ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-11. कार्य और उर्जा Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 9 Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-11. कार्य और उर्जा Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes
Updated on: 25 March 2026

11. कार्य और उर्जा

Page 4 of 6

शक्ति एवं ऊर्जा का व्यावसायिक मात

शक्ति (Power) : कार्य करने कि दर या उर्जा रूपांतरण की दर को शक्ति कहते हैं | 

शक्ति = कार्य / समय 

इसे P से सूचित करते है :

P = W / t 

इसका S.I मात्रक J s-1 होता है जिसे W (Watt) भी कहा जाता है | शक्ति का मात्रक वाट (W) जेम्स वाट के नाम पर रखा गया है | 

1 वाट शक्ति की परिभाषा : 

जब कोई अभिकर्ता या वस्तु 1 सेकेंड में 1 जुल कार्य करता है तो इसे 1 वाट शक्ति कहते हैं |

कार्य करने की दर : 

शक्ति (Power) : कार्य करने की दर या शक्ति रूपांतरण की दर को  शक्ति कहते हैं | 

इसे P से दर्शाते हैं | 

शक्ति = कार्य / समय 

शक्ति का मात्रक Js-1 है इसे  वाट कहते हैं और W से दर्शाते हैं | 

1 वाट शक्ति की परिभाषा : 

जब कोई वस्तु 1 सेकेंड में 1 जुल कार्य करता है तो इसे 1 वाट शक्ति कहते है | 

उर्जा के उच्च दरों को किलोवाट (kW) में व्यक्त करते हैं | 

1000 वाट = 1 किलोवाट 

या 1000 Js-1 या 1000 वाट = 1kW

ऊर्जा का व्यावसायिक मात्रक (Commercial Unit of Energy):

जब हम ऊर्जा का उपभोग बड़ी मात्रा में करते हैं तो जूल का उपयोग न करके किलोंवाट घंटा (kW h) का उपयोग करते है | जूल ऊर्जा का बहुत छोटा मात्रक है | 

किलोवाट घंटा (kW h) : जब 1 kW ऊर्जा की मात्रा किसी स्रोत से 1 घंटे तक उपयोग करने में व्यय होती है तो इसे एक किलोवाट घंटा (kW h) कहते हैं |  

उदाहरण : यदि एक मशीन जो एक सेकेंड में 1000 J ऊर्जा उपयोग करती है यदि इस मशीन को लगातार 1 घंटे उपयोग किया जाये तो यह 1 घंटे में 1000 x 3600 J ऊर्जा अर्थात 1 kW h ऊर्जा उपभोग करेगी | 

अत: 1 kW h = 3600000 J = 3.6 x 106 J 

व्यावसायिक ऊर्जा : `घरों, उद्योगों तथा व्यवसायिक संस्थानों के हम ऊर्जा के लिए विद्युत ऊर्जा का उपभोग करते हैं, जिसे प्राय: किलोवाट घंटा में व्यक्त करते हैं | इसे ही व्यावसायिक ऊर्जा कहते हैं | 

व्यावसायिक ऊर्जा का मात्रक किलोवाट घंटा (kW h) हैं जिसे यूनिट (unit) में व्यक्त करते हैं |

1 यूनिट = 1 kW h

उदाहरण : मान लीजिए कि किसी घर में 1 महीने में 25 kW विद्युत ऊर्जा उपभोग की गयी तो जब इसे unit में व्यक्त करेंगे तो कहेंगे कि 25 यूनिट विद्युत ऊर्जा उपभोग की गयी हैं | 

ऊर्जा के व्यावसायिक मात्रक पर आधारित आंकिक प्रश्न (Numerical): 

उदाहरण 1: एक व्यक्ति अपने घर के एक कमरे में 100 W का एक बल्ब प्रतिदिन 7 घंटे उपभोग करता है | बल्ब द्वारा खर्च की गयी ऊर्जा की मात्रा को 'यूनिट' में परिकलन कीजिये |

हल : 

बल्ब की शक्ति = 100 W 

1 दिन में उपभोग किया गया समय = 7 घंटा 

इसलिए, एक दिन में ऊर्जा का कुल उपभोग = 100 x 7 W 

= 700 W 

= 0.7 kW h या 0.7 यूनिट 

उदाहरण 2 : 60 W का एक विद्युत बल्ब प्रतिदिन 6 घंटा उपभोग किया जाता है | एक 160 W का छत पंखा प्रतिदिन 8 घंटा उपभोग किया जाता है | एक दिन में खर्च की गई ऊर्जा की कुल मात्रा को 'यूनिट' में व्यक्त कीजिये | 

हल : 

बल्ब की शक्ति = 60 W 

1 दिन में उपभोग किया गया समय = 6 घंटा 

इसलिए, एक दिन में बल्ब द्वारा ऊर्जा का कुल उपभोग = 60 x 6 W 

= 360 W 

पंखे की शक्ति = 160 W 

1 दिन में उपभोग किया गया समय = 8 घंटा 

एक दिन में बल्ब द्वारा ऊर्जा का कुल उपभोग = 160 x 8 W 

= 1280 W 

विद्युत ऊर्जा का कुल उपभोग = 360 W + 1280 W 

= 1640 W

= 1.640 kW h या 1.640 यूनिट 

Page 4 of 6

Class 9, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 9 Science notes, class 9 Science notes hindi medium, cbse 9 Science cbse notes, class 9 Science revision notes, cbse class 9 Science study material, ncert class 9 science notes pdf, class 9 science exam preparation, cbse class 9 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।