रचना के आधार पर वाक्य-भेद | सरल वाक्य मिश्रित वाक्य और संयुक्त वाक्य | Hindi Vyakaran | हिन्दी व्याकरण
रचना के आधार पर वाक्य-भेद ke antargat सरल वाक्य मिश्रित वाक्य और संयुक्त वाक्य ka vistaar se adhyayan yahan uplabdh hai. Saral bhasha me paribhasha, niyam, udaharan, vyakhya aur MCQs ke saath sampoorna Hindi Vyakaran study material board aur competitive exams ke liye taiyar kiya gaya hai.
Topics Covered In This Article
Hindi Vyakaran रचना के आधार पर वाक्य-भेद सरल वाक्य मिश्रित वाक्य और संयुक्त वाक्य, सरल वाक्य मिश्रित वाक्य और संयुक्त वाक्य Notes in Hindi, रचना के आधार पर वाक्य-भेद Hindi Grammar, सरल वाक्य मिश्रित वाक्य और संयुक्त वाक्य Paribhasha, सरल वाक्य मिश्रित वाक्य और संयुक्त वाक्य Udaharan, सरल वाक्य मिश्रित वाक्य और संयुक्त वाक्य MCQ, Hindi Grammar for Board Exams, Hindi Vyakaran for Competitive Exams, सरल वाक्य मिश्रित वाक्य और संयुक्त वाक्य Study Material, रचना के आधार पर वाक्य-भेद सरल वाक्य मिश्रित वाक्य और संयुक्त वाक्य Practice Questions
रचना के आधार पर वाक्य-भेद | सरल वाक्य मिश्रित वाक्य और संयुक्त वाक्य | Hindi Vyakaran | हिन्दी व्याकरण
Explore comprehensive English Grammar, Hindi Vyakaran, Writing Skills, and Hindi–English Translation notes designed for clear concept building and exam preparation. This section covers essential grammar rules with examples, parts of speech, tenses, voice and narration, along with structured formats for letter writing and essay writing. Whether you are preparing for school exams or competitive tests, these well-organized and easy-to-understand notes will help you strengthen your language skills and improve accuracy in both Hindi and English.
रचना के आधार पर वाक्य-भेद | सरल वाक्य मिश्रित वाक्य और संयुक्त वाक्य | Hindi Vyakaran | हिन्दी व्याकरण
रचना के आधार पर वाक्य-भेद
सरल वाक्य मिश्रित वाक्य और संयुक्त वाक्य
संरचना की दृष्टि से वाक्य तीन प्रकार के होते हैं:
1. सरल वाक्य
2. मिश्रित वाक्य
3. संयुक्त वाक्य
1. सरल वाक्य :–
जिस वाक्य में केवल एक उद्देश्य और एक विधेय हो, उसे सरल वाक्य कहते है।
जैसे –
a) राम ने रावण को मारा।
b) आशा अच्छा गाती है।
c) परिश्रमी बालक सफल होते हैं।
उपर के वाक्यों में राम, आशा और परिश्रमी बालक उद्देश्य है और वाक्यों के शेष भागों का विधेय कहते है।
उदाहरण:
(i) दीपक पुस्तक पढता है |
(ii) वह खाना पका रही है |
(iii) मेरा भाई घर की सफाई कर रहा था |
(iv) पुजारी बाग़ से फूल तोड़ रहे हैं |
(v) मेरी दादी कहानियाँ सुनाती है |
2. मिश्रित वाक्य :–
जिस वाक्य में एक उपवाक्य प्रधान होता है और दूसरा उपवाक्य उस पर आश्रित होता है, उसे मिश्रित वाक्य कहते हैं।
ऐसे वाक्य समुच्चयबोधक अव्यय से जुड़े होते हैं |
जैसे –
a) जब मै घर से निकला तब वर्षा हो रही थी।
b) यदि तुम आओगे तो हम भी चलेगे।
c) वह काम हो गया है जिसे करने के लिए आपने कहा था।
मिश्रित वाक्यों की मुख्य पहचान यह है कि उनमें जब, तब, जो, जितना, जहाँ, जैसा, कैसा, यदि, क्योंकि आदि योजक अव्ययों में से किसी एक का प्रयोग किया जाता है।
मिश्रित उपवाक्य में जो आश्रित उपवाक्य होते हैं वे तीन प्रकार के होते है -
(1) संज्ञा आश्रित उपवाक्य
(2) विशेषण आश्रित उपवाक्य
(3) क्रिया-विशेषण आश्रित उपवाक्य
1. संज्ञा आश्रित उपवाक्य: आश्रित उपवाक्य का प्रयोग किसी संज्ञा या सर्वनाम के स्थान पर किया जाता है तो ऐसे उपवाक्य को संज्ञा आश्रित उपवाक्य कहते हैं | ऐसे वाक्य "कि" से जुड़े होते हैं | जैसे -
(i) वह चाहता है कि मैं उसकी मदद करूँ |
(ii) मैं कहता हूँ कि तुम अपना काम स्वयं करो |
(iii) उसने कहा कि उसका भाई बीमार है |
(iv) अजय ने कहा कि वह कभी झूठ नहीं बोलेगा |
(v) मेरा भाई जनता है कि कार कैसे चलाते हैं ?
2. विशेषण आश्रित उपवाक्य: ऐसे आश्रित उपवाक्य जो प्रधान उपवाक्य की संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बतलाता हो तो वह विशेषण उपवाक्य कहलाता है | जैसे -
(i) ये वही पुस्तक है जो मुझे पुरस्कार में मिली थी |
(ii) वह लड़की जो बगल में खड़ी है मेरी बहन है |
(iii) जिसे तुम चाहते हो वह मर चुकी है |
(iv) मैंने वह कार बेच दी जिसे मैंने पिछले साल ख़रीदा था |
(v) राजू जो मुझे जानता है उसे पुलिस उठा ले गई |
नोट: विशेषण आश्रित उपवाक्य में जो, जिसे आदि शब्दों से जुड़े रहते हैं |
3. क्रिया विशेषण आश्रित उपवाक्य: जब आश्रित उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की क्रिया की विशेषता बतलाता हो तो ऐसे उपवाक्य को क्रिया आश्रित उपवाक्य कहते हैं | जैसे -
(i) जब वह मेरे घर आया तब मैं खेल रहा था |
(ii) यह वही स्थान है जहाँ मेरा जन्म हुआ था |
(iii) यदि इन्सान के पास पैसा नहीं हो तो वह कुछ नहीं कर सकता है |
(iv) ज्योही आधी रात हुई मेरी घड़ी बंद हो गई |
इसके वाक्य में जब, तब, जहाँ, तहाँ, ज्योही त्योही इत्यादि लगा रहता है |
3. संयुक्त वाक्य :–
जिस बडे वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्य जुड़े हुए हो, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं। संयुक्त वाक्य और तथा, अथवा, नही तो, किन्तु, परन्तु आदि योजक अव्ययों को लगाने से बनते है।
जैसे –
a) रमेश ने काम किया और वह अपने घर चला गया।
b) वह चला तो था, परन्तु रास्ते से लौट गया।
c) राहुल विद्यालय जाता है और मन लगाकर पढ़ता है।
रचना के आधार पर वाक्य-भेद
Others Topics On रचना के आधार पर वाक्य-भेद
English Grammar Chapters:
Comprehensive Hindi Vyakaran Study Material
In addition to English grammar, this guide provides detailed Hindi Vyakaran Notes covering essential grammar topics required in school and board examinations.
- संज्ञा और उसके भेद
- सर्वनाम
- विशेषण
- क्रिया और काल
- वचन और लिंग
- समास
- संधि
- अलंकार
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ
Each topic is explained with examples and easy definitions to improve conceptual clarity.
Writing Skills for Academic Excellence
Strong Writing Skills are essential for scoring well in language papers. Structured writing demonstrates clarity of thought and proper grammar application.
Key Writing Formats Covered:
- Letter Writing Format (Formal & Informal)
- Essay Writing
- Paragraph Writing
- Notice Writing
- Application Writing
Students are guided with proper format, structure, tone, and model examples to ensure exam-ready preparation.
Welcome to ATP Education
ATP Education