13. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव Science class 10 in Hindi Medium ncert book solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
13. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर – Complete NCERT Book Solutions for Class 10 Science (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 13. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर to help you master concepts and score higher.
13. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव Science class 10 in Hindi Medium ncert book solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
NCERT Solutions for Class 10 Science play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 13. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव clearly. This chapter includes the topic महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर , which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 10 studying Science can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 13. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर . By studying these updated NCERT Solutions for Class 10 Science, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
13. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर:
प्रश्न 1- प्राकृतिक चुम्बक को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर - मैग्नेटाइट ।
प्रश्न 2 - चुम्बकीय दिक्पात क्या है ?
उत्तर - दिकसूचक सुई का उतरोन्मुखी सिरा ठीक उतर की ओर संकेत न करके लगभग उतर की ओर संकेत करता है| दिकसूचक पठन में होने वाले इस विचलन को चुम्बकीय दिक्पात कहते है ।
प्रश्न 3 - परिनलिका किसे कहते है ?
उत्तर - बेलन की आकृति में लपेटे तार की अनेक वृत्ताकार फेरों को परिनलिका कहते है ।
प्रश्न 4 - MRI युक्ति द्वारा शरीर के विभिन्न अंगों का प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिए यह किस अधार पर कार्य करता हैं ?
उत्तर - शरीर के अंदर विद्यमान चुम्बकीय क्षेत्र के अधार पर MRI युक्ति शरीर के विभिन्न अंगों का प्रतिबिम्ब प्राप्त करता है ।
प्रश्न 5 - मानव शरीर में चुम्बकीय क्षेत्र कहाँ से उत्पन्न होता है ?
उत्तर - मानव शरीर में चुम्बकीय क्षेत्र हमारे शरीर की तंत्रिका कोशिकाओं में बहने वाली आयन धाराओं से उत्पन्न होता है।
प्रश्न 6 - दो चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ एक - दूसरे को प्रतिच्छेद क्यों नहीं करती है ?
उत्तर - दो चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ एक - दूसरे को प्रतिच्छेद नहीं करती है क्योंकि प्रतिच्छेद बिन्दु पर दिक् सूची रखने पर दो दिशाओं की ओर संकेत करेगा जो संभव नहीं हैं ।
प्रश्न 7 - एक छड चुम्बक के चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र को दर्शाइए।
उत्तर - एक छड चुम्बक के चारों ओर चुम्बकीय :-
प्रश्न 8 - परिनलिका के भीतर उत्पन्न प्रबल चुंबकीय क्षेत्र का उपयोग हम किस कार्य के लिए कर सकते है ?
उत्तर - विद्युत चुम्बक बनाने के लिए।
प्रश्न 9 - मानव शरीर का वे कौन से दो भाग है जो चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करते है ?
उत्तर - हृदय एवं मस्तिष्क ।
प्रश्न 10 - वह कौन सी युक्ति है जिसमें विद्युत उर्जा का यांत्रिक उर्जा में रूपान्तरण होता है ?
उत्तर - विद्युत मोटर।
प्रश्न 11 - चिकित्सा विज्ञान के एक विशेष तकनीक का नाम बताइए जिसमें चुम्बकीय क्षेत्र, शरीर के विभिन्न भागों का प्रतिबिम्ब बनाने का अधार बनाता है ।
उत्तर - MRI
प्रश्न 12 - दिक्परिवर्तक किसे कहते है ?
उत्तर - वह युक्ति जो परिपथ में विद्युत धारा के प्रभाव को उत्क्रमित कर देती है , उसे दिक्परिर्वतक कहते है ।
प्रश्न 13 - एक सीधा धारावाही चालक अपने चारो ओर चुम्बकिय क्षेत्र उत्पन्न करता हैं । इस प्रकार उत्पन्न चुम्बकिय क्षेत्र की दिशा ज्ञात करने वाले नियम की व्याख्या कीजिए ।
उत्तर - इस नियम को दक्षिण हस्त अंगुष्ठ नियम कहते है । इस नियम को मैक्सवेल कॉर्कस्क्रु नियम भी कहते है । आप अपने दहिने हाथ में विद्युत धरावाही चालक को इस प्रकार पकडे हुए हैं कि आप का अंगुठा धारा की दिशा की ओर संकेत करता है । तो आपकी अंगुलियाँ चालक के चारों ओर चुम्बकिय क्षेत्र की क्षेत्र रेखाओं की दिशा में लिपटी होगी ।
प्रश्न 14 - विद्युत मोटर मे विभक्त वलय का क्या कार्य है ?
उत्तर - दिक् परिवर्तक का कार्य करता है।
प्रश्न 15 - सीधे चालक से विद्युत धारा प्रवाहित होने पर उसके चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र पर क्या प्रभाव पडता है ? जब
(i)विद्युत धारा बढाने पर।
(ii) द्कि सूचक सुई तार से दूर ले जाने पर ।
(iii) उत्पन्न चुम्बकिय क्षेत्र को निरूपित करने वाले संकेन्द्री वृतों पर।
उत्तर -
(i) चुम्बकिय क्षेत्र के परिणाम में वृद्धि हो जाती है।
(ii) दिकसूची का विक्षेप घट जाता है।
(iii) उत्पन्न चुम्बकिय क्षेत्र को निरूपित करने वाले संकेन्द्री वृतों का साइज बढ़ जाता है।
प्रश्न 16 - विद्युन्मय तार और उदासीन तार के बीच कितने वोल्ट का विभवांतर होता है ?
उत्तर - 220 V का विभवांतर होता है।
प्रश्न 17 - घरों में प्रवाहित प्रत्यावर्ती विद्युत शक्ति कितने वोल्ट पर प्राप्त करते है और इसकी आवृति कितनी होती है ?
उत्तर - 220 V पर प्राप्त करते है और इसकी आवृति 50 Hz होती है।
प्रश्न 18 - चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करने की दो विधियाँ कौन कौन सी है ? इनमें से कौन सी विधि अच्छा है ? क्यो ?
उत्तर -
(a) कुन्डली को किसी चुम्बकीय क्षेत्र में गति कराकर ।
(b) कुन्डली के चारों ओर के चुम्बकीय क्षेत्र में परिवर्तन कराकर ।
इनमें से (a) विधि अच्छा है|
प्रश्न 19 - चुम्बकीय क्षेत्र की प्रबलता को आप किस प्रकार पहचान करोगे ?
उत्तर - चुम्बकीय क्षेत्र की आपेक्षिक प्रबलता को क्षेत्र रेखाओं की निकटता की कोटी द्वारा दर्शाया जाता हैं । जहाँ पर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ अपेक्षाकृत अधिक निकट होती हैं वहाँ चुम्बकीय क्षेत्र अधिक प्रबल होता है।
प्रश्न 20 - एक छड चुम्बक A जिसकी चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ अपेक्षाकृत अधिक निकट हैं जबकि एक अन्य चुम्बक B जिसकी चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ A की अपेक्षा दूर है । A को B के पास लाया जाता है कौन सा चुम्बक अधिक बल से कार्य करेगा ? क्यों ?
उत्तर - चुम्बक A । क्योंकि जहाँ पर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ अपेक्षाकृत अधिक निकट होती हैं वहाँ चुम्बकीय क्षेत्र अधिक प्रबल होता है। और वह चुम्बक अधिक बल से कार्य करेगा।
प्रश्न 21- n फेरों की कोई कुडली द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र एकल फेरे द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र की तुलना में कितना अधिक प्रबल होगा ?
उत्तर - n गुना अधिक प्रबल होगा ।
प्रश्न 22 - विद्युत धारावाही वृताकार पाश के कारण उत्पन्न चुम्बकिय क्षेत्र की प्रकृति लिखिए।
उत्तर -
(i) इसके चारों ओर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र को निरूपित करने वाले संकेन्द्री वृतों का साइज तार से दूर जाने पर निरंतर बडा होता जाता है।
(ii) इन बृहत् वृतों के चाप सरल रेखाओं जैसे प्रतीत होते है।
(iii) पाश के भीतर सभी चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ एक ही दिशा में होती है।
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
1. अध्याय-समीक्षा 2. पाठगत-प्रश्न 3. अभ्यास 4. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 5. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
Welcome to ATP Education
ATP Education