ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement

Chapter 2. इंडो-चाइना History class 10 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास प्रश्नोत्तर

Chapter 2. इंडो-चाइना अभ्यास प्रश्नोत्तर – Complete NCERT Book Solutions for Class 10 History (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for Chapter 2. इंडो-चाइना अभ्यास प्रश्नोत्तर to help you master concepts and score higher.

Chapter 2. इंडो-चाइना History class 10 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास प्रश्नोत्तर

Chapter 2. इंडो-चाइना History class 10 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास प्रश्नोत्तर

NCERT Solutions for Class 10 History play an important role in helping students understand the concepts of the chapter Chapter 2. इंडो-चाइना clearly. This chapter includes the topic अभ्यास प्रश्नोत्तर, which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 10 studying History can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter Chapter 2. इंडो-चाइना is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic अभ्यास प्रश्नोत्तर. By studying these updated NCERT Solutions for Class 10 History, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.

Chapter 2. इंडो-चाइना

Page 3 of 3

अभ्यास प्रश्नोत्तर

Last Update On: 06 March 2026

 

अभ्यास प्रश्नोत्तर :-


1. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें -
(i) उपनिवेशकारों के ‘सभ्यता मिशन’ का क्या अर्थ था।
(ii) हुइन फू सो।

उत्तर: (i)  उपनिवेशकारों के ‘सभ्यता मिशन’ का अर्थ 

(a) सभ्यता मिशन से अभिप्राय पश्चिमी संस्कृति, विचार, शिक्षा, भाषा, विज्ञान आदि का उपनिवेशों में प्रचार करना था|

(b) उनके अनुसार साम्राज्यवाद का एक उच्च उद्देश्य हैं कि वह एशिया और अफ्रीका के पिछड़े लोगो को शिक्षित वा सभ्य बनाए | इसके लिए उन पर शासन करना उन्हें आवश्यक लगता था|

(c) फ्रांसीसियों ने सभ्य बनाने के उद्देश्य के लिए वियतनाम में पश्चिमी शिक्षा का विस्तार किया|

 (ii) हुइन फू सो

(a) हाओ आन्दोलन के संस्थापक थे| 

(b) वह जादू-टोना जानते थे और गरीबों की सहायता करते थे|

(c) वह बालिका वधुओ की खरीद - फ़रोख्त , शराब और अफीम के प्रबल विरोधी थे|   
2. निम्नलिखित की व्याख्या करें-
(i) वियतनाम के केवल एक तिहाई विद्यार्थी ही स्कूली पढ़ाई सपफलतापूर्वक पूरी कर पाते थे।
(ii) फ़्रांसीसियों ने मेकाँग डेल्टा क्षेत्रा में नहरें बनवाना और शमीनों को सुखाना शुरू किया।
(iii) सरकार ने आदेश दिया कि साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल उस लड़की को वापस कक्षा में ले, जिसे स्कूल से निकाल दिया गया था।
(iv) हनोई के आधुनिक, नवनिर्मित इलाकों में चूहे बहुत थे।

उत्तर:- (i) स्कूल में प्रवेश केवल वियतनाम के धनी लोग ही ले पाते थे| यह देश की जनसँख्या का एक छोटा-सा भाग था| जो स्कूल में प्रवेश ले पाते थे उनमें से भी बहुत थोड़े विधार्थी ऐसे होते थे जो सफलतापूर्वक स्कूल की पढ़ाई पूरी कर पाते थे| वास्तव में बहुत सारे बच्चे को आखिरी साल की परीक्षा में जानबूझ कर फेल कर दिया जाता था| इसके पीछे फ्रांसीसी का उद्देश्य था कि वियतनामी अच्छी नौकरियों के लिए योग्यता न प्राप्त कर सके| इसीलिए दो-तिहाई लोगो को फेल कर दिया जाता था|

(ii) फ़्रांसीसियों ने मेकाँग डेल्टा क्षेत्रा में नहरें बनवाना और शमीनों को सुखाना शुरू किया ताकि वियतनाम के प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करके लाभ उठाया जा सके| उनका उद्देश्य उस क्षेत्र में कृषि के उत्पादन में वृद्धि करना था| उन्होंने सिंचाई की व्यवस्था बनाई| भूमिगत जलधाराएँ बनाई गई| 

(iii) सरकार ने आदेश दिया कि साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल उस लड़की को वापस कक्षा में ले, जिसे स्कूल से निकाल दिया गया था| इस आदेश का संबंध साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल की उस घटना से था जब एक कक्षा में अगली सीट पर बैठी वियतनामी लड़की को उठाकर पिछली कतार में जाकर बैठने के लिए कह दिया गया क्योंकि अगली सीट पर एक स्थानीय फ्रांसीसी लड़की को बैठना था| वियतनामी लड़की के इंकार करने पर स्कूल के प्रिंसिपल, जो कि एक कोलोन था, ने उस लड़की को स्कूल से बाहर निकाल दिया|

(iv)  हनोई के आधुनिक, नवनिर्मित इलाकों में चूहे बहुत थे। फ्रांसीसियों ने एक आधुनिक वियतनाम की स्थापना करने का निर्णय लिया था कि वे हनोई का भी पुनर्निर्माण करेंगे | एक 'आधुनिक' शहर का निर्माण करने के लिए वास्तुकला के क्षेत्र के सामने आ रहे नवीनतम विचारो और आधुनिक इंजीनियरिंग निपुणता का प्रयोग किया गया| हनोई के फ्रांसीसी जनसख्याँ वाले भाग को एक खूबसूरत और साफ़-सुथरे शहर के रूप में बनाया गया था| 'देसी' बस्ती में आधुनिक सुविधाओ का आभाव था| शहर के आधुनिक भाग के विशाल सीवर में चूहों के पनपने के लिए आदर्श प्रमाणित हुए क्योंकि इनमें चूहे अआनी से घूम फिर सकते थे| इनमें चलते हुए चूहे पुरे शहर में बिना किसी रोकटोक के घुमते थे और इन्ही पाइपो के रास्ते चूहे फ्रांसीसियों के चाक-चौबंद में घुसने लगे|

3. टोंकिन फ़्री स्कूल की स्थापना के पीछे कौन से विचार थे? वियतनाम में औपनिवेशिक विचारों के लिहाज़ से यह उदाहरण कितना सटीक है?

उत्तर:- टोंकिन फ़्री स्कूल की स्थापना के पीछे निम्नलिखित विचार थे:

(i) पश्चिमी ढंग की शिक्षा प्रदान करना ताकि वियात्नामों को सभ्य बनाया जा सके|

(ii) इस शिक्षा में विज्ञान, स्वच्छता और फ्रांसीसी भाषा की कथाएँ भी सम्मिलित थी|

(iii) आधुनिक बनने के लिए वियतनामियों को पश्चिम के लोगो की तरह दिखना भी पड़ता था|

वियतनाम में औपनिवेशिक विचारो के लिहाज़ से यह उदाहरण सटीक हैं क्योंकि फ्रांसीसी उपनिवेशों में प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करने के साथ पश्चिमी सभ्यता का प्रसार करना चाहते थे| उनका सभ्यता का मिशन था कि वियतनामियों को 'सभ्य' बनाया जा सके| उनके अनुसार वियतनामी आदिम और पिछड़े हुए थे जो शारीरिक श्रम तो कर सकते हैं लेकिन बौद्धिक कार्यों के लिए योग्य नहीं हैं|
4. वियतनाम के बारे में फान-चू-त्रिन्ह का उद्देश्य क्या था? फान बोई चाऊ और उनके विचारों में क्या भिन्नता थी?

उत्तर:- (क)  वियतनाम के बारे में फान-चू-त्रिन्ह का उद्देश्य- वह एक लोकतांत्रिक गणराज्य मकी स्थापना करना चाहते थे| वह वियतनाम में फ्रांसीसियों द्वारा वैधानिक और शैक्षणिक संस्थाओ की स्थापना करवाना चाहते थे तथा कृषि और उद्योगों का विकास करवाना चाहते थे|

(ख) फान बोई चाऊ और उनके विचारों में निम्नलिखित भिन्नता थी-

(i) फान-चू-त्रिन्ह आम अधिकारीयों के लिए राजशाही को समाप्त करना जरूरी मानते थे, जबकि फान बोई चाऊ पहले देश को विदेशी शत्रुओ के चंगुल से निकलना चाहते थे| उनके अनुसार स्वतंत्रता के पश्चात् हम अन्य अधिकारो को प्राप्त कर सकते थे|

(ii) फान-चू-त्रिन्ह अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए राजशाही का प्रयोग नहीं करना चाहते थे, जबकि फान बोई चाऊ राजशाही के प्रयोग के पक्ष में थे|

(iii) इस प्रकार उनका लक्ष्य तो एक था, परन्तु रास्ते अलग-अलग  थे| 

चर्चा करे:

1. इस अध्याय मे आपने जो पढ़ा है, उसके हवाले से वियतनाम की संस्कृति और जीवन पर चीन के प्रभावों की चर्चा करें।

उत्तर: वियतनाम की संस्कृति और जीवन पर चीन के प्रभाव निम्नलिखित हैं:-

(i) वियतनाम के शासको द्वारा चीनी शासन व्यवस्था और चीनी संस्कृति को अपनाया गया|

(ii) वियतनाम के धनी और अभिजातीय वर्ग के लोगो पर चीनी संस्कृति का गहरा प्रभाव पड़ा| 

(iii) वियतनामियों के धार्मिक विश्वास बौद्ध धर्म और कन्फ्यूशियस्वाद पर आधारित थे| 
2. वियतनाम में उपनिवेशवाद-विरोधी भावनाओं के विकास में धार्मिक संगठनों की भूमिका क्या थी?

उत्तर:  वियतनाम में उपनिवेशवाद-विरोधी भावनाओं के विकास में धार्मिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण थी क्योंकि फ्रांसीसी मिशनरी वियतनाम में ईसाई धर्म का प्रचार करना कहते थे| परन्तु वियतनाम में के धार्मिक आन्दोलन हुए| यह आंदोलन निम्नलिखित थे:-

(i) होआ-हाओ आन्दोलन|

(ii) स्कॉलर्स रिवोल्ट ( विद्वानों का विद्रोह)|

3. वियतनाम युद्ध में अमेरिकी हिस्सेदारी के कारणों की व्याख्या करें। अमेरिका के इस कृत्य से अमेरिका में जीवन पर क्या असर पड़े?
उत्तर:  वियतनाम युद्ध में अमेरिकी हिस्सेदारी के कारण :-

(i) नेशनल लिबरेशन फ्रंट तथा हो ची मिन्ह के गठबंधन द्वारा वियतनाम के एकीकरण के पर्यटन से अमेरिका को पूरे वियतनाम पर कम्युनिस्टो के अधिकार पर भय हो गया|

(ii) अमेरिका को यह भी डर था की यदि हो ची मिन्ह की सरकार अपनी योजनाओ में कामयाब हो गई तो आस पास के दूसरो देशो में भी कम्युनिस्ट सरकारे स्थापित हो जाएंगी|

अमेरिका के इस कृत्य से अमेरिका में जीवन पर निम्नलिखित असर पड़े:-

(i) अमेरिका के लिए यह युद्ध महंगा साबित हुआ | 

(ii) लोगो का विचार था कि सरकार ने देश की फौजों को एक ऐसे युद्ध में झोंक दिया हैं, जिसे किसी अवस्था में जीता नहीं जा सकता|

(iii) युवा को सेना में भारती किया गया, परन्तु विश्वविद्यालयी स्नातको को अनिवार्य सैनिक सेवा से मुक्त रखा गया| इस युद्ध के प्रति समर्थन और विरोध के स्वरों को बुलंद करने में अमरीकी  मीडिया और फिल्मो का भी योगदान रहा| 

Page 3 of 3

All Chapters Of History hindi Medium Class 10

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

NCERT Solutions क्या होते हैं?
NCERT Solutions में NCERT किताबों के सभी प्रश्नों के सही और सरल हल दिए जाते हैं, जो CBSE सिलेबस के अनुसार तैयार किए जाते हैं।
क्या ये NCERT Solutions नवीनतम सिलेबस पर आधारित हैं?
हाँ, यहाँ दिए गए सभी NCERT Solutions पूरी तरह से नवीनतम CBSE और NCERT सिलेबस के अनुसार अपडेटेड हैं।
NCERT Solutions किस कक्षा के लिए उपलब्ध हैं?
यहाँ कक्षा 6 से कक्षा 12 तक सभी विषयों और अध्यायों के NCERT Solutions उपलब्ध हैं।
क्या सभी प्रश्न NCERT किताब से ही लिए गए हैं?
जी हाँ, सभी प्रश्न और उनके हल सीधे NCERT की मूल पाठ्यपुस्तकों पर आधारित हैं।
NCERT Solutions परीक्षा की तैयारी में कैसे मदद करते हैं?
इन Solutions से छात्रों को कॉन्सेप्ट क्लियर करने, उत्तर लिखने की सही विधि समझने और बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है।
क्या NCERT Solutions PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं?
हाँ, आप विषय और अध्याय के अनुसार NCERT Solutions की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या ये NCERT Solutions फ्री हैं?
अधिकांश NCERT Solutions बिल्कुल फ्री उपलब्ध हैं ताकि सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिल सके।
क्या ये Solutions बोर्ड एग्जाम के लिए पर्याप्त हैं?
हाँ, NCERT Solutions बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अधिकतर प्रश्न NCERT से ही पूछे जाते हैं।
NCERT Solutions मोबाइल पर पढ़ सकते हैं?
बिल्कुल, सभी NCERT Solutions मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप पर आसानी से पढ़े जा सकते हैं।
NCERT Solutions को कब अपडेट किया जाता है?
हर नए शैक्षणिक सत्र में NCERT Solutions को नए सिलेबस और बदलावों के अनुसार अपडेट किया जाता है।

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।