ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 9 Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes
Updated on: 11 March 2026

2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है

Page 1 of 4

शुद्ध पदार्थ

2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं ?

(विज्ञान-IX)

परिचय:

पिछले अध्याय में हम पढ़ चुके है कि "वह वस्तु जो स्थान घेरता हो और जिसका द्रव्यमान हो वह पदार्थ कहलाता है |"

शुद्ध पदार्थ: वह पदार्थ जिसमे मौजूद सभी कण समान रासायनिक प्रकृति के हो तो वह वैज्ञानिक दृष्टि से शुद्ध पदार्थ कहलाता है | अर्थात शुद्ध पदार्थ एक ही प्रकार के कणों से मिलकर बना है | 

तत्व: तत्व   पदार्थ का वह मूल (विशुद्ध) रूप है जिसे रासायनिक प्रक्रिया दवारा अन्य सरल पदार्थों में विभाजित नहीं किया जा सकता | जैसे -लोहा, सोना, चाँदी, कार्बन एवं ऑक्सीजन आदि | 

         सभी धातुएँ, अधातुयें और उपधातुयें तत्व की श्रेणी में आती है | 

धातुओं के गुणधर्म : 

(1)   ये चमकीली होती है | 

(2)   ये ताप और विद्युत की सुचालक होती है | 

(3)    धातुएँ अघातवर्ध्य और तन्य होती है | 

(4)   ये ध्वानिक (प्रतिध्वनिपूर्ण ) होती है | 

अधातुओं के गुणधर्म :

(1)   ये चमकीली नहीं होती है |

(2)   ये ताप और विद्युत की कुचालक होती है |

(3)   अधातुयें अघातवर्ध्य और तन्य नहीं होती है |

(4)   ये ध्वानिक (प्रतिध्वनिपूर्ण ) नहीं होती है |

उपधातु: कुछ तत्व धातुओं और अधातुओं  के बीच के या दोनों के गुणधर्म प्रदर्शित करते है ऐसे तत्वों को उपधातु कहा जाता है है | जैसे - बोरान, सिलिकोन और जर्मेनियम इत्यादि | 

यौगिक : दो या दो से अधिक तत्वों के मेल से एक निश्चित अनुपात में रासायनिक प्रक्रिया द्वारा बने पदार्थ को यौगिक कहते है | जैसे - जल, नमक, चीनी, अल्कोहल एवं कार्बन-डाइऑक्साइड आदि यौगिक है | 

      यौगिक का नाम           मिलकर बने तत्वों का नाम 

1.  जल                             दो भाग हाइड्रोजन और एक भाग ऑक्सीजन 

2.  नमक                          एक भाग सोडियम और एक भाग क्लोरीन

3.  कार्बन-डाइऑक्साइड      एक भाग कार्बन और दो भाग ऑक्सीजन 

नोट: उपरोक्त सभी यौगिक एक निश्चित अनुपात में ही बनते है | इन पदार्थों को बिना रासायनिक प्रक्रिया के अलग नहीं किया जा सकता है | इनमें उपस्थित सभी संघटक बने यौगिक से पूरी तरह भिन्न है | 

मिश्रण: ऐसे पदार्थ जो एक या एक से अधिक तत्वों या यौगिक से मिलकर बना होता है मिश्रण कहलाता है | जैसे - जल में चीनी, रक्त, वायु और बालू नमक का मिश्रण आदि | 

यौगिक तथा मिश्रण में अंतर : 

    मिश्रण    यौगिक

 1. तत्व या यौगिक मिलकर मिश्रण का निर्माण करते हैं |

 2. यह नया पदार्थ नहीं होता है | 

 3. इसे भौतिक विधियों से अलग किया जा सकता है | 

 4. इसमें उपस्थित संघटक अपने अपने गुणधर्म को प्रदर्शित करते है | 

 5. इसके संघटकों का नियत अनुपात नहीं होता है | 

 1. तत्व क्रिया करके नए यौगिक का निर्माण करते हैं | 

 2. यौगिक नया पदार्थ होता है | 

 3. इसे सिर्फ रासायनिक विधियों द्वारा ही अलग किया जा सकता है | 

 4. इसमें उपस्थित संघटक पूरी तरह से भिन्न होते है | 

 5. इनके संघटकों का नियत अनुपात होता है |

 

 

तत्व और यौगिक में अंतर : 

 

    तत्व      यौगिक

 1. इनमें सिर्फ एक ही प्रकार के परमाणु पाए जाते है | 

 2. इन्हें नहीं तो भौतिक और नहीं रासायनिक विधियों से ही अलग किया जा सकता है | 

 3. ये पदार्थों के मूल रूप होते है |  

 1. इनमें दो या दो से अधिक प्रकार के परमाणु पाए जाते है | 

 2. इन्हें सिर्फ रासायनिक विधियों के द्वारा अलग किया जा सकता है | 

 3. ये तत्वों से बने नए पदार्थ होते है | 

Page 1 of 4

Class 9, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 9 Science notes, class 9 Science notes hindi medium, cbse 9 Science cbse notes, class 9 Science revision notes, cbse class 9 Science study material, ncert class 9 science notes pdf, class 9 science exam preparation, cbse class 9 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।