Chapter 2. इंडो-चाइना History class 10 in Hindi Medium ncert book solutions लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर
Chapter 2. इंडो-चाइना लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर – Complete NCERT Book Solutions for Class 10 History (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for Chapter 2. इंडो-चाइना लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर to help you master concepts and score higher.
Chapter 2. इंडो-चाइना History class 10 in Hindi Medium ncert book solutions लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर
NCERT Solutions for Class 10 History play an important role in helping students understand the concepts of the chapter Chapter 2. इंडो-चाइना clearly. This chapter includes the topic लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर, which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 10 studying History can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter Chapter 2. इंडो-चाइना is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर. By studying these updated NCERT Solutions for Class 10 History, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
Chapter 2. इंडो-चाइना
लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1 अंक वाले प्रश्न:
प्रश्न - इंडो चाइना में सम्मिलित देशों के नाम बताइए ।
उत्तर - इंडो चाइना निम्नलिखित तीन देशों से मिलकर बना हैं:
1. वियतनाम
2. लाओस
3. कंबोडिया
प्रश्न - इंडो चाइना मे रहने वाले लोग शुरू में किस शक्तिशाली सामा्रज्य के अधीन थे ?
उत्तर - चीनी साम्राज्य ।
प्रश्न - व्यापार के माध्यम से वियतनाम किन गैर वियतनामी समुदाय से जुड़ा हुआ था ?
उत्तर - खमेर और कंबोडियाई समुदाय ।
प्रश्न - कोलोन किसे कहा जाता है।
उत्तर - वियतनाम में रहने वाले फ्रांसीसी नागरिकों को कोलोन कहते हैं ।
प्रश्न - फ्रांसीसी सेना वियतनाम में कब आई तथा फ्रैंच इंडो चाइना का गठन कब किया गया ?
उत्तर - फ्रांसीसी सेना वियतनाम में 1858 में आई तथा फ्रैंच इंडोचाइना का गठन 1887 में किया गया ।
प्रश्न - ‘‘ टोकिन फ्री ’’ स्कूल की स्थापना कब की गई ?
उत्तर - ‘‘ टोकिन फ्री ’’ स्कूल की स्थापना सन् 1907 में की गई ।
प्रश्न - फ्रांसीसी सरकार के विरोध में वियतनामी छात्र छात्राओं ने किस राजनैतिक पार्टी की स्थापना की ?
उत्तर - फ्रांसीसी सरकार के विरोध में वियतनामी छात्र छात्राओं ने यंग अन्नान नामक राजनैतिेक पार्टी की स्थापना की ।
प्रश्न - हनोई पर प्लेग का हमला कब और कैसे हुआ ?
उत्तर - हनोई पर प्लेग का हमला 1903 में, गंदगी व कूड़ा कचरा बढ़ाने और चूहों के बढ़ने से हुई ।
प्रश्न - पेरिस शांति संधि कब हुई ?
उत्तर - पेरिस शांति संधि 1974 में हुई ।
प्रश्न - एन. एल. एफ का शाब्दिक अर्थ बताइए तथा यह टुकड़ी साइगाॅन में कब दाखिल हुई ?
उत्तर - National Libersation Front. 30 अप्रैल 1975 में |
प्रश्न - फान बोई चाऊ ने किस पार्टी का गठन किया ?
उत्तर - फान बोई चाऊ ने 1903 में रेवोल्यमशनरी नामक पार्टी का गठन किया ।
प्रश्न - वियतनामी साम्यवादी दल की स्थापना कब और किसने की ?
उत्तर - वियतनामी साम्यवादी दल की स्थापना 1930 में हो ची मिन्ह ने की ।
प्रश्न - ‘नापाम’ शब्द का अर्थ स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर - अग्नि बमों के लिए गैसलीन की फुलाने में इस्तेमाल होने वाला एक आर्गेनिक कंपाउण्ड था ।
प्रश्न - वियतनामी युद्ध को प्रथम टेलीवीजन युद्ध क्यों कहा गया है।
उत्तर - वियतनम और अमेरिका के बीच होने वाले युद्ध की घटनाओं को पहली बार टेलीवीजन पर दिखाया गया । इसलिए इसे टेलीवीजन युद्ध कहते हैं ।
प्रश्न - ‘‘ दो साम ’’ कौन थे ?
उत्तर - दो साम वियतनामी तोपखाना रेजीमेंट में कर्नल थे ।
प्रश्न - वियतनाम का एकीकरण कब हुआ ?
उत्तर - वियतनाम का एकीकरण 30 अप्रैल 1975 को हुआ था ।
प्रश्न - ‘सभ्यता मिशन ’’ का आशय स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर - ‘सभ्यता मिशन ’’ का आशय हैं अधिक से अधिक शिक्षा व धर्म का प्रचार ।
प्रश्न - ‘‘ सिल्क रूट ’’ के महत्व को स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर - सिल्क रूट के द्वारा वस्तुओं , लोगों और विचारों की आवाजाही थी ।
प्रश्न: कोलोन किसे कहा जाता था ?
उत्तर: वियतनाम में रहने वाले फ्रांसिसी नागरिकों को कोलोन कहा जाता था |
प्रश्न: न्घे अन और हा तिन्ह प्रान्तों को वियतनाम की ‘लपलपाती चिंगारी’ क्यों कहा जाता था ?
उत्तर: न्घे अन और हा तिन्ह वियतनाम के दो ऐसे गरीब प्रान्त थे जहाँ रैडिकल आन्दोलनों की एक लम्बी परम्परा चली आ रही थी | जब भी संकट आता था तो सबसे पहले वहीँ असंतोष की ज्वाला भड़कती थी | इस लिए इन दो प्रान्तों को वियतनाम की ‘लपलपाती चिंगारी’ कहा जाता था |
प्रश्न: फ्रांसीसियों ने बगावतों को कुचलने के लिए क्या सख्ती दिखाई ?
उत्तर: महामंदी के कारण रबड़ और चावल के दम गिर गए और कर्जा बढ़ने लगा और चारों ओर विद्रोह का बोलबाला बढ़ने लगा तो फ्रांसीसियों ने बगावतों को कुचलने के लिए सख्ती दिखाई | यहाँ तक की जुलूसों पर हवाई जहाजों से बमबारी की गई |
प्रश्न: किस देश ने 1940 में वियतनाम पर कब्ज़ा कर लिया ?
उत्तर: जापान ने |
प्रश्न: 1968 में जॉन वेन की फिल्म ‘ग्रीन बेरेट्स’ किस बात पर बनी थी ?
उत्तर: 1968 में जॉन वेन की फिल्म ‘ग्रीन बेरेट्स’ अमेरिका द्वारा वियतनाम में चलाये जा रहे युद्ध के समर्थन में बनाई गई थी |
प्रश्न: जॉन फोर्ड कपोल की फिल्म एपोकैलिप्स नाउ (1979) में क्या दर्शाया गया था ?
उत्तर: जॉन फोर्ड कपोल की फिल्म एपोकैलिप्स नाउ (1979) में इस बात को दर्शाया गया था कि अमेरिकी वियतनाम युद्ध से अमेरिका में कितना भ्रम पैदा हुआ था |
प्रश्न: अमेरिकी वियतनाम युद्ध शुरू होने के तत्कालिक कारण क्या थे ?
उत्तर: इस युद्ध के तत्कालिक कारण यह था कि अमेरिकी निति निर्माताओं को इस बात की चिंता थी कि अगर हो ची मिन्ह की सरकार अपनी योजनाओं में कामयाब हो गए तो आसपास के दुसरे देशों में भी कम्युनिस्ट सरकारें स्थापित हो जायेंगी |
प्रश्न: वियतनाम लोकतान्त्रिक गणराज्य की स्थापना कब की गई और इसका अध्यक्ष किसे चूना गया ?
उत्तर: सितम्बर 1945 में जापानियों से हनोई को आजाद करा लिया गया और इसके बाद वियतनाम लोकतान्त्रिक गणराज्य की स्थापना की गई | जिसका अध्यक्ष हो ची मिन्ह को चूना गया |
प्रश्न: फ्रांसिसी लोग वियतनामियों को पूरी फ्रांसिसी शिक्षा देने के विरोध क्यों कर रहे थे ? स्पष्ट कारण दीजिए |
उत्तर: फ्रांसिसियों के सामने यह समस्या थी कि वियतनामियों को किस हद तक शिक्षा दी जाए | लेकिन गुलामों को पढ़ाने लिखाने से समस्या भी पैदा हो सकती थी | शिक्षा प्राप्त करने के बाद वियतनामी लोग औपनिवेशिक शासन पर सवाल भी उठा सकते थे | अत: वे लोग वियतनामियों को पूरी फ्रांसिसी शिक्षा देने के विरोध कर रहे थे |
प्रश्न - सरंचनागत परियोजना किसे कहते है?
उत्तर - ऐसी विशाल परियोजनाँए जिसमें अर्थव्यवस्था का ढाँचा तैयार होता हैं । उदाहरण:- बड़ी सड़क परियोजनाँए , रेल नेटवर्क या बिजली आदि इसी तरह की परियोजनाँए हैं ।
प्रश्न - समन्यवाद का क्या अर्थ है?
उत्तर - ऐसा विश्वास जिसमें भिन्नताओं की बजाय समानताओं पर ध्यान देते हुए अलग अलग मान्यताओं और आचारों को एक दूसरे के साथ लेना का प्रयास किया जाता हैं ।
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
1. लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर 2. दीर्घ-उत्तरीय प्रश्नोत्तर 3. अभ्यास प्रश्नोत्तर
Welcome to ATP Education
ATP Education