2. अम्ल, क्षार एवं लवण Science class 10 in Hindi Medium ncert book solutions पाठगत-प्रश्न
2. अम्ल, क्षार एवं लवण पाठगत-प्रश्न – Complete NCERT Book Solutions for Class 10 Science (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 2. अम्ल, क्षार एवं लवण पाठगत-प्रश्न to help you master concepts and score higher.
2. अम्ल, क्षार एवं लवण Science class 10 in Hindi Medium ncert book solutions पाठगत-प्रश्न
NCERT Solutions for Class 10 Science play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 2. अम्ल, क्षार एवं लवण clearly. This chapter includes the topic पाठगत-प्रश्न, which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 10 studying Science can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 2. अम्ल, क्षार एवं लवण is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic पाठगत-प्रश्न. By studying these updated NCERT Solutions for Class 10 Science, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
2. अम्ल, क्षार एवं लवण
पाठगत-प्रश्न
अध्याय 2. अम्ल, क्षारक एवं लवण
Page 24:
Q1. पीतल एवं ताँबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखने चाहिए?
उत्तर : पीतल एवं ताँबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ इसलिए नहीं रखने चाहिए क्योंकि दही में मौजूद लैक्टिक अम्ल होते है | जो पीतल एवं ताँबे के बर्तनों से अभिक्रिया करके हानिकारक ( विषैला ) यौगिक बनाते है | जिसके कारणवश ये खाने लायक नहीं रह जाते है |
Q2. धातु के साथ अम्ल कि अभिक्रिया होने पर सामान्यतः कौन सी गैस निकलती है? एक उदाहरण के द्वारा समझाइए। इस गैस की उपस्थिति की जाँच आप कैसे करेंगे?
उत्तर : धातु के साथ अम्ल कि अभिक्रिया होने पर सामान्यतः हाइड्रोजन गैस निकलती है|
2NaOH + Zn = Na2ZnO2 + H2
जाँच - जलती हुई मोमबती को परखनली के मुंह के पास ले जाने पर फट - फट अर्थात् पॉप ध्वनि उत्पन्न होती है |
Q3. कोई धातु यौगिक ‘A’ तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करता है तो बुदबुदाहट उत्पन्न होती है। इससे उत्पन्न गैस जलती मोमबत्ती को बुझा देती है। यदि उत्पन्न यौगिकों में एक से कैल्सियम क्लोराइड हैं, तो इस अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर : धातु के यौगिक ‘A’CaCO3 ( कैल्सियम कार्बौनेट ) है |
CaCO3 (s) + 2HCl (aq) = CaCl2 (aq) + CO2 (g) + H2O(l)
Page 27:
Q1. HCl, HNO3 आदि जलीय विलयन में अम्लीय अभिलक्षण क्यों प्रदर्शित करते हैं, जबकि ऐल्कोहॉल एवं ग्लूकोज़ जैसे यौगिकों के विलयनों में अम्लीयता के अभिलक्षण नहीं प्रदर्शित होते हैं?
उत्तर : HCl, HNO3 आदि जलीय विलयन में H+आयन बनता है जिसके कारण ये अम्लीय अभिलक्षण को प्रदर्शित करते हैं, जबकि ऐल्कोहॉल एवं ग्लूकोज़ जैसे यौगिकों के विलयनों में H+आयन नहीं बनता है जिसके कारण ये अम्लीयता के अभिलक्षण नहीं प्रदर्शित होते हैं |
Q2. अम्ल का जलीय विलयन क्यों विद्युत का चालन करता है?
उत्तर : अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का चालन करता है क्योंकि अम्ल जलीय विलयन में H+आयन उत्पन्न करता है जिसके कारण ये विद्युत् धारा का प्रवाह होता है |
Q3. शुष्क हाइड्रोक्लोरिक गैस शुष्क लिटमस पत्र के रंग को क्यों नहीं बदलती है?
उत्तर : शुष्क हाइड्रोक्लोरिक गैस शुष्क लिटमस पत्र के रंग को नहीं बदलती है क्योंकि जल कि अनुपस्थिति में HCl से H+आयन उत्पन्न नहीं हो पाता है | सिर्फ जल कि उपस्थिति में HCl से H+आयन उत्पन्न होता है|
Q4. अम्ल को तनुकृत करते समय यह क्यों अनुशंसित करते हैं कि अम्ल को जल में मिलाना चाहिए,न कि जल को अम्ल में?
उत्तर : अम्ल को तनुकृत करते समय यह अनुशंसित करते हैं कि अम्ल को जल में मिलाना चाहिए,न कि जल को अम्ल क्योंकि जल को सांद्र अम्ल में मिलने से वह तीव्र अभिक्रिया कर विस्फोट करते है | इसके कई दुष्परिणाम हो सकते है | इसलिए हमें कभी भी जल को अम्ल में नहीं मिलाना चाहिए बल्कि हमें अम्ल को जल में मिलाना चाहिए|
Q5. अम्ल के विलयन को तनुकृत करते समय हाइड्रोनियम आयन H3O+ की संlद्रता कैसे प्रभावित हो जाती है?
उत्तर: अम्ल के विलयन को तनुकृत करते समय हाइड्रोनियम आयन की सांद्रता में (H3O+/OH-) प्रति इकाई आयतन में कमी हो जाती है ।
Q6. जब सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयन में अधिक क्षारक मिलाते हैं तो हाइड्रॉक्साइड आयन
( OH -) की सांद्रता कैसे प्रभावित होती है?
उत्तर: हाइड्रोक्साइड आयन (OH-) की सांद्रता बढ़ जाती है |
Page 31:
Q1. आपके पास दो विलयन ‘A’ एवं ‘B’ हैं। विलयन ‘A’ के PH का मान 6 है एवं विलयन ‘B’ के PH का मान 8 है। किस विलयन में हाइड्रोजन आयन की सांद्रता अधिक है? इनमें से कौन अम्लीय है तथा कौन क्षारकीय?
उत्तर: A विलयन : PH = 6 , PH < 7
B विलयन : PH = 8 , PH > 7
Aविलयन में H+ आयन की सांद्रता अधिक है |
Q2. H+(aq) आयन की सांद्रता का विलयन की प्रकृति पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर: जैसे - जैसे हाइड्रोजन आयन H+ (aq) आयन कि सांद्रता बढती है विलयन और अधिक अम्ल होता है |
Q3. क्या क्षारकीय विलयन में H+(aq) आयन होते हैं? अगर हाँ, तो यह क्षारकीय क्यों होते हैं?
उत्तर: हां, H+ आयन क्षारकीय है परन्तु इसकी सांद्रता (OH-) आयनों की सांद्रता से कम होती इसलिए यह क्षारकीय होते है |
Q4. कोई किसान खेत की मृदा की किस परिस्थिति में बिना बुझा हुआ चूना (कैल्सियम
ऑक्साइड ), बुझा हुआ चूना ( कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड) या चॉक ( कैल्सियम कार्बोनेट ) का उपयोग करेगा?
उत्तर: कोई किसान खेत की मृदा की अम्लीय परिस्थिति में बिना बुझा हुआ चूना (कैल्सियम
ऑक्साइड), बुझा हुआ चूना (कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड) या चॉक (कैल्सियम कार्बोनेट) का उपयोग मिट्टी को उदासीन बनाने के लिए करेगा |
Page 36 : →
Q1.CaOCl2 यौगिक का प्रचलित नाम क्या है?
उत्तर : CaOCl2 यौगिक का प्रचलित नाम विरंजक चूर्ण है|
Q2. उस पदार्थ का नाम बताइए जो क्लोरीन से क्रिया करके विरंजक चूर्ण बनाता है।
उत्तर: शुष्क बुझा हुआ चूना |
Q3. कठोर जल को मृदु करने के लिए किस सोडियम यौगिक का उपयोग किया जाता है?
उत्तर : कठोर जल को मृदु करने के लिए सोडियम कार्बौनेट जिसे धोने का सोडा भी कहते है |
Q4. सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट के विलयन को गर्म करने पर क्या होगा? इस अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखिए|
उत्तर: सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट के विलयन को गर्म करने पर निम्न अभिक्रिया होगा-

Q5. प्लास्टर ऑपफ पेरिस की जल के साथ अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखिए।
उत्तर: CaSO4 . ½H2O + 1½ H2O = CaSO4 . 2 H2O
THE END
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
1. अध्याय-समीक्षा 2. पाठगत-प्रश्न 3. अभ्यास 4. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 5. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 2
Welcome to ATP Education
ATP Education