15. कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं Science class 8 in Hindi Medium ncert book solutions पाठ-गत अध्याय
15. कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं पाठ-गत अध्याय – Complete NCERT Book Solutions for Class 8 Science (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 15. कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं पाठ-गत अध्याय to help you master concepts and score higher.
15. कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं Science class 8 in Hindi Medium ncert book solutions पाठ-गत अध्याय
NCERT Solutions for Class 8 Science play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 15. कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं clearly. This chapter includes the topic पाठ-गत अध्याय , which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 8 studying Science can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 15. कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic पाठ-गत अध्याय . By studying these updated NCERT Solutions for Class 8 Science, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
15. कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं
पाठ-गत अध्याय
अभ्यास - प्रश्न:
प्रश्न: प्रश्न 1 तथा 2 में सही विकल्प का चयन कीजिए-
1. निम्नलिखित में से किसे घर्षण द्वारा आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता|
(क) प्लास्टिक का पैमाना
(ख) ताम्बे की छड
(ग) फूला हुआ गुब्बारा
(घ) ऊनी वस्त्र
उत्तर: (ख) ताम्बे की खड़|
2. जब काँच की छड को रेशम के कपडे से रगडते हैं तो छड
(क) तथा कपड़ा दोनों धनावेश अर्जित कर लेते हैं|
(ख) धनावेशित हो जाती हैं तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता हैं|
(ग) तथा कपड़ा दोनों ऋणावेश अर्जित कर लेते हैं|
(घ) ऋणावेशित हो जाती हैं तथा कपड़ा धनावेशित हो जाता है|
उत्तर: (ख) धनावेशित हो जाती हैं तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता हैं|
3. निमनलिखित कथनों के समाने सही के सामने T तथ गलत के सामने F लिखिए-
(क) सजातीय आवेश एक दूसरे को आवेशित करते हैं|
(ख) आवेशित काँच की छड आवेशित प्लास्टिक स्ट्रा को आकर्षित करती हैं|
(ग) तड़ित चालक किसी भवन की तड़ित से सुरक्षा नहीं कर सकता|
(घ) भूंकप की भविष्यवाणी की जा सकती हैं|
उत्तर:
(क) गलत (F)
(ख) सही (T)
(ग) गलत (F)
(घ) गलत (F)
प्रश्न: सर्दियों में स्वेटर उतारते समय चट - चट की ध्वनि सुनाई देती हैं| व्याख्या कीजिए|
उत्तर: सर्दियों में स्वेटर उतारते समय चट - चट की ध्वनि सुनाई देती हैं ऐसा इसलिए क्योंकि स्वेटर उतारते समय स्वेटर और हमारे शरीर के बीच घर्षण होने के कारण स्वेटर आवेश अर्जित कर लेती हैं| परिणामस्वरूप स्वेटर से चट - चट की ध्वनि सुनाई देती हैं|
5. जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं तो वह अपना आवेश खो देती है, व्याख्या कीजिए।
उत्तर: हम जानते है कि हमारा शरीर विद्युत का चालक होता है| जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं तो वस्तु का आवेश हमारे शरीर से होते हुए ज़मीन में स्थानांतरित हो जाता है। परिणामस्वरूप छूते ही वह अपना आवेश खो देती है।
प्रश्न: उस पैमाने का नाम लिखिए जिस पर भूकंपों की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है। इस पैमाने पर किसी भूकंप की माप 3 है। क्या इसे भूकम्पलेखी ( सीसमोग्राफी) से रिकार्ड किया जा सकेगा ? क्या इससे अधिक हानि होगी।
उत्तर: भूकम्पलेखी ( सीसमोग्राफ़ी),भूकंपों की विनाशी ऊर्जा को मापता है।हां,अगर किसी भूकंप की माप 3 है तो इसे भूकम्पलेखी ( सीसमोग्राफ़ी) से रिकार्ड किया जा सकता है।इससे ज्यादा हानि नहीं पहुँचेगी।
प्रश्न: तङित से अपनी सुरक्षा के तीन उपाय सुझाइए।
उत्तर: तङित से अपनी सुरक्षा करने के तीन उपाय निम्नलिखित है-
(i) खुले स्थान में नही रहना चाहिए|कही बाहर होने की स्थिति में किसी बंद स्थान पर जाना चाहिए|
(ii) सभी तरह के विद्युत उपकरणों तथा जलिय स्थानों से दूर रहना चाहिए।
(iii) तङित की गर्जन सुनकर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए और किसी वृक्ष के नीचे शरण नही लेना चाहिए|
(Iv) धातु की जगह लकड़ी से बने हैंडल वाले छतरी का इस्तेमाल करना चाहिए|
प्रश्न: आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है,जबकि अनावेशित गुब्बारा आवेशित गुब्बारे द्वारा आकर्षित किया जाता है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर: जब दोनों गुब्बारे आवेशित है उस स्थिति में उन दोनों पर एक ही प्रकार का आवेश है।चुकि
सजातीय आवेश एक दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं।इसलिए एक आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है|
जब एक गुब्बारा आवेशित और दूसरा अनावेशित है, दोनों को समीप लाने पर अनावेशित गुब्बारा विपरीत आवेश से आवेशित हो जाता है|चुकि विपरीत आवेश एक दूसरे को आकर्षित करते हैं।इसलिए आवेशित गुब्बारा,अनावेशित गुब्बारे को आकर्षित करता है।
प्रश्न: चित्र की सहायता से किसी ऐसे उपकरण का वर्णन कीजिए जिसका उपयोग किसी आवेशित वस्तु की पहचान में होता है।
उत्तर: सबसे पहले एक जार लेकर उसे गत्ते से ढक देते है| एल्युमीनियम की दो पत्तियाँ लेते है और एक पेपर क्लिप में पत्तियो को लटका देते है|अब इस पेपर क्लिप को गत्ते में चित्रानुसार डाल देते है| इसके बाद एक पेन की आवेशित रिफिल को पेपर क्लिप से संपर्क कराते है|जब ऐसा किया जाता है तो एल्युमीनियम कीपत्तियाँ एक दूसरे से दूर हो जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रिफिल का आवेश पेपर क्लिप से होता हुआ एल्युमीनियम की पत्तियों पर आ जाता है।चुकि दोनों पत्तियों और वस्तु पर एक ही तरह का आवेश है, इस कारण वह एक दूसरे से दूर होती हैं। इस युक्ति को विद्युतदर्शी कहते है|
प्रश्न: भारत के उन तीन राज्यों( प्रदेशों) की सूची बनाइए जहाँ भूकम्पों के झटके अधिक संभावित है।
उत्तर: भारत के वह तीन राज्य है-
जम्मू-कश्मीर, गुजरात और हिमाचल प्रदेश ।
प्रश्न: मान लीजिए आप घर से बाहर हैं तथा भूकम्प के झटके लगते हैं।आप अपने बचाव के लिए क्या सावधानियाँ बरतेंगें ?
उत्तर: अपने बचाव के लिए कुछ सावधानियाँ-
(i) मै किसी खाली जगह को तलाशुंगा और धरती पर लेट जाऊंग और सिर को तकिय से ढक लूंगा|
(ii) अगर मै किसी वाहन में हू तो बाहर नही जाऊंगा|
(iii) बिजली के सभी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करूंगा|
(iv) अगर मै कहीं अंदर फंस गया हूं तो दौडूंगा नहीं, इससे और तेज़ झटके लग सकते है|
प्रश्न: मौसम विभाग भविष्यवाणी करता है कि किसी निश्चित दिन तङित झंझा की संभावना है और मान लीजिए उस दिन आपको बाहर जाना है। क्या आप छतरी लेकर जाँएगे ? व्याख्या कीजिए।
उत्तर: नहीं , क्योकि तडित झंझा के समय बिजली कड़क सकती है जिससे छाते में लगी धातु पर से करंट गुजर सकती है|और इन्सान को घायल कर सकती है।
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
1. अध्याय समीक्षा 2. पाठ-गत अध्याय 3. पाठ-गत अध्याय 4. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 5. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
Welcome to ATP Education
ATP Education