पर आक्रमण करने के बाद द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ।

प्रश्न: नात्सी शासन का अंत कब हुआ?

उत्तर: 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी की हार के साथ नात्सी शासन का अंत हो गया।

अध्याय 3. नात्सीवाद और हिटलर का उदय 


प्रश्न: लोकतंत्र को ध्वंस करने के लिए हिटलर तथा नात्सियों ने क्या कदम उठाए ? 

उत्तर: 

(i) 28 फ़रवरी, 1933 को अग्नि अध्यादेश (फायर डिक्री) के जरिए अभिव्यक्ति, प्रेस एवं सभा करने की आजादी जैसे अधिकारों को निलंबित कर दिया गया |

(ii) कम्युनिस्टों का बर्बरता पूर्वक दमन किया गया उनकी हत्याएँ करवाई गयी | 

(iii) सभी राजनैतिक विरोधियों और गैर-नात्सियों की हत्याएँ की गयी या उन्हें यातना गृह भेज दिया जाता था | 

(iv) नात्सी पार्टी तथा उसके संगठनों के अतिरिक्त सभी पार्टियों पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया |

(v) समाज पर निगरानी और नियंत्रण के लिए विशेष निगरानी और सुरक्षा दस्ते गठित किये गए | 

प्रश्न: जर्मनी में आए 1923 के आर्थिक संकट पर टिप्पणी लिखिए |

उत्तर: 

(i) प्रथम विश्व युद्ध कर्ज लेकर लड़ा गया |

(ii) जर्मनी को हर्जाना भी स्वर्ण मुद्रा में देना पड़ा |

(iii) बड़ी मात्रा में कागजी मुद्रा छापने से जर्मनी में अति मुद्रास्फीति आ गई | वहाँ की मुद्रा मार्क की कीमत गिर गई | 

(iv) महंगाई बहुत बढ़ गई | इस आर्थिक संकट से उबरने के लिए उसे अमेरिका से शर्तों पर आर्थिक सहायता लेनी पड़ी | 

(v) जर्मनी का कर्ज और हर्जाना न चुकाए जाने पर फ्रांसिसियों ने जर्मनी के प्रमुख औद्योगिक इलाके पर कब्जा कर लिया और उसके कोयले के भंडार क्षेत्र पर भी कब्जा कर लिया | 

प्रश्न: जर्मनी में वाईमर गणराज्य की स्थापना के क्या कारण थे ? वाईमर गणराज्य की विशेषताओं का वर्णन कीजिए |

उत्तर: प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की पराजय और सम्राट के त्यागपत्र के पश्चात् वहाँ की संसदीय पार्टियों ने एक नई राजनितिक व्यवस्था की स्थापना की यही वाईमर गणराज्य था |  

(i) यह एक संघीय और लोकतांत्रिक गणराज्य था जिसका एक लोकतान्त्रिक संविधान भी था | 

(ii) इसमें प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए औरत सहित सभी व्यस्क नागरिकों को समान और सार्वभौमिक मताधिकार प्राप्त था | 

(iii) इसमें अनुपातिक चुनाव प्रणाली की व्यवस्था थी |

(iv) धारा 48 के अंतर्गत राष्ट्रपति को आपातकाल लागु करने, नागरिक अधिकार रद्द करने और अध्यादेश जारी करने का अधिकार था | 

प्रश्न: नात्सी जर्मनी में बच्चों और युवाओं के प्रति अपनाई गई निति का वर्णन कीजिए | 

उत्तर:

(i) बच्चों के लिए नात्सी विचारधारा की जानकारी आवश्यक थी | उन्हें कठोर अनुशासन में रख कर इसकी शिक्षा दी जाती थी | 

(ii) अवांछित बच्चों को स्कुल से निकाल दिया गया | 

(iii) जो बच्चे नात्सी टेस्ट में पास हो जाते थे उन्हें पाला जाता  था और जो अवांछित थे उन्हें अनाथालय में डाल दिया जाता था |

(iv) नात्सी शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया  गया और उन्हें उसी पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा दी जाती थी | उन्हें यहूदियों से नफ़रत और हिटलर की पूजा करने को कहा जाता था | 

(iv) खेलकूद के जरिए भी युवाओं में हिंसा और आक्रामकता की  भावना पैदा की जाति थी | 

(v) जर्मन बच्चों और युवाओं को राष्ट्रिय समाजवाद की भावना से लैस करने की जिम्मेदारी युवा संगठनों को सौपी गई थी | इसके बाद उन्हें सेना में काम करना पड़ता था और  किसी नात्सी संगठन की सदस्यता लेनी पड़ती थी | 

प्रश्न: नात्सियों द्वारा यहूदियों के साथ कैसा बर्ताव किया गया ? 

उत्तर: नात्सियों द्वारा यहूदियों के साथ किया गया बर्ताव इंसानियत की हद से भी कही बुरा और बर्बरता पूर्ण था | यहूदियों पर जुल्म की दास्तान कई चरणों में था जो निम्न है | 

(i) पहले तो यहूदियों को जर्मनी की नागरिकता से बेदखल किया गया | फिर उनसे कहा गया की उन्हें जर्मनों की बीच रहने का कोई अधिकार नहीं है | कई क़ानूनी उपाय कर उन्हें सरकारी सेवाओं से निकाला गया | उनके व्यवसाय का बहिष्कार हुआ और उनकी सम्पति जब्त कर बिक्री कर दी गई | उनके सम्पतियों को लुटा गया और उनके घर जला दिए गए | 

(ii) सितम्बर 1941 यहूदियों को हुक्म दिया गया कि वह डेविड का पीला सितारा अपने छाती पर लगा कर रखेंगे | उनके पासपोर्ट, तमाम क़ानूनी दस्तावेजों और घरों के बाहर भी यह पहचान चिन्ह छुपा दिया गया | उन्हें घेटो बस्तियों में कष्टपूर्ण और दरिद्रता की स्थिति में रखा जाता था | 

(iii) समूचे यूरोप के यहूदी मकानों, यातना गृहों और घेटों बस्तियों में रहने वाले यहूदियों को मालगाड़ियों में भार-भार कर मौत के कारखानों में लाया जाने लगा | उनगे गैस चैम्बरों में झोंक दिया जाता था | 

 

Page 3 of 4

All Chapters Of History hindi Medium Class 9

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

NCERT Solutions क्या होते हैं?
NCERT Solutions में NCERT किताबों के सभी प्रश्नों के सही और सरल हल दिए जाते हैं, जो CBSE सिलेबस के अनुसार तैयार किए जाते हैं।
क्या ये NCERT Solutions नवीनतम सिलेबस पर आधारित हैं?
हाँ, यहाँ दिए गए सभी NCERT Solutions पूरी तरह से नवीनतम CBSE और NCERT सिलेबस के अनुसार अपडेटेड हैं।
NCERT Solutions किस कक्षा के लिए उपलब्ध हैं?
यहाँ कक्षा 6 से कक्षा 12 तक सभी विषयों और अध्यायों के NCERT Solutions उपलब्ध हैं।
क्या सभी प्रश्न NCERT किताब से ही लिए गए हैं?
जी हाँ, सभी प्रश्न और उनके हल सीधे NCERT की मूल पाठ्यपुस्तकों पर आधारित हैं।
NCERT Solutions परीक्षा की तैयारी में कैसे मदद करते हैं?
इन Solutions से छात्रों को कॉन्सेप्ट क्लियर करने, उत्तर लिखने की सही विधि समझने और बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है।
क्या NCERT Solutions PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं?
हाँ, आप विषय और अध्याय के अनुसार NCERT Solutions की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या ये NCERT Solutions फ्री हैं?
अधिकांश NCERT Solutions बिल्कुल फ्री उपलब्ध हैं ताकि सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिल सके।
क्या ये Solutions बोर्ड एग्जाम के लिए पर्याप्त हैं?
हाँ, NCERT Solutions बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अधिकतर प्रश्न NCERT से ही पूछे जाते हैं।
NCERT Solutions मोबाइल पर पढ़ सकते हैं?
बिल्कुल, सभी NCERT Solutions मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप पर आसानी से पढ़े जा सकते हैं।
NCERT Solutions को कब अपडेट किया जाता है?
हर नए शैक्षणिक सत्र में NCERT Solutions को नए सिलेबस और बदलावों के अनुसार अपडेट किया जाता है।

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।