ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-10. गुरुत्वाकर्षण Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 9 Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-10. गुरुत्वाकर्षण Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes
Updated on: 25 March 2026

10. गुरुत्वाकर्षण

Page 5 of 7

उत्प्लावक्ता

तरलों में दाब : 

उत्पलावन बल (Buoyancy Force) : जब किसी वस्तु को तरल में डुबोया जाता है तो तरह उस वस्तु पर ऊपर कि ओर एक लगाता है, वस्तु पर ऊपर कि ओर लगने वाले इस बल को उत्पलावन बल कहते है | 

  • उत्प्लावन बल हमेशा ऊपर कि ओर लगता है |  
  • गुरुत्व बल हमेशा वस्तु पर नीचे कि ओर लगता है | 
  • उत्पलावन बल तरल के घनत्व पर निर्भर करता है |

​उत्प्लावकता (Buoyancy) : तरल पदार्थों का वह गुण जिससे वह अपने अंदर डुबोई जाने वाली प्रत्येक वस्तु को ऊपर कि ओर धक्का (बल) लगाता है उत्प्लावकता कहलाता है | 

दुसरे शब्दों में, 

तरल पदार्थों द्वारा ऊपर कि ओर बल लगाये जाने वाले गुण को उत्प्लावकता कहते है |

किसी तरल पदार्थ का उत्प्लावकता उसकी घनत्व (density) पर निर्भर करता है | जिसकी तरल की घनत्व अधिक होगा वह अधिक उत्प्लावन बल लगाएगा यदि उसका घनत्व कम है तो वह कम बल लगाएगा |   

ये तरल पदार्थ जल, तारपीन का तेल, पेट्रोल, किरोसिन तेल, अल्कोहोल तथा दूध हो सकता है | 

क्रियाकलाप : हम एक वायुरुद्ध ढक्कन से एक प्लास्टिक कि खाली बोतल को बंद कर देते है और पानी में डुबोते है तो देखते है कि बोतल को छोड़ने पर ऊपर पानी कि सतह पर वापस आ जाता है | वस्तु  का भार पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल के बराबर होता है। जब बोतल डुबोई जाती है तो बोतल पर पानी द्वारा लगने वाला ऊपर की दिशा में बल इसके भार से अधिक है। इसीलिए छोड़ने पर यह ऊपर उठती है। इस प्लास्टिक की बोतल पर दो प्रकार का बल कार्य कर रहा है | 

(i) गुरुत्व बल जो बोतल को नीचे कि तरफ खींचता है | और 

(ii) वह बल जो बोतल को ऊपर कि ओर धक्का दे रहा है जिसे उत्प्लावन बल कहते हैं | 

घनत्व (density) : किसी पदार्थ का घनत्व, उसके एकांक आयतन के द्रव्यमान को कहते हैं | 

घनत्व का मात्रक किलोग्राम प्रति घन मीटर (kg m-3) है |

  • एक ही पदार्थ का घनत्व सदैव समान रहता है | 
  • किसी पदार्थ का घनत्व उसका एक लाक्षणिक गुण है | 
  • अलग-अलग पदार्थों का घनत्व भी अलग-अलग होता है | 
  • किसी पदार्थ का घनत्व, उस पदार्थ कि शुद्धता कि जाँच में सहायता करता है | 

उदाहरण : सोने का घनत्व 19300 kg m-3 होता है जबकि पानी का घनत्व 1000 kg m-3 है | 

घनत्व को समझने के लिए हम एक उदाहरण लेते हैं : हमने दो एक ही आकार की ब्लॉक लिया एक लोहे की और दूसरी प्लास्टिक की जिनका आयतन 1cm x 1cm x 1cm = 1 cm3 समान है | परन्तु इनके द्रव्यमान में अन्तर है, लोहे वाले ब्लॉक का द्रव्यमान 25 g है और प्लास्टिक वाले ब्लॉक का द्रव्यमान 10 g है | अब यह कहा जायेगा कि लोहे का घनत्व प्लास्टिक की तुलना में अधिक है, और प्लास्टिक का घनत्व लोहे कि तुलना में कम है |  

 

Page 5 of 7

Class 9, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 9 Science notes, class 9 Science notes hindi medium, cbse 9 Science cbse notes, class 9 Science revision notes, cbse class 9 Science study material, ncert class 9 science notes pdf, class 9 science exam preparation, cbse class 9 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।