atp logo  ATP Education
Hi Guest

Chapter 1. विकास Economics Class 10 In Hindi Medium Ncert Book Solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर


 NCERT Solutions Economics class 10

 

Chapter 1. विकास : अतिरिक्त प्रश्नोत्तर Economics class 10th:Hindi Medium NCERT Book Solutions

NCERT Books Subjects for class 10th Hindi Medium

Chapter Chapter 1. विकास अतिरिक्त प्रश्नोत्तर : NCERT Book Solutions for class 10th. All solutions and extra or additional solved questions for Chapter 1. विकास : अतिरिक्त प्रश्नोत्तर Economics class 10th:Hindi Medium NCERT Book Solutions.. All ncert books and cbse syllabus are solved chapter by chapter and also exercise within chapter and exercise solved by our expert in Hindi and English Medium for studends.

NCERT books solved questions and answers Chapter 1. विकास , Chapter 1. विकास solved questions and answers, Chapter 1. विकास in hindi Medium, NCERT Book Solutions for 10 Economics, chapter and excercise for Economics-अतिरिक्त प्रश्नोत्तर , NCERT Book Solutions for class 10th, Economics, Economics class 10th, class 10th Economics, All solutions and extra or additional solved questions for Chapter 1. विकास , Economics Chapter 1. विकास , अतिरिक्त प्रश्नोत्तर , Economics class 10th, Hindi Medium NCERT Book Solutions

Page 3 of 3

Chapter 1. विकास

 

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर :


प्रश्न 1ः विकास की धारणीयता से क्या मतलब है ? जल के उदाहरण की मदद से समझाइए?

उत्तर 1ः देश का विश्व का विकास होता है बल्कि भविष्य में भी भावी पीढ़ी के लिए स्तर बना
रहे।
1. भूमगित जल एक प्राकृतिक संसाधन है।
2. यह नवीकरणीय योग्य संसाधन है।
3. इसका उपयोग सही प्रकार से करे जिससे भावी पीढ़ी भी उपयोग कर सके।
4. जल की गुणवता को नहीं घटने देना चाहिए।

प्रश्न 2ः एक विकासशील देश का विकसित देश के साथ तुलना के लिए दो आधारभूत मापदण्ड क्या है?

उत्तर 2ः

1. राष्ट्रीय आय
2. प्रति व्यक्ति आय/औसत आय
3. मानव विकास सूचकांक

प्रश्न 3ः जन सुविधाओं का क्या अर्थ है? ये क्यों महत्वपूर्ण है? भारत में जन सुविधाओं के नाम
लिखिए।

उत्तर 3ः सार्वजनिक सुविधाएँ- ये सुविधाएं जो मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार सुविधाएं और सेवा प्रदान करती है।
1. जीवन विकास के लिए आवश्यक है।
2. ये सुविधाएं और सेवाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।
3. रक्षा, अस्पताल, गली की लाइट, पुलिस, सरकारी विद्यालय प्रदूषण मुक्त
वातावरण, परिवहन, संक्रामक, बीमारियों से बचाब।

प्रश्न 4ः भारत को विकसित देश बनाने के लिए क्या करना चाहिए?

उत्तर : (1) जनसंख्या नियन्त्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।                               (2) शिक्षा का प्रसार किया जाए व स्तर सुधारा जाए।                                       (3) चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि की जाए व विस्तार किया जाए।                             (4) आय के समान वितरण के प्रयास किये जाए।

प्रश्न 5ः मध्यपूर्व के देशों की प्रतिव्यक्ति आय अधिक होने के बावजूद भी उन्हें विकसित क्यों
नहीं कहा जाता है?

उत्तर 5ः इन्हें विकसित देश नहीं कहा जा सकता क्योंकि इनका विकास का प्रदर्शन निम्नतर है-
1. अधिकांश देशों में बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है।
2. पुरूषों और महिलाओं के साथ समान व्यवहार नहीं।
3. एक धर्म के लोगों के साथ भेदभाव होना।
4. साक्षरता दर निम्न होती है।
5. लोगों के बीच असमानताएं।
6. स्वास्थ्य सूचक अच्छे नहीं।

प्रश्न 6ः निम्नलिखित को स्पष्ट कीजिए?
(क) शिशु मृत्युदर
(ख) साक्षरता दर
(ग) निवल उपस्थिति अनुपात

उत्तर 6ः (क) किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से एक वर्ष की आयु से पहले मर
जाने वाले बच्चों का अनुपात दिखाता है।
(ख) साक्षरता दर 7 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में साक्षर जनसंख्या का
अुनपात।
(ग) निवल उपस्थिति अनुपात 6-10 वर्ष की आयु के स्कूल जाने वाले कुल बच्चों
का उस आयु के कुल बच्चों के साथ प्रतिशत।

प्रश्न 7ः सार्वजनिक वितरण प्रणाली क्या है ?इसके दो लाभों का वर्णन कीजिए।
उत्तर 7ः राशन वितरण की एक प्रणाली जिसके द्वारा उचित मूल्य पर गरीबों को
सरकारी राशन दुकानों के माध्यम से बाँटा जाता है।
(1) गरीब को कम मूल्य पर राशन देना।
(2) गरीबों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को सुधारना।

प्रश्न 8ः आर्थिक विकास के लिए साक्षरता क्यों अनिवार्य है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर 8ः (1) यह ज्ञान और दक्षता देता है।
(2) रोजगार उत्पन्न करता है।
(3) आधुनिक तकनीक को लागू करने की क्षमता को बढ़ाता है।
(4) नए उद्योगों को स्थापित करने की क्षमता का विकास।
(5) लोगों को स्वच्छता, स्वास्थ्य विज्ञान तथा बीमारियों के प्रति जागरूक करना
तथा नियंत्रित करना।

प्रश्न 9ः प्रति व्यक्ति आय तथा मानव विकास सूचकांक की अवधारणाओं की व्याख्या कीजिए।
उत्तर 9ः देश के विकास के स्तर का मूल्यांकन करने के लिए दो मापदंड-
(1) मानव विकास सूचकांक तथा
(2) प्रति व्यक्ति आय
(3) एचडीआई शैक्षिणक स्तर पर सूचक स्वास्थ्य स्थिति सूचक तथा प्रति व्यक्ति
आय का औसत है।
(4) प्रति व्यक्ति आय देश की औसत आय है जो देश की कुल आय को कुल
जनसंख्या से भाग देकर निकाली जाती है।

प्रश्न 10ः सार्वजनिक सुविधाओं की किन्हीं तीन मुख्य उपयोगिताओं को उजागर कीजिए।

उत्तर 10ः 

(1) यह लोगों की वस्तुएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने का सबसे सस्ता औरअच्छा तरीका है।

(2) राष्ट्रीय भावना का विकास।                                                        (3) सामूहिक उत्तरदायित्व का विकास।                                                    (4) स्कूल, कॉलेज, अस्पताल परिवहन उपलब्ध कराना आसान है।

प्रश्न 11ः विकास की किन्ही तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए।                              उत्तर 11ः 

(1) विकास लक्ष्यों का मिश्रण है।

(2) सुरक्षा, समानता, शिक्षा स्वास्थ्य की आकांक्षा 

(3) देश के विकास के विषय में विभिन्न लोगों की धारणाएं भिन्न परस्पर विरोधी हो सकती है। 

(4) अलग-अलग लोगों के विकास के लक्ष्य अलग-अलग हो सकते है।

प्रश्न 12ः पर्यावरण में गिरावट के कुछ उदाहरणों की सूची बनाओं।

उत्तर 11ः 

1. खुली नालियों और नालों में गंदा पानी बहाना।
2. खुले में घरों की गंदगी और कूडा - करकट फेंकना।
3. घर के आस पास गढ्ढों में बरसात के पानी को हटाना।

प्रश्न 13: विकास के विभिन्न पहलू कौन-कौन से है ? 

उत्तर : 

1. अलग-अलग लोगों के विकास के लक्ष्य भिन्न हो सकते है।
2. एक के लिए विकास परन्तु दूसरे के लिए नहीं।
3. उदाहरण उद्योगपति बिजली पाने के लिए अधिक बांध चाहते है परन्तु इससे किसानों के मकान व खेती की जमीन जलमग्न हो सकती है।                                          4. विकास, जीवन में प्रगति एवं सुधार का बतलाता है।

ATP Education
www.atpeducation.com ATP Education www.atpeducation.com

ATP Education

 

 

Page 3 of 3

इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :

1. अध्याय-समीक्षा class 10 Chap-Chapter 1. विकास

2. अभ्यास प्रश्नावली class 10 Chap-Chapter 1. विकास

3. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर class 10 Chap-Chapter 1. विकास

Advertisement

NCERT Solutions

Select Class for NCERT Books Solutions

 

 

 

Notes And NCERT Solutions

Our NCERT Solution and CBSE Notes are prepared for Term 1 and Terms 2 exams also Board exam Preparation.

Advertisement

Economics Chapter List


Our Educational Apps On Google Play Store