8. पवन, तूफान और चक्रवात Science class 7 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास-प्रश्नोत्तर
8. पवन, तूफान और चक्रवात अभ्यास-प्रश्नोत्तर – Complete NCERT Book Solutions for Class 7 Science (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 8. पवन, तूफान और चक्रवात अभ्यास-प्रश्नोत्तर to help you master concepts and score higher.
8. पवन, तूफान और चक्रवात Science class 7 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास-प्रश्नोत्तर
NCERT Solutions for Class 7 Science play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 8. पवन, तूफान और चक्रवात clearly. This chapter includes the topic अभ्यास-प्रश्नोत्तर , which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 7 studying Science can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 8. पवन, तूफान और चक्रवात is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic अभ्यास-प्रश्नोत्तर . By studying these updated NCERT Solutions for Class 7 Science, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
8. पवन, तूफान और चक्रवात
अभ्यास-प्रश्नोत्तर
अभ्यास - प्रश्नोतर:
Q1. निम्नलिखित वक्तव्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिएः
(क) पवन --------------- वायु है।
(ख) पवन पृथ्वी के --------------- तापन के कारण उत्पन्न होती हैं।
(ग) पृथ्वी की सतह के निकट --------------- वायु ऊपर उठती है, जबकि --------------- वायु नीचे आती है।
(घ) वायु --------------- दाब के क्षेत्र से --------------- दाब के क्षेत्र की ओर गति करती है।
उत्तर:
(क) पवन --चलती-- वायु है।
(ख) पवन पृथ्वी के --असमान-- तापन के कारण उत्पन्न होती हैं।
(ग) पृथ्वी की सतह के निकट --गर्म--- वायु ऊपर उठती है, जबकि ---ठंडी-- वायु नीचे आती है।
(घ) वायु ---उच्च-- दाब के क्षेत्र से --निम्न-- दाब के क्षेत्र की ओर गति करती है।
Q2. किसी दिए गए स्थान पर पवन की गति की दिशा पता लगाने के लिए दो विधियाँ बताइए।
उत्तर: किसी दिए गए स्थान पर पवन की गति की दिशा पता लगाने के लिए दो विधियाँ निम्नलिखित हैं |
(i) उस स्थान पर यदि सुखी और हलकी रेत धीरे-धीरे गिराया जाय तो उस रेत के हलके कण एक विशेष दिशा में उड़ने लगेंगे | जिस दिशा में रेत के कण गतिमान है वाही दिशा पवन की दिशा है |
(ii) छोटे-छोटे कागज के टुकडे को हवा में उड़ायें तो यह टुकडे हवा की दिशा में उड़ेंगे |
Q3. ऐसे कोई दो अनुभव बताइए, जिनसे आपको ऐसा अनुभव हुआ हो कि वायु दाब
डालती है (अध्याय में दिए गए उदाहरणों के अतिरिक्त)।
उत्तर: निम्नलिखित अनुभवों से पता चलता है कि वायु दाब डालती है -
(i) हवा के चलने के कारण पेड़ के पत्ते और शाखाएं टूट कर गिर जाते हैं |
(ii) हवा के विपरीत दिशा में साइकिल चलाना या नाव चलाना मुश्किल होता है लेकिन हवा की दिशा में यह बहुत आसान है |
Q4. आप एक भवन खरीदना चाहते हैं। क्या आप ऐसा भवन खरीदना चाहेंगे, जिसमें
खिड़कियाँ हों लेकिन रोशनदान न हों? अपने उत्तर का कारण समझाइए।
उत्तर: रसोई घर से धुआं और गर्म हवा हल्की होकर ऊपर उठती है | चूँकि रोशनदान ऊपर की ओर उठी हुई हवा और गर्कीमी को बाहर निकालने का कार्य करता है और यदि घर में रौशनदान नहीं हो तो धुआं और गर्म हवा के बाहर जाने का रास्ता नहीं है, तो गर्मी और धुँए से कमरे में रहना मुश्किल हो जायेगा और इससे घुटन और असुविधा हो सकती है |
Q5. समझाइए कि कपड़े के बैनरों और धातु की चादर से बने विज्ञापन-पट्पटों में छिद्र क्यों किए जाते हैं?
उत्तर: वायु दाब ड़ालती है इसलिए बैनरों और धातु की चादर से बने विज्ञापन-पट्टों में छिद्र किए जाते हैं ताकि वायु के दाब को कम किया जा सके और इन्हे फटने से बचाया जा सके ।
Q6. यदि आपके गाँव अथवा शहर में चक्रवात आ जाए, तो आप अपने पड़ोसियों की
सहायता कैसे करेंगे?
उत्तर: ऐसी स्थिति में हम अपने पड़ोसियों की मदद निम्नलिखित तरीके से करेंगे |
(i) दूरदर्शन, रेडियो अथवा समाचारपत्रों के माध्यम से प्रसारित की जाने वाली चेतावनियों को नजरअंदाज़ नहीं करेंगे।
(ii) हमें अनिवार्य घरेलू साज-सामान, पालतू पशुओं और वाहनों आदि को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए आवश्यक प्रबंध् करेंगे।
(iii) सभी आपात्कालीन सेवाओं जैसे पुलिस, अग्निशमन दल, और चिकित्सा केन्द्रों के द्वारा सूचित करेंगे।
(iv) लोगों को सूरक्षित स्थानों तक पहुँचायेगें ।
Q7. चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए पहले से किस प्रकार की
योजना तैयार करने की आवश्यकता होती है?
उत्तर: चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए खुद को तैयार करे, खुद का बचाव सबसे उत्तम तरीका है| ऐसी स्थितियों से बचाव के लिए खुद को और अपने साथियों को प्रशिक्षित करे और आने वाले चक्रवात से बचने के लिए तैयार रहे | आप इससे बचने के लिए निम्नलिखित योजना अपना सकते है -
(i) घर में एक आपातकालीन फर्स्ट-एड बैग रखे |
(ii) वाटरप्रूफ बैग में पर्याप्त भोजन इक्कठा रखे |
(iii) सुरक्षित और साफ पेयजल इक्कठा करे क्योंकि दूषित जल बिमारियों का कारण बन सकता है |
(iv) आपातकालीन सेवाओं जैसे पुलिस, अस्पताल, बचाव दल, दोस्त और रिश्तेदारों के फोन नंबर अपने पास रखे |
(v) रेडियो या टीवी पर सरकार द्वारा दी गई सूचनाओं और संदेशों को सुनते रहे |
(vi) आवश्यक घरेलु सामान, घरेलु पशुओं और वाहनों आदि को सुरक्षित स्थानों पर स्थांतरित कर दे |
Q8. निम्नलिखित में से किस स्थान पर चक्रवात आने की संभावना नहीं होती?
(क) चेन्नई
(ख) मेंगलुरू (मंगलोर)
(ग) अमृतसर
(घ) पुरी
उत्तर: (ग) अमृतसर
Q9. नीचे दिए गए वक्तव्यों में से कौन-सा सही है?
(क) शीतकाल में पवन थल से सागर की ओर बहती है।
(ख) ग्रीष्मकाल में पवन थल से सागर की ओर बहती है।
(ग) चक्रवात का निर्माण अति उच्च दाब तंत्रा और उसके इर्दगिर्द अति उच्च वेग की पवन के घूमने से होता है।
(घ) भारत की तटरेखा पर चक्रवातों के आने की संभावना नहीं है।
उत्तर: (क) शीतकाल में पवन थल से सागर की ओर बहती है।
Welcome to ATP Education
ATP Education