अध्याय :9 (आनुवंशिकता एवं जैव विकास )
प्रश्न 1. मेंडल ने अपने प्रयोगों के लिए किस पौधे को चुना?
उत्तर : मटर के पौधे को|
प्रश्न 2. जीन क्या होता हैं?
उत्तर : जीन वह सूक्ष्मतम आनुवंशिक इकाई हैं, जो गुणसूत्रों में उपस्थित DNA का एक भाग होता हैं तथा लक्षण को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित करते हैं|
प्रश्न 3 - यदि एक लक्षण - 'A' अलैंगिक जनन वाले सम्ष्टि के 10 प्रतिशत सदस्यों में पाया जाता हैं तथा लक्षण - 'B' उसी समष्टि में 60 प्रतिशत जीवों में पाया जाता हैं । कौन सा लक्षण पहले उत्पन्न होगा ?
उत्तर - अलैंगिक जनन के अन्तर्गत जो गुण गत पीढ़ी में उपस्थित थे वे बने रहेंगे परंतु उनमें कुछ भिन्नता अवश्य रहेगी । इसी आधार पर जो लक्षण अधिक प्रतिशतता में उपस्थित हैं पहले उपस्थित रहें होगे अर्थात् लक्षण 'B' जो 60 प्रतिशत अस्तित्व में हैं संभवतः पहले उत्पन्न हुए होगें ।
प्रश्न 4 - विभिन्नताओं के उत्पन्न होने के लिए किसी स्पीशीज का अस्तित्व किस प्रकार बढ जाता हैं ?
उत्तर - स्पीशीज में विभन्नताओं का उत्पन्न होना उतरजीविता को निश्चित करता हैं । इसका कारण हैं कि विभन्नताँए जो र्प्यायवरण में पहले से ही उपस्थित हैं भावी पीढ़ी को प्रभावित करेंगी जिससे जीवन निष्चित होगा।
प्रश्न 5 - मेंडल के प्रयोग द्वारा कैसे पता चला कि विभिन्न लक्षण स्वंतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं?
उत्तर - अपने प्रयोगों के आधार पर मेंडल ने निष्कर्ष निकाला कि प्रत्येक लक्षण के कारण जीवों में स्वतंत्र रूप से युग्मक वर्गीकृत होते हैं । किसी भी लक्षण के दोनो विरोधी कारक परस्पर संयोजित नहीं पाये जाते हैं ।
प्रश्न 6 - एक 'A' रूधिर वर्ग वाला पुरूष एक स्त्री जिसका रूधिर वर्ग 'O' हैं से विवाह करता हैं । उनकी पुत्री का रूधिर वर्ग 'O' हैं । क्या यह सूचना पर्याप्त हैं कि यदि आपसे कहा जाए कि कौन सा विकल्प लक्षण रूधिर वर्ग 'A' अथवा 'O' प्रभावी लक्षण हैं ? अपने उतर का स्पष्टीकरण दीजिए ।
उत्तर - 'O' प्रभावी लक्षण हैं।
प्रश्न 7 - मानव में लिंग का र्निधारण कैसे होते हैं ?
उत्तर - मानव में 23 जोड़े गुणसूत्र होते हैं अर्भत् 22 जोड़े वर्धी गुणसूत्र होते हैं और एक जोड़ा लिंग गुणसूत्र होता हैं । ये लिंग गुणसूत्र भी दो प्रकार के होते हैं - 'X' लिंग गुणसूत्र जो लंबा तथा सीधा होता हैं तथा 'Y' लिंग गुणसूत्र जो छोटा तथा मुड़ा हुआ होता हैं । मादा में दोनों लिंग गुणसूत्र 'X' , 'X' होते हैं जबकि नर में एक तथा दूसरा लिंग गुणसूत्र 'X' , 'Y' होता हैं ।
प्रश्न 8 - एक एकल जीव द्वारा उपार्जित लक्षण सामान्यतः अगली पीढी में वंशानुगत नहीं होते ?
उत्तर - एक एकल जीव में उपार्जित लक्षण डी . एन . ए में हस्तान्तरित नहीं होते । अत : वे लक्षण केवल उसी जीव में उपस्थित रहते हैं और भावी पीढ़ी में हस्तान्तरित नहीं होते ।
प्रश्न 9 - क्या एक तितली और एक चमगादड. के पंखों को समजात अंग कहा जा सकता हैं ?
उत्तर - तितली के पंख तथा चमगादड. के पंख कार्य मे तो समान हैं परंतु उत्पत्ति में दोनो असमान हैं । अतः ये समजात अंग नहीं हैं ।
प्रश्न 10 - समजात अंग तथा समरूप अंगों को उदाहरण देकर समझाइए ।
उत्तर - समजात अंग :- विभिन्न जीवों में वे अंग जो आकृति तथा उत्पति में समानता रखते हैं समजात अंग कहलाते हैं । उदाहरण - मेंंढ़क के अग्रपाद , पक्षी के अंग, चमगादड. के पंख घोड़ा के अग्रपाद आदि उत्पत्ति में समान होते हें परंतु वे कार्य में परस्पर भिन्नता रखते हैं ।
समरूप अंग :- विभिन्न जीवों के वे अंग जो कार्य में समान होते हैं परंतु उत्पत्ति में भिन्न होते हैं समरूप अंग कहलाते हैं । उदाहरण :- तितली . के पंख, पक्षी के पंख आदि कार्यां में समान होते हैं परंतु उत्पत्ति में वे भिन्न हैं ।
प्रश्न 11 - अवशेषी अंग क्या होते है ? मनुष्य में दो अवशेषी अंगों के नाम लिखों ।
उत्तर - जीवों के शरीर में कुछ ऐसी संरचनाएँ होती है जो शरीर में रहते हुए भी कार्यविहीन होती है । ऐसी अंगे किसी समय में इन जीवों में कार्यशील थी परन्तु जीवों में परिवर्तन के कारण ये अंग कार्यविहीन हो चुकी होती है ।
मनुष्य में दो अवशेषी अंगों के नाम : -
(1) निमेषक झिल्ली ।
(2) कृमिरूप परिशेषिका ;।चचमदकपगद्ध
प्रश्न 12 - भ्रौणिकी (भ्रुण सम्बंधी) के अघ्ययन से विकास का प्रमाण किस प्रकार होता है ?
उत्तर - कशेरूकी जन्तंओं के भ्रुणों के अध्ययन से पता चलता है कि इनका विकास मछली जैसे पूर्वजों से हुआ है । मछली , पक्षी तथा मनुष्य की भ्रुणों की पहली अवस्था लगभग समान होती है| जिसके गहन अध्ययन से पता चलता है कि सभी में गिल दरारें तथा नोटोकार्ड होते है ।
प्रश्न 13 - गुणसुत्रों के कोई दो कार्य लिखो ।
उत्तर - (1) गुणसुत्रों पर स्थित जीन आनुवांशिक लक्षणों को एक पीढी से दूसरे पीढी में पहूँचाते है।
(2) गुणसुत्र वंशागति का भौतिक आधार है ।
प्रश्न 14 - जेनेटिक इन्जिनियरिंग क्या है ?
उत्तर - जीन इन्जिनियरिंग को जीन सर्जरी कहते है । इसके द्वारा डी. एन. ए अथवा जीन का कोई खण्ड निकालकर दूसरे जीव में जोड देते है । इस प्रकार नये निर्मित जीवो को ट्रान्सजेनिक जीव कहते है। ये आनुवांशिक रूप से रूपानतरित जीव होते है।
प्रश्न 15 - डी. एन. ए की द्विकुडन्लित संरचना की खोज किसने की ?
उत्तर - वाटसन तथा क्रिक ने की ।
प्रश्न 16 - अनुवांशिकता क्या है ?
उत्तर - पीढी दर पीढी लक्षणों का स्थानांतरण ही अनुवांशिकता कहलाता है।इसमें माता पिता के पैतृक लक्षण संतानो में स्थान्तरित हो जाते है।
प्रश्न 17 - जीन क्या है ?
उत्तर - अनुवांशिक सूचनाओें को संचारित करने वाले कारक को जीन कहते है।
प्रश्न 18 - मनुष्यो में गुणसुत्र तथा जीन की कितनी संख्या होती है ?
उत्तर - मनुष्यो में गुणसुत्रों की संख्या 23 जोडी तथा लक्षणो (जीनो) की कुल संख्या लगभग 30,000 से 40,000 के बीच होती हैं।
प्रश्न 19 - रेटरो वाइरस क्या है ?
उत्तर - कुछ विषाणुओ में आर 0 एन 0 ए 0 अनुवांशिक पदार्थ होता है जिन्हे रेटरो वाइरस कहते है।
प्रश्न 20 - डी 0 एन 0 ए 0 क्या है ? यह कहाँ पाया जाता है ?
उत्तर - डी 0 एन 0 ए 0 ही एक पीढी से दूसरी पीढी तक अनुवांशिक सूचनाओ का वाहक है। प्रत्येक गुणसूत्र में एक डी 0 एन 0 ए 0 (डिऑक्सीराइबोन्युक्लीक अम्ल) का अणु होता हैं।
प्रश्न 21 - सेन्ट्रोमियर (गुणसुत्र बिन्दु) किसे कहते है ?
उत्तर - दो गुणसुंत्र जिस बिन्दु पर जुडी रहती हैं उस बिन्दु को सेन्ट्रोमियर कहते है।
प्रश्न 22 - लिंग गुणसुत्र क्या है ?
उत्तर - X-शुक्रजनन के समय एक अयुग्मित गुणसुत्र युग्मित गुणसुत्र के साथ उपस्थित होता है। मादा में यह युग्मित अवस्था मयुग्मित गुणसुत्र के साथ उपस्थित होता है। मादा में यह युग्मित अवस्था में ही पाया जाता हैं। X- गुणसुत्र लिंग निर्धारण से जुडे रहने के कारण इसे लिंग गुणसुंत्र कहते है।
प्रश्न 23 - अवशेषी अंग क्या है ? मनुष्यों में पाये जाने वाले दो अवशेषी अंगो का नाम लिखों।
उत्तर - अवशेषी अंग वह अंग है जो शरीर में विद्यमान हाते हुए भी क्रियाहीन होते है। वे हमारे पूर्वजो में क्रियाशील थे, परन्तु अब नहीं। जैसे - कृमिरूप परिषेशिका , और आँखो की निमेषक झिल्ली ।
प्रश्न 24 - मनुष्यो में लिंग निर्धारण कैसे होता हैं ?
उत्तर - जब X- गुणसुत्र वहन करने वाला शुक्राणु एक अंड के साथ निषेचित होता हैं तब युग्मनज अवस्था मादा में प्रवर्धित होता है। और जब Y- गुणसुत्र वहन करने वाला शुक्राणु अंड के साथ निषेचित होता हैं तब युग्मनज अवस्था नर के रूप में प्रवर्धित होता है।
प्रश्न 25 - आनुवांशिकी का जनक किसे कहा जाता है ?
उत्तर - मेंडल ।
प्रश्न 26 - कोशिका विभाजन के किस चरण में गुणसुत्र दिखाई देता है ?
उत्तर - मेटाफेस प्रावस्था में ।
प्रश्न 27 - मेंडल ने मटर के पौधे के कितने लक्षणें का अध्ययन किया ?
उत्तर - सात लक्षणों का ।
प्रश्न 28 - नाभिक अम्ल बनाने वाले अणुओं के नाम लिखिए ।
उत्तर - 5 - कार्बन शर्करा , फास्फेट , और नाइट्रोजन युक्त क्षार ।