ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement

9. सजीव एवं उनका परिवेश Science class 6 in Hindi Medium ncert book solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

9. सजीव एवं उनका परिवेश अतिरिक्त प्रश्नोत्तर – Complete NCERT Book Solutions for Class 6 Science (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 9. सजीव एवं उनका परिवेश अतिरिक्त प्रश्नोत्तर to help you master concepts and score higher.

9. सजीव एवं उनका परिवेश Science class 6 in Hindi Medium ncert book solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

9. सजीव एवं उनका परिवेश Science class 6 in Hindi Medium ncert book solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

NCERT Solutions for Class 6 Science play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 9. सजीव एवं उनका परिवेश clearly. This chapter includes the topic अतिरिक्त प्रश्नोत्तर, which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 6 studying Science can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 9. सजीव एवं उनका परिवेश is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic अतिरिक्त प्रश्नोत्तर. By studying these updated NCERT Solutions for Class 6 Science, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.

9. सजीव एवं उनका परिवेश

Page 3 of 3

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

Last Update On: 06 March 2026

 

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर :


प्रश्न 1: मछली किस अंग से सांस लेती है ?

उत्तर : मछली अपने गिल से सांस लेती है। 

प्रश्न 2: आवास किसे कहते है ?

उत्तर : किसी सजीव का वह परिवेश जिसमें वह रहता है, उसका आवास कहलाता है।

प्रश्न 3: अनुकूलन किसे कहते हैं ? 

उत्तर : जिन विशिष्ट संरचनाओं अथवा स्वभाव की उपस्थिति किसी पौधे अथवा जंतु को उसके परिवेश में रहने के योग्य बनाती है, अनुकूलन कहते हैं।

प्रश्न 4: स्थलीय आवास किसे कहते है ?

उत्तर : स्थल (जमीन) पर पाए जाने वाले पौधों एवं जंतुओं के आवास को स्थलीय आवास कहते हैं।

प्रश्न 5: जलीय आवास किसे कहते है ?

उत्तर : जलाशय, दलदल, झील, नदियाँ एवं समुद्र, जहाँ पौधे एवं जंतु जल में रहते हैं, जलीय आवास कहते है। 

प्रश्न 6: जैव घटक किसे कहते है ?

उत्तर : किसी आवास में पाए जाने वाले सभी जीव जैसे कि पौधे एवं जंतु उसके जैव घटक हैं।

प्रश्न 7: अजैव घटक किसे कहते है ?

उत्तर : चट्टान, मिट्टी, वायु एवं जल जैसी अनेक निर्जीव वस्तुएँ आवास के अजैव घटक हैं। सूर्य का प्रकाश एवं ऊष्मा भी परिवेश के अजैव घटक हैं।

प्रश्न 8: अंकुरन किसे कहते है ?

उत्तर : यह बीज से एक नए पौधे का प्रारंभ है, जब बीज से अंकुरन निकल आता है तो इस प्रक्रिया को अंकुरन कहते है । 

प्रश्न 9: भिन्न-भिन्न आवासों में जीवों की विविधता का क्या कारण है ?

उत्तर : भिन्न-भिन्न आवासों के अजैव कारकों में परिवर्तन होते रहते है। जंतु विभिन्न अजैव कारकों के लिए विभिन्न विधियों से अपने आपको अनुकूलित कर लेते हैं। वे जंतु जो इन परिवर्तनों के प्रति अपने आपको नहीं ढाल पाते वे मर जाते हैं। वे जन्तु जो अपने आपको अनुकुलित कर लेते हैं उनमें विविधता पाई जाती है।

प्रश्न 10: सजीवों समान्य चरित्रागत लक्षणोें को लिखों ।

उत्तर : 

(i) सजीवों को भोजन, श्वसन तथा उत्सर्जन करते है।

(ii) इनमें जनन की क्रिया होती है|

(iii) वे वृद्धि और गति करते हैं।  

प्रश्न 11: डॉलफिन एवं व्हेल जैसे कुछ जंतुओं में गिल नहीं होते तो वे किस अंग के द्वारा श्वास लेते हैं ?

उत्तर : ये सिर पर स्थित नासाद्वार अथवा वात-छिद्रों द्वारा श्वास लेते हैं।

प्रश्न 12: उत्सर्जन किसे कहते है ?

उत्तर : हमारे शरीर में कुछ अपशिष्ट पदार्थ उत्पन्न होते हैं, सजीवों द्वारा इन अपशिष्ट पदार्थों के निष्कासन के प्रक्रम को उत्सर्जन कहते हैं।

प्रश्न 13: उद्दीपन किसे कहते है ?

उत्तर : वातावरण में होने वाले इन परिवर्तनों को उद्दीपन कहते हैं। 

प्रश्न 14: दो मरूस्थलीय पौधें का नाम लिखों ।

उत्तर : नागफनी और बबुल । 

प्रश्न 15: नागफनी में प्रकाश संश्लेषण पौधे के किस भाग से होता है ?

उत्तर : नागपफनी में प्रकाश-संश्लेषण सामान्यतः तने में होता है।

प्रश्न 16: नागफनी में तना का दो कार्य लिखों । 

उत्तर :
(i) नागफनी में प्रकाश-संश्लेषण सामान्यतः तने में होता है।
(ii) तना से जल-संरक्षण में सहायता मिलती है।

प्रश्न 17: पर्यनुकूलन किसे कहते है ?

उत्तर : अल्प अवधि में किसी एक जीव के शरीर में होने वाले ये छोटे-छोटे परिवर्तन को पर्यनकुलन कहते हैं |

प्रश्न 18: नागफनी मरूस्थल में जीवित रहने के लिए किस प्रकार अनुकूलन करता है ?

उत्तर : नागफनी एक मरुस्थलीय पौध है जिसमें पत्तियाँ या तो अनुपस्थित होती हैं अथवा बहुत छोटी होती हैं। इससे पत्तियों से होने वाले वाष्पोत्सर्जन में होने वाले जल ह्रास में कमी आती है। नागफनी में पत्ती जैसी जिस संरचना को आप देखते हैं, वह वास्तव में इसका तना है इन पौधों में प्रकाश-संश्लेषण सामान्यतः तने में होता है। तना एक मोटी मोमी परत से ढका होता है, जिससे पौधें को जल-संरक्षण में सहायता मिलती है। इस प्रकार नागफनी मरूस्थल में जीवित रहने के लिए अनुकूलन करता है । 

 

Page 3 of 3

All Chapters Of Science hindi Medium Class 6

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

NCERT Solutions क्या होते हैं?
NCERT Solutions में NCERT किताबों के सभी प्रश्नों के सही और सरल हल दिए जाते हैं, जो CBSE सिलेबस के अनुसार तैयार किए जाते हैं।
क्या ये NCERT Solutions नवीनतम सिलेबस पर आधारित हैं?
हाँ, यहाँ दिए गए सभी NCERT Solutions पूरी तरह से नवीनतम CBSE और NCERT सिलेबस के अनुसार अपडेटेड हैं।
NCERT Solutions किस कक्षा के लिए उपलब्ध हैं?
यहाँ कक्षा 6 से कक्षा 12 तक सभी विषयों और अध्यायों के NCERT Solutions उपलब्ध हैं।
क्या सभी प्रश्न NCERT किताब से ही लिए गए हैं?
जी हाँ, सभी प्रश्न और उनके हल सीधे NCERT की मूल पाठ्यपुस्तकों पर आधारित हैं।
NCERT Solutions परीक्षा की तैयारी में कैसे मदद करते हैं?
इन Solutions से छात्रों को कॉन्सेप्ट क्लियर करने, उत्तर लिखने की सही विधि समझने और बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है।
क्या NCERT Solutions PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं?
हाँ, आप विषय और अध्याय के अनुसार NCERT Solutions की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या ये NCERT Solutions फ्री हैं?
अधिकांश NCERT Solutions बिल्कुल फ्री उपलब्ध हैं ताकि सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिल सके।
क्या ये Solutions बोर्ड एग्जाम के लिए पर्याप्त हैं?
हाँ, NCERT Solutions बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अधिकतर प्रश्न NCERT से ही पूछे जाते हैं।
NCERT Solutions मोबाइल पर पढ़ सकते हैं?
बिल्कुल, सभी NCERT Solutions मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप पर आसानी से पढ़े जा सकते हैं।
NCERT Solutions को कब अपडेट किया जाता है?
हर नए शैक्षणिक सत्र में NCERT Solutions को नए सिलेबस और बदलावों के अनुसार अपडेट किया जाता है।

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।