ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-8. गति Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 9 Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-8. गति Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes
Updated on: 26 March 2026

8. गति

Page 2 of 7

त्वरण

त्वरण (accelaration): 

इकाई समय में किसी वस्तु के वेग परिवर्तन की दर को त्वरण कहते है |

इसको 'a' से सूचित किया जाता है | और इसका SI मात्रक ms-2 होता है | 

एकसमान सरल रेखीय गति में वेग में परिवर्तन :

  • समय के साथ वेग नियत रहता है | 
  • इस अवस्था में किसी भी समयान्तराल में वस्तु के वेग में परिवर्तन शून्य है | 

असमान गति में वेग में परिवर्तन : 

  • असमान गति में वेग समय के साथ परिवर्तित होता है |
  • इसका मान विभिन्न समयों पर विभिन्न बिन्दुओ पर भिन्न-भिन्न होता है |
  • किसी भी समयान्तराल पर वस्तु के वेग में परिवर्तन शून्य नहीं होता है |  

त्वरित गति : यदि किसी वस्तु का वेग उसके आरंभिक वेग का मान u से t समय में अंतिम वेग v है और त्वरण a है तो इस प्रकार के गति को त्वरित गति कहते हैं | 

सूत्र: 

उदाहरण: यदि एक बस विराम अवस्था से शुरू होक 72 km h-1 की चाल 5 सेकंड में प्राप्त करती है जबकि वह एकसमान गति में है तो बस का त्वरण ज्ञात कीजिए | 

हल: 

समय (t) = 5 मिनट = 5 × 60 = 300 सेकंड

आरंभिक वेग u = 0    [∵ बस विरामावस्था में थी इसलिए आरंभिक वेग शून्य होगा ] 

अंतिम वेग v = 72 km h-1 

       

                     

                         = (20 - 0)/300 

                         = 0.066 ms-2

वस्तु का त्वरण = 0.066 ms-2

त्वरण के प्रकार : 

त्वरण के प्रकार त्वरण की दिशा पर आधारित है | 

ये निम्न प्रकार के हैं :

(1) धनात्मक त्वरण : 

(2) ऋणात्मक त्वरण : 

(1) धनात्मक त्वरण : जब किसी वस्तु का वेग वस्तु की गति की दिशा में समय के साथ बढ़ रहा है तो इसे धनात्मक त्वरण कहते है | 

  • इसमें त्वरण की दिशा वही होती है जो दिशा वस्तु की गति का होता है | 

मुख्य बिन्दुएँ : 

त्वरण धनात्मक होता है : 

  • जब त्वरण की दिशा वही होती है जो दिशा वस्तु की गति का होता है |
  • जब वेग उसी दिशा में समय के साथ बढ़ता है |
  • जब कोई वस्तु विरामावस्था से चलना प्रारंभ करती है | 
  • जब अंतिम वेग आरंभिक वेग से बड़ा हो (v > u) | 

(2) ऋणात्मक त्वरण : यदि किसी वस्तु का वेग समय के साथ वस्तु की गति के विपरीत दिशा में कम हो रहा है तो इस प्रकार के त्वरण को ऋणात्मक त्वरण कहते हैं | 

ऋणात्मक त्वरण को मंदन कहते हैं | 

मुख्य बिन्दुएँ : 

त्वरण ऋणात्मक होता है : 

  • जब त्वरण की दिशा वस्तु के गति के दिशा की विपरीत दिशा में हो | 
  • जब वेग समय के साथ कम हो रहा हो |
  • जब वस्तु विरामावस्था की ओर जा रही हो | 
  • जब अंतिम वेग आरंभिक वेग से कम हो | 

एकसमान त्वरण :

जब किसी वस्तु का वेग समान समयांतराल में समान त्वरण उत्पन्न कर रही है तो वस्तु के ऐसे त्वरण को एकसमान त्वरण कहते हैं | 

एकसमान त्वरित गति : किसी वस्तु की गति से एकसमान त्वरण उत्पन्न हो रहा हो तो इस गति को एकसमान त्वरित गति कहते हैं | 

एकसमान त्वरित गति के उदाहरण:

(i) चिकनी सतह पर लुढ़कते हुए गेंद की गति |

(ii) मुक्त रूप से गिरते हुए किसी पिंड की गति |

(iii) सूर्य के चारो ओर पृथ्वी की गति |

(iv) एक बहुमंजिली ईमारत से नीचे आती एक तीव्र गति के लिफ्ट की गति |

(v) पृथ्वी के चारों ओर चन्द्रमा की गति |

असमान त्वरण : 

जब किसी वस्तु का वेग समान समयांतराल में असमान त्वरण उत्पन्न कर रही है तो वस्तु के ऐसे त्वरण को एकसमान त्वरण कहते हैं |

असमान त्वरित गति: जब किसी वस्तु की गति से भिन्न-भिन्न त्वरण उत्पन्न हो रहा हो तो ऐसे गति को असमान त्वरित गति कहते हैं | 

असमान त्वरित गति के उदाहरण: 

(i) एक कार रेस में दौड़ती हुई कार | 

(ii) विभिन्न चाल से चलती हुई वाहन की गति | 

(iii) ऊपर की दिशा में फेंकी गई गेंद की गति |

(iv) खुरदरे या टूटे फूटे सड़क से गुजरती हुई बस की गति | 

 

***** ATP Education *****

Page 2 of 7

Class 9, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 9 Science notes, class 9 Science notes hindi medium, cbse 9 Science cbse notes, class 9 Science revision notes, cbse class 9 Science study material, ncert class 9 science notes pdf, class 9 science exam preparation, cbse class 9 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।