ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement

Chapter 4. कानूनों की समझ Civics class 8 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास - प्रश्न

Chapter 4. कानूनों की समझ अभ्यास - प्रश्न – Complete NCERT Book Solutions for Class 8 Civics (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for Chapter 4. कानूनों की समझ अभ्यास - प्रश्न to help you master concepts and score higher.

Chapter 4. कानूनों की समझ Civics class 8 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास - प्रश्न

Chapter 4. कानूनों की समझ Civics class 8 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास - प्रश्न

NCERT Solutions for Class 8 Civics play an important role in helping students understand the concepts of the chapter Chapter 4. कानूनों की समझ clearly. This chapter includes the topic अभ्यास - प्रश्न, which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 8 studying Civics can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter Chapter 4. कानूनों की समझ is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic अभ्यास - प्रश्न. By studying these updated NCERT Solutions for Class 8 Civics, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.

Chapter 4. कानूनों की समझ

Page 2 of 3

अभ्यास - प्रश्न

Last Update On: 06 March 2026

 

अभ्यास - प्रश्न:


प्रश्न: 'कानून का शासन' पद से आप क्या समझते हैं ? अपने शब्दों में लिखिए | अपना जवाब देते हुए कानून के उल्लंघन का कोई वास्तविक या काल्पनिक उदाहरण दीजिए | 

उत्तर: 'कानून का शासन' का मतलब है कि सभी कानून देश के सभी नागरिको पर समान रूप से लागू होते हैं| कानून से उपर कोई व्यक्ति नही है | चाहे वे सरकारी अधिकारी हो या राष्ट्रपति हो | किसी भी अपराध या कानून के उल्लंघन की एक निश्चित सजा होती है | सजा तक पहुँचने की भी एक तय प्रक्रिया है जिसमे व्यक्ति का अपराध साबित किया जाता है |

कानून के उल्लंघन के उदाहरण :

(i) यदि गाड़ी चलते समय कोई लाल बत्ती पार करता है तो इसका मतलब है कि उसने यातायात के साधनों का उल्लंघन किया है |

(ii) हमारे पड़ोसी किसी कम से बाहर गए थे | उनकी गैर-हाजिरी में एक व्यक्ति उनके घर में घुस आया | वह सारा नकदी व जेवर चुरा कर ले गया | उस व्यक्ति ने चोरी का जुर्म किया था | यह भी कानून का उल्लंघन है |

प्रश्न: इतिहासकार इस दावे को गलत ठहराते हैं की भारत में कानून का शासन अंग्रेजों ने शुरू किया था| उसके कारणों में से दो कारण बताइए |

उत्तर: इतिहासकार इस दावे को गलत ठहराते हैं कि भारत कानून का शासन अंग्रेजों ने शुरू किया, क्योंकि -

(i) औपनिवेशिक कानून मनमानेपन पर आधारित था |

(ii) ब्रिटिश भारत में क़ानूनी मामलों के विकास में भारतीय राष्ट्रवादियों ने एक अहम् भूमिका निभाई थी |

प्रश्न: घरेलू हिंसा पर नया कानून किस तरह बना, महिला संगठनों ने इस प्रक्रिया में अलग-अलग तरीके से क्या भूमिका निभाई, उसे अपने शब्दों में लिखिए |

उत्तर: एक महिला संगठन के दफ्तर में कुछ औरतों ने शिकायत की कि उन्हें पति द्वारा पिता जाता है, घर में बुरा बर्ताव किया जाता है | जन सुनवाई द्वारा यह महसूस किया गया कि घरेलू हिंसा के मुद्दे से निपटने के लिए एक नया नागरिक कानून होना चाहिए | विचार-विमर्श के लिए अलग-अलग संस्थानों के साथ बैठक की गई | प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई | मिडिया द्वारा लोगों को नए कानून की आवश्यकता के बारे में अवगत कराया गया | कई महिला संगठनों और राष्ट्रीय महिला आयोग ने संसदीय स्थायी समिति को अपने सुझाव सौंप दिए |

सन 2002 में स्थायी समिति ने अपनी सिफारिशें राज्यसभा को सौंप दी | इन सिफारिशों को लोकसभा में भी पेश किया गया | दोनों सदनों से मंजूरी मिल जाने के बाद उसे राष्ट्रिपति के पास स्वीकृति के लिए भेज दिया गया | घरेलू हिंसा महिला सुरक्षा कानून 2006 से लागु हुआ |

प्रश्न: अपने शब्दों में लिखिए कि अध्याय में आए निम्नलिखित वाक्य (पाठ्यपुस्तक पृष्ठ 44-45) से आप क्या समझते है ? अपनी बातो को मनवाने के लिए उन्होंने संघर्ष शुरू कर दिया | यह समानता का संघर्ष था | उनके लिए कानून का मतलब ऐसे नियम नहीं हे जिनका पालन करना उनकी मज़बूरी हो | वे कानून को उससे अलग ऐसी व्यवस्था के रूप में देखना चाहते थे जो न्याय के विचार पर आधारित हों |

उत्तर: अंग्रेजों ने भारत पर काफी लम्बे समय तक शासन किया | उनका शासन मनमानेपन पर आधारित था वे अपनी सहूलियत के अनुसार किसी भी समय कोई भी कानून बिना किसी आधार पर लागू कर देते थे | उनका कहना था की वे ऐसा शासन व्यवस्था कायम रखने के लिए करते हैं | जबकि हकीकत यह थी कि वे ऐसा भारतीय आम जनता को परेशान करने, प्रताड़ित करने के लिए करते थे | जैसे, 1870 में राजद्रोह एक्ट लागू करना | अंग्रेजों ने भारतीयों के साथ सदा भेदभाव की नीति अपनाई | काले (भारतीय) व गोरे (अंग्रेज) दोनों के लिए अलग-अलग कानून होते थे | यह अंग्रेजो द्वारा रंग के आधार पर भेदभाव था |

भारतीय राष्ट्रवादियों ने अंग्रेजो द्वारा सत्ता के इस मनमाने इस्तेमाल का विरोध व आलोचना की | अपनी बैटन को मनवाने के लिए उन्होंने संघर्ष शुरू कर दिया | उन्होंने सरकार में भारतियों की अधिक भागीदारी की माँग की | वे अपनी पहचान व आत्म-सम्मान के लिए संघर्ष करने लगे | उन्होंने भारतियों व अंग्रेजों के लिए एक जैसे कानून बनाने की माँग की | क़ानूनी पेशों में लगे भारतियों ने माँग की कि औपनिवेशिक अदालतों में उन्हें सम्मान की नजर से देखा जाए | राष्ट्रवादी अंग्रेजो द्वारा बनाये गए कानूनों को तोड़ने लगे, नियमो का उल्लंघन करने लगे | विरोध प्रदर्शन के लिए लोग सडकों पर उतर आए | भारतीय कानून विशेषज्ञ अपने देश के लोगों के अधिकारों की हिफाजत के लिए कानून का इस्तेमाल करने लगे |

Page 2 of 3

All Chapters Of Civics hindi Medium Class 8

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

NCERT Solutions क्या होते हैं?
NCERT Solutions में NCERT किताबों के सभी प्रश्नों के सही और सरल हल दिए जाते हैं, जो CBSE सिलेबस के अनुसार तैयार किए जाते हैं।
क्या ये NCERT Solutions नवीनतम सिलेबस पर आधारित हैं?
हाँ, यहाँ दिए गए सभी NCERT Solutions पूरी तरह से नवीनतम CBSE और NCERT सिलेबस के अनुसार अपडेटेड हैं।
NCERT Solutions किस कक्षा के लिए उपलब्ध हैं?
यहाँ कक्षा 6 से कक्षा 12 तक सभी विषयों और अध्यायों के NCERT Solutions उपलब्ध हैं।
क्या सभी प्रश्न NCERT किताब से ही लिए गए हैं?
जी हाँ, सभी प्रश्न और उनके हल सीधे NCERT की मूल पाठ्यपुस्तकों पर आधारित हैं।
NCERT Solutions परीक्षा की तैयारी में कैसे मदद करते हैं?
इन Solutions से छात्रों को कॉन्सेप्ट क्लियर करने, उत्तर लिखने की सही विधि समझने और बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है।
क्या NCERT Solutions PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं?
हाँ, आप विषय और अध्याय के अनुसार NCERT Solutions की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या ये NCERT Solutions फ्री हैं?
अधिकांश NCERT Solutions बिल्कुल फ्री उपलब्ध हैं ताकि सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिल सके।
क्या ये Solutions बोर्ड एग्जाम के लिए पर्याप्त हैं?
हाँ, NCERT Solutions बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अधिकतर प्रश्न NCERT से ही पूछे जाते हैं।
NCERT Solutions मोबाइल पर पढ़ सकते हैं?
बिल्कुल, सभी NCERT Solutions मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप पर आसानी से पढ़े जा सकते हैं।
NCERT Solutions को कब अपडेट किया जाता है?
हर नए शैक्षणिक सत्र में NCERT Solutions को नए सिलेबस और बदलावों के अनुसार अपडेट किया जाता है।

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।