6. नगर, व्यापारी और शिल्पिजन History class 7 in Hindi Medium ncert book solutions अतिरिक्त - प्रश्न
6. नगर, व्यापारी और शिल्पिजन अतिरिक्त - प्रश्न – Complete NCERT Book Solutions for Class 7 History (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 6. नगर, व्यापारी और शिल्पिजन अतिरिक्त - प्रश्न to help you master concepts and score higher.
6. नगर, व्यापारी और शिल्पिजन History class 7 in Hindi Medium ncert book solutions अतिरिक्त - प्रश्न
NCERT Solutions for Class 7 History play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 6. नगर, व्यापारी और शिल्पिजन clearly. This chapter includes the topic अतिरिक्त - प्रश्न, which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 7 studying History can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 6. नगर, व्यापारी और शिल्पिजन is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic अतिरिक्त - प्रश्न. By studying these updated NCERT Solutions for Class 7 History, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
6. नगर, व्यापारी और शिल्पिजन
अतिरिक्त - प्रश्न
अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न: चोल वंश की विशेषताएँ लिखिए?
उत्तर:
1. 1000 साल पहले चोल राजाओ की राजधानी तंजावूर थी।
2. बारहों महीने कावेरी नदी तंजावूर के पास से बहती थी।
3. तंजावूर नगर का वास्तुकार, कुंजर मल्लन राजराज पेरू थच्चन ( मंदिर के दीवार पर उत्कीर्ण ) था।
4. तंजावूर के निकटवर्ती नगर उरैयूर में सालीय बुनकर के कपड़े व स्वामी मलाई में कांस्य मूर्तियाँ बनाई जाती थी।
5. तंजावूर एक मंदिर नगर का भी उदहारण है।
6. चोल कालीन कांस्य मूर्तियां 'लुप्टमोम' तकनीक से बनाई जाती थी।
प्रश्न: अजेमर (राजस्थान) की विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर:
1. यह बारहवीं शताब्दी में चौहान राजाओं की राजधानी।
2. मुगलों के शासन में यह 'सूबा' मुख्यालय बन गया।
3. बारहवीं शताब्दी में सुप्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मुयनुद्दीन चिस्ती यहाँ बस गए थे।
4. अजमेर के पास ही पुष्कर सरोवर है।
प्रश्न: इतिहास में व्यापरी की क्या भूमिका थी?
उत्तर:
1. व्यापारी काफिले बनाकर यात्रा करते थे और अपने हितो के लिए व्यापर संघ यानि गिल्ड बनाते थे।
2. दक्षिण भारत में आठवीं शताब्दी में सबसे प्रसिद्ध मणिग्रामम और नानादेशी संघ थे।
3. ये व्यापार संघ प्रायद्वीप के भीतर और दक्षिण-पूर्व एशिया तथा चीन के साथ भी व्यापार करते थे।
4. चेट्टियार और माडवाडी ओसवाल जैसे समुदाय आगे चलकर देश के प्रमुख/प्रधान व्यापारी समूह बन गए।
5. गुजरातियों में हिन्दू बनियाँ और मूसलिम बोहरा लाल सागर, फारस की खाड़ी , पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण तथा पूर्व एशिया तथा चीन में कपड़े मसाले का व्यापर करते थे। बदले में अफ्रका से सोना और हाथी दाँत एवं दक्षिण-पूर्वी एशिया और चीन से मसाले, टिन , मिटटी के नील बर्तन और चाँदी लाते थे।
प्रश्न: नगरों में शिल्प की विशेषताएँ?
उत्तर:
1. बीदर ( कर्नाटक ) ताँबे तथा चाँदी के जड़ाई प्रसिद्ध था। इसलिए इस शिल्प का नाम बिदरी पड़ गया।
2. पांचाल अर्थात विश्वकर्मा समुदाय जिसमे सुनार, कसेरे, लुहार, राजमिस्त्री और बढ़ई शामिल थे।
3. सलीपार या कैक्कोलार जैसे बुनकर समुदाय मंदिरो को भारी दान दक्षिणा करते थे।
प्रश्न: हमपीनगर किन कारणों से विख्यात था?
उत्तर:
1. कृष्णा और तुंगभद्रा नदियों की घाटी में स्थित है।
2. हम्पी के किले का निर्माण गारे चूने से न करके शिलाखंडों को आपस में फसाकर किया गया था।
3. यह नगर 1336 में स्थापित विजयनगर साम्राज्य का केंद्र स्थल था।
4. हम्पी में भवनों में भव्य मेहराब और गुम्बद, स्तम्भों वाले कई विशाल कक्ष जिनमे मूर्तियों के रखने वाले आले , बाग़-बगीचे थे।
5. हम्पी के बाजारों में मूरो ( मुस्लिम सौदागरों ), चेट्टियो, और पुर्तगालियो जैसे यूरोपियो के एजेंटो का जमाहट लगा रहता था।
6. हम्पी में विरुपाक्ष ( शिव मंदिर ) एवं विठ्ठल जैसे मंदिर स्थित है।
7. विरुपाक्ष मंदिर में देवदासियों राजा एवं प्रजाजनों के समक्ष नृत्य कराती थी।
8. 1565 में दक्कनी सुल्तानों-गोलकुंडा, बीजापुर, अहमदनगर , बरार और बीदर के शासको के हाथों विजयनगर की पराजय के बाद हम्पी का विनाश हो गया।
प्रश्न: सूरत राज्य की विशेषताएँ लिखिए?
उत्तर:
1. सूरत मुगलकाल में कैम्बे आज के खम्भात और अहमदाबाद पश्चिमी व्यापार का केंद्र बन गया।
2. सूरत ओरमुज की खाड़ी से होकर पश्चिमी एशिया के साथ व्यापार करने के लिए मुख्य द्वार था।
3. सूरत को मक्का प्रस्थान द्वार भी जाता था।
4. सूरत एक सर्व देशीय नगर था , जहां सभी जातियों और धर्मों के लोग रहते थे।
5. सत्रहवीं शताब्दी में वहाँ पुर्तगालियों, डचों और अंग्रेजों के कारखाने एवं मालगोदाम थे।
6. सूरत से जारी की गयी हुंडियो को दूर-दूर तक मिस्श्र में काहिरा, इराक में बसरा और बेल्जियम में एंटवर्प के बाजारों में मान्यता प्राप्त थी।
7. हुंडी - एक ऐसा दस्तावेज जिसमे एक व्यक्ति द्वारा जमा कराई रकम दर्ज रहती है। हुंडी को कहीं अन्यत्र प्रस्तुत करके जमा की गई राशि प्राप्त की जा सकती है।
8. पुर्तगालियों द्वारा समुद्री मार्गो पर नियंत्रण और मुम्बई में 1668 में अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी का मुख्यालय बनने से सत्रहवीं शताब्दी में सूरत का पतन हो गया।
9. आज सूरत एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्र है।
प्रश्न: क्रिस्टोफर कोलंबस कौन थे?
उत्तर: ईटलीवासी क्रिस्टोफर कोलम्बस ने भारत पहुंचने का मार्ग खोजने के लिए अटलांटिक महासागर को पार करके पश्चिम की ओर यात्रा करने का निश्चय किया। उसका मानना था कि पृथ्वी गोल है, इसलिए वह पश्चिम की ओर से भी भारत पहुँच सकता है। वह 1492 में वेस्टइंडीज के तट पर पहुंचा ( बेस्टंडीज का नाम इसी भ्रान्ति के कारण पड़ा)।
प्रश्न: नए नगर और व्यापारी की स्थापन किस प्रकार हुई?
उत्तर:
1. अठारहवीं शताब्दी में बम्बई, कलकत्ता और मद्रास नगरों का उदय हुआ जो आज प्रमुख महानगर है।
2. ब्लैक यानी देशी व्यापारियों और शिल्पकारों को इन ' ब्लैक टाउन्स में सीमित कर दिया गया।
3. गोर शासको ने मद्रास में फोर्ट सेंत जॉर्ज और कलकत्ता में फोर्ट सेंत विलियम की शानदार कोठियों में अपने आवास बनाए।
Welcome to ATP Education
ATP Education