ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement

2. भोजन के घटक Science class 6 in Hindi Medium ncert book solutions अतीरिक्त-प्रश्नोत्तर

2. भोजन के घटक अतीरिक्त-प्रश्नोत्तर – Complete NCERT Book Solutions for Class 6 Science (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 2. भोजन के घटक अतीरिक्त-प्रश्नोत्तर to help you master concepts and score higher.

2. भोजन के घटक Science class 6 in Hindi Medium ncert book solutions अतीरिक्त-प्रश्नोत्तर

2. भोजन के घटक Science class 6 in Hindi Medium ncert book solutions अतीरिक्त-प्रश्नोत्तर

NCERT Solutions for Class 6 Science play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 2. भोजन के घटक clearly. This chapter includes the topic अतीरिक्त-प्रश्नोत्तर, which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 6 studying Science can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 2. भोजन के घटक is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic अतीरिक्त-प्रश्नोत्तर. By studying these updated NCERT Solutions for Class 6 Science, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.

2. भोजन के घटक

Page 3 of 4

अतीरिक्त-प्रश्नोत्तर

Last Update On: 06 March 2026

 

पाठ – 2 (भोजन के घटक) 

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर :


प्रश्न1: पोषक तत्व क्या है ?

उत्तर: वे तत्व जो हमें वृद्धि और कार्य करने के लिए ऊर्जा देते है उन्हें पोषक कहते है |

प्रश्न2: पोषक तत्व किसे कहते है ?

उत्तर: प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज लवणों को पोषक तत्व कहते है !

प्रश्न3: विटामिन का कार्य लिखो |

उत्तर: विटामिन हमें रोगों से बचाते है और हमारे शरीर की रक्षा करते है|

प्रश्न4: प्रोटीन का कार्य लिखो |

उत्तर: प्रोटीन शरीर के वृद्धि करने में मदद करते है और घायल उतकों के मरम्मत का कार्य करते है |

प्रश्न5: वसा और कार्बोहाइड्रेट्स का प्रमुख कार्य क्या है ?

उत्तर: वसा और कार्बोहाइड्रेट्स हमें ऊर्जा देते है |

प्रश्न6: प्रोटीन के पांच स्रोतों के नाम लिखो |

उत्तर: दाल, दूध, अंडा, मछली, और सोयाबीन आदि प्रमुख स्रोत है |

प्रश्न7: विटामिन कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर: विटामिन दो प्रकार के होते है |

  1. जल में घुलनशील – विटामिन –B, विटामिन –C और विटामिन-D आदि |
  2. वसा में घुलनशील – विटामिन A, E, और Kआदि |

प्रश्न8: रुक्षांश किसे कहते है ?

उत्तर: फलों और सब्जियों के छिलकों में एक विशेष प्रकार का कार्बोहायड्रेट पाया जाता है जिसे रुक्षांश कहते है |

प्रश्न9: भोजन का कार्य क्या है ?

उत्तर: भोजन हमें पोषक तत्व देते है जिससे हमें ऊर्जा और ताकत मिलती है, इससे हमारे शरीर की वृद्धि होती है और ये हमें विभिन्न रोगों से बचाते है |

प्रश्न10: हमें संतुलित आहार की आवश्यकता क्यों होती है ?

उत्तर: संतुलित आहार हमें संतुलित मात्रा में ऊर्जा, ताकत और हमारे शरीर को वृद्धि देते है और हमें विभिन्न रोगों से बचाते है | ये हमारे शरीर को चुस्त और तंदरुस्त रखते है |  

प्रश्न11: तुम अपने भोजन में उपस्थित मांड (स्टार्च) की जाँच कैसे करोगे ?

उत्तर: हम भोजन के कुछ नमूना या कच्ची सामग्री लेते है | इसमे 2 से 3 बूंदें आयोडीन विलयन की डालते है | यदि इसका रं ग काला-नीला हो जाता है तो यह दर्शाता है की इसमे मांड (स्टार्च) उपस्थित है |

प्रश्न12: विटामिन कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर: विटामिन निम्न प्रकार के होते है |

  1. विटामिन A
  2. विटामिन B
  3. विटामिन C
  4. विटामिन D
  5. विटामिन E
  6. विटामिन K

प्रश्न13: विटामिन B कॉम्प्लेक्स क्या होता है ?

उत्तर: एक विटामिनों के समूह को विटामिन B कॉम्प्लेक्स कहते है |

प्रश्न14: कौन सि विटामिन हमारे शरीर में सूर्य के प्रकाश में बनता है |

उत्तर: विटामिन D

प्रश्न15: रुक्षांश या रेशेदार भोजन क्या होता है |

उत्तर: रुक्षांश एक भोज्य रेशा है जो हमारे शरीर में मुख्यतः पादप उत्पादों से प्राप्त होता है |

प्रश्न16: रुक्षांश के मुख्य पांच स्रोतों के नाम लिखिए |

उत्तर: सभी अनाज, दाल, आलू, ताजा फल और सब्जियाँ रुक्षांश के मुख्य स्रोत हैं |  

प्रश्न17: हमारे भोजन में रुक्षांश लेने के क्या फायदे हैं ?

उत्तर : हमारे भोजन में रुक्षांश लेने के निम्नलिखित फायदे हैं |

     (i)  यह हमारे भोजन का आवश्यक घटक है |

     (ii) यह हमारे शरीर को अपाचित भोजन से छुटकारा दिलाता है |

     (iii) यह कब्ज हटाने में मदद करता है |

प्रश्न18: हमारे शरीर को जल की आवश्यकता क्यों होती है ?

उत्तर: हमारे शरीर को जल की आवश्यकता इसलिए होती है क्योंकि

     (i) जल भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण करने में हमारे शरीर की मदद करता है |

     (ii) यह हमारे शरीर से दूषित पदार्थ जैसे – पेशाब और पसीना को बाहर निकालने में मदद करता है |

प्रश्न19: संतुलित आहार किसे कहते है ?

उत्तर : वह आहार जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व, रुक्षांश और जल उचित मात्रा में हो उसे संतुलित आहार कहते है |  

प्रश्न20: अभावजनित रोग किसे कहते है ?

उत्तर: वे रोग जो लम्बे समय से पोषक तत्वों की कमी के कारण होते है अभावजनित रोग कहलाते हैं |

जैसे – स्कार्वी, बेरीबेरी, मैरास्मस और रतौंधी आदि |

प्रश्न21: हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स मुख्यत: किस रूप में पाया जाता है ?

उत्तर: स्टार्च तथा सुगर के रूप में |

प्रश्न22: दो पोषक तत्वों के नाम बताइए जो हमें ऊर्जा प्रदान करते है |

उत्तर: वसा और कार्बोहाइड्रेट्स |

प्रश्न23: वसा या कार्बोहाइड्रेट्स में से कौन सा पोषक तत्व हमें अधिक ऊर्जा देता है ?

उत्तर: वसा |   

प्रश्न24: किस पोषक तत्व से भरपूर भोजन को शरीर निर्माण वाला भोजन कहा जाता है ?

उत्तर: प्रोटीन युक्त भोजन को |

प्रश्न25: कौन-सा विटामिन भोजन पकाते समय असानी से नष्ट हो जाता है ?

उत्तर: विटामिन –C |

प्रश्न26: मोटापा क्या है ?

उत्तर: वसा से भरपूर भोजन चर्बी से थुलथुले शारीरिक स्थिति का कारण होता है इस स्थिति को मोटापा कहते है | 

 

Page 3 of 4

All Chapters Of Science hindi Medium Class 6

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

NCERT Solutions क्या होते हैं?
NCERT Solutions में NCERT किताबों के सभी प्रश्नों के सही और सरल हल दिए जाते हैं, जो CBSE सिलेबस के अनुसार तैयार किए जाते हैं।
क्या ये NCERT Solutions नवीनतम सिलेबस पर आधारित हैं?
हाँ, यहाँ दिए गए सभी NCERT Solutions पूरी तरह से नवीनतम CBSE और NCERT सिलेबस के अनुसार अपडेटेड हैं।
NCERT Solutions किस कक्षा के लिए उपलब्ध हैं?
यहाँ कक्षा 6 से कक्षा 12 तक सभी विषयों और अध्यायों के NCERT Solutions उपलब्ध हैं।
क्या सभी प्रश्न NCERT किताब से ही लिए गए हैं?
जी हाँ, सभी प्रश्न और उनके हल सीधे NCERT की मूल पाठ्यपुस्तकों पर आधारित हैं।
NCERT Solutions परीक्षा की तैयारी में कैसे मदद करते हैं?
इन Solutions से छात्रों को कॉन्सेप्ट क्लियर करने, उत्तर लिखने की सही विधि समझने और बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है।
क्या NCERT Solutions PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं?
हाँ, आप विषय और अध्याय के अनुसार NCERT Solutions की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या ये NCERT Solutions फ्री हैं?
अधिकांश NCERT Solutions बिल्कुल फ्री उपलब्ध हैं ताकि सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिल सके।
क्या ये Solutions बोर्ड एग्जाम के लिए पर्याप्त हैं?
हाँ, NCERT Solutions बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अधिकतर प्रश्न NCERT से ही पूछे जाते हैं।
NCERT Solutions मोबाइल पर पढ़ सकते हैं?
बिल्कुल, सभी NCERT Solutions मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप पर आसानी से पढ़े जा सकते हैं।
NCERT Solutions को कब अपडेट किया जाता है?
हर नए शैक्षणिक सत्र में NCERT Solutions को नए सिलेबस और बदलावों के अनुसार अपडेट किया जाता है।

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।