ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-5. जीवन की मौलिक इकाई Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 9 Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-5. जीवन की मौलिक इकाई Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes
Updated on: 25 March 2026

5. जीवन की मौलिक इकाई

Page 1 of 5

कोशिका का परिभाषा | कोशिका के प्रकार | कोशिका का कार्य

5. जीवन की मौलिक इकाई 

जीवविज्ञान: 

कोशिका : शरीर की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते हैं | 

  • यह सभी सजीवों की मुलभुत इकाई है |
  • सभी सजीव कोशिका से बने हैं |
  • जैसे - एक भवन को बनाने के लिए ईंट (brick) संरचनात्मक इकाई का काम करता है थी उसी प्रकार किसी भी सजीव के शरीर निर्माण भी एक एक कोशिका को जोड़कर होता है |  

कोशिकाएँ (Cells)

उत्तक (Tissues) 

अंग (Organs)

शारीरक तंत्र (Body system)

शरीर (Body)

कोशिका एक संरचनात्मक इकाई है :

कोशिका हमारे शरीर को आकार प्रदान करता है इसलिए यह शरीर का संरचनात्मक इकाई है | 

कोशिका एक क्रियात्मक इकाई है :

शरीर के सभी कार्य कोशिकीय स्तर पर होते है इसलिए यह शरीर का क्रियात्मक इकाई है | 

कोशिका की खोज : कोशिका का सबसे पहले पता राबर्ट हुक ने 1665 में लगाया था | राबर्ट ब्राउन ने 1831 में कोशिका में केन्द्रक का पता लगाया | 

कोशिका सिद्धांत : सभी पौधे तथा जंतु कोशिकाओं से बने हैं और वे जीवन की मुलभूत इकाई है | सभी कोशिकाएँ पूर्ववर्ती कोशिकाओं से बनती हैं | इस सिद्धांत को सर्व प्रथम दो जीव वैज्ञानिक एम. स्लीडन (1833) तथा टी. स्वान (1839) ने बताया | 

कोशिकीय आधार पर जीवों का प्रकार: 

कोशिकीय आधार पर जीव दो प्रकार के होते हैं -

(A) एककोशिकीय जीव : वे जीव जो एक ही कोशिका के बने होते हैं एवं स्वयं में ही एक सम्पूर्ण जीव होते है एक कोशिकीय जीव कहलाते हैं | जैसे- अमीबा, पैरामिशियम, क्लेमिड़ोमोनास और बैक्टीरिया (जीवाणु) आदि |

(B) बहुकोशिकीय जीव : वे जीव जिनमें अनेक कोशिकाएँ समाहित होकर विभिन्न कार्य को सम्पन्न करने हेतु विभिन्न अंगो का निर्माण करते है, बहुकोशिकीय जीव कहलाते है | 

जैसे- फंजाई (कवक) पादप, मनुष्य एवं अन्य जन्तु आदि |  

* प्रत्येक बहु कोशिकीय जीव एक कोशिकीय जीवों से ही विकसित हुआ है | 

* कोशिकाएँ विभाजित होकर अपनी जैसी कोशिकाएँ बनाती हैं | 

* इस प्रकार सभी कोशिकाएँ अपनी पूर्ववर्ती कोशिकाओं से उत्पन्न होती है |

* बहुकोशिकीय जीवों में श्रम विभाजन होता है अर्थात शरीर के विभिन्न अंग में कार्य करने के लिए विभिन्न एक विशिष्ट कोशिकाएँ होती हैं | 

कोशिकाओं की आकृति तथा आकार उनके विशिष्ट कार्यों के अनुरूप होते हैं : 

(i) कुछ कोशिकाएँ अपनी आकार बदलती रहती हैं - जैसे : अमीबा 

(ii) कुछ जीवों में कोशिका का आकार स्थोर रहता है - जैसे : तंत्रिका कोशिका | 

मानव शरीर में पाए जाने वाले कुछ कोशिकाओं का नाम :

(i) तंत्रिका कोशिका (Nerve cell) 

(ii) रुधिर कोशिका (Blood cell)

(iii) वसा कोशिका (Fat cell) 

(iv) अस्थि कोशिका (Bone cell) 

(v) चिकनी पेशी कोशिका (Muscular Cell)

(vi) जनन कोशिका: (Reproductive Cell)

      (a) शुक्राणु (sperm)

      (b) अंडाणु (Ovum)

पादप कोशिका और जन्तु कोशिका में अंतर : 

पादप कोशिका  

1. इसमें कोशिका भित्ती होती है ।

2. इसमें हरित लवक उपस्थित होते है ।

3. इनमें प्रकाश संश्लेषण होता हैं ।

4. ये प्रायः बड़े आकार की होती हैं ।     

जन्तु कोशिका

1. इसमें कोशिका भित्ती नही होती हैं ।

2. इसमें हरित लवक अनुपस्थित होते हैं ।

3. इनमे प्रकाश संश्लेषण नही होता हैं ।

4. ये प्रायः छोटे आकार की होती हैं । 

Page 1 of 5

Class 9, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 9 Science notes, class 9 Science notes hindi medium, cbse 9 Science cbse notes, class 9 Science revision notes, cbse class 9 Science study material, ncert class 9 science notes pdf, class 9 science exam preparation, cbse class 9 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।