Chapter 6. मानव संसाधन Geography class 8 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास
Chapter 6. मानव संसाधन अभ्यास – Complete NCERT Book Solutions for Class 8 Geography (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for Chapter 6. मानव संसाधन अभ्यास to help you master concepts and score higher.
Chapter 6. मानव संसाधन Geography class 8 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास
NCERT Solutions for Class 8 Geography play an important role in helping students understand the concepts of the chapter Chapter 6. मानव संसाधन clearly. This chapter includes the topic अभ्यास , which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 8 studying Geography can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter Chapter 6. मानव संसाधन is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic अभ्यास . By studying these updated NCERT Solutions for Class 8 Geography, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
Chapter 6. मानव संसाधन
अभ्यास
अभ्यास - प्रश्न:
प्रश्न: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i) लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता हैं?
(ii) विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं?
(iii) विश्व की जनसँख्या के असमान तीव्रता से बढ़ गई हैं क्यों?
(iv) जनसँख्या परिवर्तन को प्रभावित कारने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए|
(v) जनसँख्या संघटन से क्या तात्पर्य से क्या तात्पर्य हैं?
(vi) जनसंख्या पिरामिड क्या हैं? ये किसी देश की जनसंख्या को समझाने में किस प्रकार मदद करते हैं|
उत्तर:
(i) लोगों को संसाधन इसलिए माना जाता हैं, क्योंकि मानव अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं द्वारा प्रकृति में उपलब्ध वस्तुओं को संसाधन में परिवर्तित करता हैं|
(ii) जनसँख्या के असमान वितरण के कारण :
- भौगोलिक कारक - इसमें स्थलाकृति जलावायु, मृदा, जल अथ्य खनिज आदि शामिल हैं जो संसाधन के वितरण को प्रभावित करते हैं|
- आर्थिक कारक - औघोगिक क्षेत्र रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं| अत: बड़ी संख्या में इन क्षेत्रों में आकर बसते हैं|
- सांस्कृतिक कारक - धर्म और सांस्कृतिक महत्ता वाले स्थान लोगों को आकर्षित करते हैं|
- सामाजिक कारक - अच्छे आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविशाओं के क्षेत्र को आकर्षित करते हैं|
(iii) विश्व की जनसंख्या वृद्धि के कारण:
- मृत्यु दर में कमी
- खाघ आपूर्ति में सुधार
- स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
- प्राकृतिक वृद्धि दर
- प्रवास
(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले कारण:
- जन्म दर - जिसे प्रति 1000 व्यक्ति पर एक वर्ष में जीवित जन्म लेने वाले बच्चों किस संख्या के रूप में मापा जाता हैं|
- मृत्यु दर - जिसे प्रति 1000 व्यक्ति पर एक वर्ष में मरने वाले व्यक्तियों की संख्या के रूप में मापा जाता हैं|
(v) जनसंख्या संघटन - जनसख्या किसी देश का जनसख्या विन्यास अथवा संरचना हैं, जिससे हम आसानी से उस देश की जनसंख्या के विभिन्न घटकों का अध्ययन कर सकते हैं: आयु - लिंग अनुपात, साक्षरता स्तर, स्वास्थ्य दशाएँ व्यवसाय, आय - व्यय स्तर आदि| जनसंख्या संघटन जानने की एक विधि जनसंख्या पिरामिड हैं|
(iv) जनसँख्या पिरामिड - यह जनसंख्या के सांख्यिकीय प्रतिरूप को प्रदर्शित करने की एक विधि हैं| यह जनसख्या संघटन का अध्ययन करने में सहायक हैं| जनसंख्या पिरामिड को कुल जनसंख्या के लौंगिक प्रतिशत में विभक्त किया जाता हैं| इससे कुल जनसँख्या से लौंगिक प्रतिशत ज्ञात किया जा सकता हैं| जनसंख्या पिरामिड का आधार जन्में शिशुओं की स्थिति को दिखाता हैं| शिखर की तरफ बढ़ते हुए यह क्रमश: प्रौढ़ों एवं वृद्धों की जनसंख्या को दिखाता हैं| यह देश की आश्रित एवं क्रियाशील जनसंख्या को भी दर्शाता हैं|
प्रश्न: सही को चिह्रित कीजिए|
(i) जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य हैं?
(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता हैं?
(ख) किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या|
(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित है|
उत्तर: (ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित है|
(ii) वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता हैं?
(क) जन्म, मृत्यु और विवाह
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास
(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा
उत्तर: (ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास|
(iii) 1999में विश्व की जनसंख्या हो गई-
(क) जनसंख्या का आयु लिंग - लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण|
(ख) जब किसी क्षेत्र को जनसंख्या इतना बढ़ जाता हैं कि लोग ऊँची इमारतों में रहते हैं|
(ग) बड़े नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप|
उत्तर: (क) जनसंख्या का आयु लिंग - लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण|
प्रश्न: नीचे दिए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए:
विरले, अनुकूल, परती, कृत्रिम, उर्वर, प्राकृतिक, चरम घना|
जब लोग किसी क्षेत्र की और आकर्षित होते हैं तब यह ........................ बसा हुआ बन जाता हैं| इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत ............................. जलवायु ...................... संसाधनों की आपूर्ति ....................... जमीन आते हैं|
उत्तर:
(i) घना
(ii) अनुकूल
(iii) प्राकृतिक
(iv) उर्वर
Welcome to ATP Education
ATP Education