5. प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी Geography class 9 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास
5. प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी अभ्यास – Complete NCERT Book Solutions for Class 9 Geography (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 5. प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी अभ्यास to help you master concepts and score higher.
5. प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी Geography class 9 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास
NCERT Solutions for Class 9 Geography play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 5. प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी clearly. This chapter includes the topic अभ्यास , which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 9 studying Geography can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 5. प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic अभ्यास . By studying these updated NCERT Solutions for Class 9 Geography, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
5. प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
अभ्यास
अभ्यास प्रश्नोत्तर:-
प्रश्न 1. वैकल्पिक प्रश्न
(i) रबड़ का संबंध् किस प्रकार की वनस्पति से है?
| (क) टुंड्रा | (ख) हिमालय | (ग) मैंग्रोव | (घ) उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन |
उत्तर: (घ) उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन
(ii) सिनकोना के वृक्ष कितनी वर्षा वाले क्षेत्रा में पाए जाते हैं?
| (क) 100 से.मी. | (ख) 70 से.मी. | (ग) 50 से.मी. | (घ) 50 से.मी. से कम वर्षा |
उत्तर: (क) 100 से.मी.
(iii) सिमलीपाल जीव मंडल निचय कौन-से राज्य में स्थित है?
| (क) पंजाब | (ख) दिल्ली | (ग) ओडिशा | (घ) पश्चिम बंगाल |
उत्तर: (ग) ओडिशा
(iv) भारत के कौन-से जीव मंडल निचय विश्व के जीव मंडल निचयों में लिए गए हैं?
| (क) मानस | (ख)मन्नार की खाड़ी | (ग) नीलगिरी | (घ) नंदादेवी |
उत्तर: (घ) नंदादेवी
प्रश्न 2. संक्षिप्त उत्तर वाले प्रश्न :
(i) पारिस्थितिक तंत्र किसे कहते हैं?
उत्तर: किसी भी क्षेत्र में पादप तथा प्राणी आपस में तथा अपने भौतिक पर्यावरण से आपस में संबधित होते हैं और एक पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण करते हैं| इस प्रकार पारिस्थितिक तंत्र भौतिक पर्यावरण एवं इसमें निवास करने वाले जीव-जंतुओ की परिस्परिक निर्भरता का तंत्र हैं| मनुष्य भी इस पारिस्थितिक तंत्र का अभिन्न अंग हैं| मनुष्य वनस्पति एवं वन्य जीवों का उपयोग करता हैं|
(ii) भारत में पादपों तथा जीवों का वितरण किन तत्त्वों द्वारा निर्धरित होता है?
उत्तर: भारत में पादपों एवं जीवों के वितरण को निर्धारित करने वाले तत्व इस प्रकार हैं- जलवायु, मृदा, उच्चावच, अपवाह, तापमान, सूर्य का प्रकाश, वर्षं आदि|
(iii) जीव मंडल निचय से क्या अभिप्राय हैए कोई दो उदाहरण दो।
उत्तर: जीवमंडल निचय:- जैव विविधता को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए स्थापित क्षेत्रो को जीवमंडल निचय कहते हैं| एक संरक्षित जीवमंडल जिसका संरक्षण इस प्रकार किया जाता हैं कि न केवल इसकी जैविक भिन्नता संरक्षित की जाती हैं अपितु इसके संसाधनों का प्रयोग भी स्थानीय समुदायों के लाभ हेतु टिकाऊ तरीके से किया जाता हैं| उदहारण, नीलगिरी और सुंदरवन|
(iv)कोई दो वन्य प्राणियों के नाम बताइए जो कि उष्ण कटिबंधीय वर्षा और पर्वतीय वनस्पति में मिलते हैं।
उत्तर: उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन - लंगूर, बन्दर, हाथी|
पर्वतीय वनस्पति- घने बालो वाली भेड़, लाल पांडा, आइवेक्स|
प्रश्न 3. निम्नलिखित में अंतर कीजिए :
(i) वनस्पति जगत तथा प्राणी जगत
उत्तर:
| प्राणी जगत | वनस्पति जगत |
| (i) भोजन की आदत के आधार पर प्राणियों को दो वर्गों में बांटा जा सकता है- 1. शाकाहारी जीव, 2. मांसाहारी जीव| |
(i) पौधों को दो वर्गों में बांटा जा सकता हैं- 1. फूल वाले पौधे, 2. बिना फूल वाले पौधे| |
| (ii) कुछ वन्यप्राणी विलुप्त होने की स्थिति में हैं, उनके संरक्षण के लिए विशेष प्रयतन किये जा रहे हैं| | (ii) हमारे देश में विविध प्रकार की वनस्पति मिलती हैं| यहाँ उष्ण कटिबंधीय वनस्पति से लेकर ध्रुवीय वनस्पति के दर्शन होते हैं| |
| (iii) प्राणियों को तीन वर्गों में बांटा गया हैं- (a) थल-चर, (b) जलचर (c) नभ-चर| | (iii) प्राकृतिक वनस्पति के आवरण में वन, झाड़ियों, तथा भूमियों को शामिल किया जाता हैं| |
| (iv) भारत में प्राणियों की लगभग 89000 जातियों के जीव-जंतु पाए जाते हैं| | (iv) भारत में पौधे की लगभग 47000 प्रकार की जातियां पाई जाती हैं| |
| (v) 2500 जातियों की मछलियाँ तथा 2000 जातियां पक्षियों की पाई जाती हैं| | (v) पौधों की 5000 जातियां तो एसी हैं जो केवल भारत में पाई जाती हैं| |
(ii) सदाबहार और पर्णपाती वन
उत्तर:
| पर्णपाती वन | सदाबहार वन |
| (i) इन वनों में बहुत से पक्षी,छिपकली, सांप, कछुए आदि पाए जाते हैं| | (i) इन वनों में बहुत से पक्षी,चमगादड़, बिच्छु एवं घोंघे आदि पाए जाते हैं| |
| (ii) इन वनों में पाए जाने वाले पेड़ों में सागोन, बाँस, साल, शीशम, चन्दन, खैर, नीम आदि प्रमुख हैं| | (ii) इन वनों में प्राय: पाए जाने वाले वृक्षों में आबनूस, महोगनी, रोजवूड आदि हैं| |
| (iii) ये उन क्षेत्रो में पाए जाते हैं जहाँ वार्षिक वर्षा 70 से 200 सेमी के बीच होती हैं | | (iii) ये उन क्षेत्रो में पाए जाते हैं जहाँ वार्षिक वर्षा 200 सेमी या इससे अधिक होती हैं| |
| (iv) इन वनों में पौधे अपने पत्ते शुष्क गर्मी के मौसम में 6 से 8 सप्ताह के लिए गिरा देते हैं| | (iv) इन वनों में पौधे अपने पत्ते वर्ष के अलग - अलग महीनो में गिराते हैं जिससे ये पूरे वर्ष हरे - भरे नज़र आते हैं| |
| (v) इन वनों में प्राय: पाए जाने वाले पशुओ में शेर और बाघ हैं| | (v) इन वनों में प्राय: पाए जाने वाले पशुओ में हाथी, बंदर, लैमूर, एक सींग वाले गैंडे और हिरण हैं| |
प्रश्न 4. भारत में विभिन्न प्रकार की पाई जाने वाली वनस्पति के नाम बताएँ और अधिक ऊँचाई पर पाई जाने वाली वनस्पति का ब्यौरा दीजिए।
उत्तर: भारत में पाई जाने वाली प्रमुख वनस्पतियाँ इस प्रकार हैं-
1. उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन
2. उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन
3. उष्ण कटिबंधीय कैंटीले वन तथा झाड़ियाँ
4. पर्वतीय वन
5. मैंग्रोव वन
इन वनों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं:-
1. पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान की कमी तथा ऊँचाई के साथ-साथ प्राकृतिक वनस्पति में भी अंतर दिखाई देता हैं| वनस्पति में जिस प्रकार का अंतर हम उष्ण कटिबंधीय प्रदेशो से टुंड्रा की ओर देखते है उसी प्रकार का अंतर पर्वतीय भागों में ऊँचाई के साथ-साथ देखने को मिलता हैं|
2. 1000 मी से 2000 मी तक की ऊँचाई वाले क्षेत्रो में आई शीतोष्ण कटिबंधीय वन पाए जाते हैं| इनमें चौडी पत्ती वाले ओक तथा चेस्टनेस्ट जैसे वृक्षों की प्रधानता होती हैं|
3. 1500 से 3000 मी की ऊँचाई के बीच शंकुधारी वृक्ष जैसे चीड, देवदार, सिल्वर - फर , स्पूस, सीडर आदि पाए जाते हैं|
4. येन वन प्राय: हिमालय की दक्षिणी ढलानों, दक्षिण और उत्तर - पूर्व भारत के अधिक ऊँचाई वाले भागों में पाए जाते हैं|
5. अधिक ऊँचाई पर प्राय: शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान पाए जाते हैं| प्राय: 3600 मी से अधिक ऊँचाई पर शीतोष्ण कटिबंधीय वनों तथा घास के मैदानों का स्थान अल्पलाइन वनस्पति ले लेती हैं|
प्रश्न 5.भारत में बहुत संख्या में जीव और पादप प्रजातियाँ संकटग्रस्त हैं- उदाहरण सहित कारण दीजिए।
उत्तर: भारत में बड़ी संख्या में जीव एवं पादप प्रजातियाँ संकटापन्न हैं| लगभग 1300 पादप प्रजातियाँ भारत में संकट में हैं जबकि 20 पादप प्रजातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं|
बहुत बड़ी संख्या में पादप और जीव प्रजातियों के संकटग्रस्त होने के निम्नलिखित कारण हैं:-
1. कृषि, उद्योग एवं आवास हेतु वनों में तेज़ी से कटाई|
2. विदेशी प्रजातियों का भारत में प्रवेश|
3. व्यापरियों द्वारा अपने व्यवसाय के विकास के लिए जंगली जानवरों का बड़े पैमानों पर अवेध शिकार|
4. रासायनिक और औद्योगिक अवशिष्ट पदार्थो तथा तेजाबी जमाव के कारण जीवो की मृत्यु|
वास्तव में मानव द्वारा पर्यावरण से छेड़छाड़ तथा पेड़-पौधे एवं जीवों के अत्यधिक दोहन से पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ गया हैं| इसी कारण पेड़-पौधे तथा वन्य प्राणियों की कुछ प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा उत्पन्न हो गया हैं|
प्रश्न 6. भारत वनस्पति जगत तथा प्राणी जगत की धरोहर में धनी क्यों है?
उत्तर: भारत में लगभग प्रकृति की सभी विशेषताएँ विद्यमान हैं जैसे- पर्वत, मैदान, मरुस्थल, पठार, सागरीय तट, सदानीरा नदियाँ, द्वीप एवं मीठे तथा खारे पानी की झीलें| येन सभी कारक भारत में वनस्पति जगत एवं प्राणी जगत की वृद्धि एवं विकास के लिए अजैविक विविधता के लिए अनुकूल हैं| विश्व की कुल जैव विविधता का 12 प्रतिशत भारत में पाया जाता हैं| भारत में लगभग 47000 विभिन्न जातियों के पौधे पाए जाने के कारण यह देश विश्व में दसवे स्थान पर और एशिया के देशो में चौथे स्थान पर हैं| भारत में लगभग 15000 फूलों के पौधे का प्रतिशत हैं| इस देश में बहुत से बिना फूलो के पौधे हैं जैसे फर्न, शैवाल तथा कवक भी पाए जाते हैं|
भारत में लगभग 89000 जातियों के जानवर तथा ताजे और समुद्री पानी की विभिन्न प्रकार की मछलियां पाई जाती हैं| देश के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की मृदा, आर्द्रता एवं तापमान में अत्यधिक भिन्नता के साथ अलग-अलग प्रकार के वातावरण में पाया जाता हैं| पूरे देश में वर्षा का वितरण भी असमान हैं| वनस्पति जगत एवं प्राणी जगत की विभिन्न प्रजातियो को अलग - अलग प्रकार की वातावरण संबंधी परिस्थितियां एवं विभिन्न प्रकार की वातावरण संबंधी परिस्थितियां एवं विभिन्न प्रकार की मृदा चाहिए होती हैं| इसलिए भारत वनस्पति जगत तथा प्राणी जगत की दरोहर में धनी हैं|
Welcome to ATP Education
ATP Education