Chapter 5. पंचायती राज Civics class 6 in Hindi Medium ncert book solutions Additional Questions
Chapter 5. पंचायती राज Additional Questions – Complete NCERT Book Solutions for Class 6 Civics (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for Chapter 5. पंचायती राज Additional Questions to help you master concepts and score higher.
Chapter 5. पंचायती राज Civics class 6 in Hindi Medium ncert book solutions Additional Questions
NCERT Solutions for Class 6 Civics play an important role in helping students understand the concepts of the chapter Chapter 5. पंचायती राज clearly. This chapter includes the topic Additional Questions, which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 6 studying Civics can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter Chapter 5. पंचायती राज is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic Additional Questions. By studying these updated NCERT Solutions for Class 6 Civics, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
Chapter 5. पंचायती राज
Additional Questions
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: ग्राम सभा क्या होती हैं?
उत्तर: किसी पंचायत क्षेत्र में रहने वाले सभी वयस्कों (18 वर्ष की आयु से ऊपर) की सभा होती हैं| कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे ज्यादा हो, जिसे वोट देने का अधिकार प्राप्त हो और जिसका नाम गाँव की मतदाता सूची में हो, वह ग्राम सभा का सदस्य हो सकता हैं|
प्रश्न: ग्राम सभा की बैठक में तब तक कौन - सी समस्याओं पर चर्चा हो चुकी थी? उनके किस तरह के हल सुझाई गए?
उत्तर:
ग्राम सभा की बैठक में निम्नलिखित पर चर्चा हुई -
1. गाँव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत पर होने वाले खर्च का ब्यौरा दिया गया|
2. गाँव में पानी की कमी|
समस्याओं के हल के लिए निम्नलिखित हल सुखाए गए -
1. सुरू नदी का पानी पाइप से लाकर गाँव में एक टंकी में भरना जिससे पानी की आपूर्ति बढ़ जाएगी|
2. हैंड पंप को और गहरे कर लेना तथा कुओं को साफ़ करना|
3. जल संवर्धन विकास कार्यक्रम (वाटर शेड) प्रारंभ करना|
प्रश्न: ग्राम सभा में गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों की जो सूची निर्धारित हो रही थी क्या उसमें कोई गड़बड़ी थी? यदि हाँ तो वह गड़बड़ी क्या थी?
उत्तर: ग्राम सभा में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की सूची में निम्नलिखित गड़बड़ी थी -
1. गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की सूची में नटवर का नाम शामिल था, जबकि उसने अभि ही एक रंगीन टी. वी. ख़रीदा था और उसके बेटे ने एक नई मोटर साइकिल भेजी थी|
2. बिरजू के पास काफी जमीन थी फिर भी बिरजू का नाम गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की सूची में शामिल था|
3. ओम प्रकाश एक गरीब मजदूर था उसके पास बिलकुल भी जमीन नहीं थी| वह मुश्किल से अपना गुजारा चला पाता था, परंतु उसका नाम इस सूची में नहीं था|
प्रश्न: सरोज ने सूरजमल से बोलने के लिए कहा, फिर भी वह चुप क्यों रहा?
उत्तर: सरोज के उकसाने पर भी सूरजमल इसलिए चुप रहा, क्योंकि अमीर चंद के पास बहुत साड़ी ज़मीन थी वह एक ज़मींदार था| वह अमीर चाँद से डरता था|
प्रश्न: क्या आपने ऐसी अन्य घटनाएँ देखी हैं जहाँ लोग अपने लिए ही बोल नहीं पाते? आपके अनुसार ऐसा क्या होता हैं? इंसान को बोलने से कौन - सी चीज़ रोकती हैं?
उत्तर: हमारे आस - पास अनेक ऐसी घटनाएँ घटती रहती हैं जिससे लोग अपने लिए बोल नहीं पाते हैं| लोग अपने लिए इसलिए नहीं बोल पाते हैं, क्योंकि उनकी समाज में स्थिति कमजोर होती हैं, वे आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक तीनों रूपों में कमजोर होते हैं जिसके कारण वे किसी भी विपरीत स्थिति का मुकाबला करने की स्थिति में नहीं हते हैं इसलिए वे किसी भी प्रकार के झगड़े स बचने के लिए ही ऐसा कारते हैं|
प्रश्न: हरदास ग्राम पंचायत में क्या - क्या निर्णय लिए गए?
उत्तर: हरदास ग्राम पंचायत में निम्नलिखित निर्णय लिए गए -
- एक कुआँ साफ़ कराने तथा दो हैंडपंपों को गहरा कराने का निर्णय लिया गया ताकि गाँव को बिना पानी के रहना न पड़े|
- ग्राम पंचायत खंड विकास अधिकारी से बात करके जल संरक्षण की योजना पर अधिक जानकरी इकठ्ठा करेगी|
प्रश्न: क्या आपकों लगता हैं कि ये निर्णय लेने जरूरी थे? क्यों?
उत्तर: हरदास ग्राम पंचायत में ये निर्णय लेना जरूरी था, क्योंकि गाँव के लोगों के सामने पानी की ही समस्या बड़ी थी अत: सबसे पहले उसी समस्या को हल कारने का निर्णय लिया गया|
प्रश्न: ऊपर दिए गए विवरण में से एक प्रश्न बनाइए जो अगली ग्राम सभा की बैठक में लोग पंचायत से पूछ सकते हैं|
उत्तर: हरदास ग्राम पंचायत की अगली बैठक में लोग निश्चित रूप से जल - संवर्धन विकास कार्यक्रम से संबंधित योजना के विषय में प्रश्न पूछ सकते हैं|
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
1. Additional Questions
Welcome to ATP Education
ATP Education