1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण Science class 10 in Hindi Medium ncert book solutions पाठगत-प्रश्न
1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण पाठगत-प्रश्न – Complete NCERT Book Solutions for Class 10 Science (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण पाठगत-प्रश्न to help you master concepts and score higher.
1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण Science class 10 in Hindi Medium ncert book solutions पाठगत-प्रश्न
NCERT Solutions for Class 10 Science play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण clearly. This chapter includes the topic पाठगत-प्रश्न, which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 10 studying Science can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic पाठगत-प्रश्न. By studying these updated NCERT Solutions for Class 10 Science, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण
पाठगत-प्रश्न
पाठगत-प्रश्न:
पेज संख्या – 6
प्र० 1. वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है ?
उत्तर: वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ किया जाता है ताकि वह जलते समय पूरी तरह वायु के संपर्क में रहे |
प्र० 2. निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखिए :
(i) हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड
(ii) बेरियम क्लोराइड + एल्युमीनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + एल्युमीनियम क्लोराइड
(iii) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रोक्साइड + हाइड्रोजन
उत्तर:
(i) हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड
इस शब्द समीकरण को सांकेतिक समीकरण में अनुवाद करने पर
H2 + Cl2 → 2HCl
समीकरण संतुलित है |
(ii) बेरियम क्लोराइड + एल्युमीनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + एल्युमीनियम क्लोराइड
इस शब्द समीकरण को सांकेतिक समीकरण में अनुवाद करने पर
BaCl2 + Al2(SO4)3 → BaSO4 + AlCl3
इस असंतुलित समीकरण को संतुलित करने पर
3BaCl2 + Al2(SO4)3 → 3BaSO4 + 2AlCl3
(iii) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रोक्साइड + हाइड्रोजन
इस शब्द समीकरण को सांकेतिक समीकरण में अनुवाद करने पर
Na + H2O → NaOH + H2
इस असंतुलित समीकरण को संतुलित करने पर
2Na + 2H2O → 2NaOH + H2
प्र० 3. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए उनकी अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए :
(i) जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अधुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं |
(ii) सोडियम हाइड्रोक्साइड का विलयन (जल में ) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में ) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं |
उत्तर:
(i) जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अधुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं |
BaCl2 (aq) + Na2SO4 (aq) → BaSO4 (S) + NaCl (aq)
यह असंतुलित समीकरण है इसे संतुलित करने पर
BaCl2 (aq) + Na2SO4 (aq) → BaSO4 (S) + 2NaCl (aq)
(ii) सोडियम हाइड्रोक्साइड का विलयन (जल में ) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में ) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं |
NaOH (aq) + HCl (aq) → NaCl (aq) + H2O (l)
यह समीकरण संतुलित है |
पेज संख्या – 11
प्र० 1. किसी पदार्थ ‘X’ के विलयन का उपयोग सफेदी करने के लिए होता है |
(i) पदार्थ ‘X’ का नाम तथा इसका सूत्र लिखिए |
(ii) ऊपर (i) में लिखे पदार्थ की जल के साथ अभिक्रिया लिखिए |
उत्तर:
(i) पदार्थ 'X' का नाम कैल्शियम ऑक्साइड है और इसका रासायनिक सूत्र CaO है |
(ii) कैल्शियम ऑक्साइड तेजी से जल के साथ अभिक्रिया कर कैल्शियम हाइड्रोक्साइड बनाता है | इसका रासायनिक समीकरण इस प्रकार है |
CaO + H2O → Ca(OH)2
कैल्शियम ऑक्साइड जल कैल्शियम हाइड्रोक्साइड
प्र०2. क्रियाकलाप 1.7 में एक परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी से दोगुनी क्यों है ? उस गैस का नाम बताइए |
उत्तर: पानी के इलेक्ट्रोलिसिस के दौरान, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन विद्युत प्रवाह से अलग हो जाते हैं। पानी में दो भाग हाइड्रोजन और एक भाग ऑक्सीजन होता है। चूंकि हाइड्रोजन एक परखनली में जाती है और ऑक्सीजन दूसरी परखनली में जाती है। एक परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी परखनली में एकत्रित गैस की मात्रा से दोगुनी है। यह गैस हाइड्रोजन है |
पेज संख्या – 15
प्र० 1. जब लोजे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता हैं तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता हैं?
उत्तर: जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता हैं तो विलयन का रंग बदल जाता हैं क्योंकि लोहे द्वारा कॉपर के विस्थापन के कारण लौह सल्फेट का निर्माण होता हैं|
CuSO4(aq) + Fe → FeSO4 + Cu
प्र० 2. क्रियाकलाप 1.2 से भिन्न द्विविस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण दीजिए|
उत्तर: जब लेड (II) नाइट्रेट पोटैशियम आयोडाईड के साथ मिलाया जाता हैं तो पौटेशियम नाइट्रेट तथा लेड आयोडाइड का निर्माण होता हैं|
Pb(NO3)2 + 2Kl → 2KNO3 + Pbl2
प्र० 3. निम्न अभिक्रियाओ में उपचयित तथा अपचयित पदार्थो की पहचान कीजिए|
(i) 4Na(s) + O2(g) → 2Na2O(s)
(ii) CuO(s) + H2(g) → Cu(s) + H2O(I)
उत्तर: (i) सोडियम (Na) Na2O में उपचयित होता हैं|
(ii) CuO (कॉपर ऑक्साइड) Cu में अवकृत होता हैं जबकि H2 (हाइड्रोजन) जल (H2O) में उपचयित होता हैं|
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
1. Chapter Review 2. पाठगत-प्रश्न 3. अभ्यास 4. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 5. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
Welcome to ATP Education
ATP Education