Chapter-10. गुरुत्वाकर्षण Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes
CBSE Class 9 Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.
10. गुरुत्वाकर्षण
दाब और प्रणोद
अध्याय 10. गुरुत्वाकर्षण
प्रणोद (Thrust) : किसी वस्तु कि सतह पर लम्बवत लगने बल को प्रणोद कहते हैं |
- प्रणोद का प्रभाव उस क्षेत्रफल पर निर्भर है जिस पर कि वह लगता है |
- किसी वस्तु पर लगने वाला प्रणोद का परिमाण (magnitude) उस सतह के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है जिस सतह से वस्तु संपर्क में रहता है |
प्रणोद का S.I मात्रक वही होता है जो बल का होता है अर्थात kgms-2 या N (न्यूटन) है |
दाब (Pressure): प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले प्रणोद को दाब कहते है |
दाब = प्रणोद/क्षेत्रफल
दाब का S.I मात्रक N/m2 या Nm-2 है | इसे वैज्ञानिक ब्लैस पास्कल के सम्मान में, दाब के मात्रक को पास्कल कहा जाता है | तथा इसे Pa से व्यक्त किया जाता है |
- किसी वस्तु के ऊपर लगने वाले प्रणोद यदि कम क्षेत्रफल से लगता है तो दाब बढ़ता है और अधिक क्षेत्रफल से लगता है तो दाब कम हो जाता है |
यही कारण है कि किलों के सिरे नुकीले होते है, चाकू कि धार तेज होती है, भवनों कि नींव चौड़ी होती है और स्कूल बैग की पट्टियाँ चौड़ी बनाई जाती है |
मुख्य बिंदु:
(i) समान परिणाम के बलों का भिन्न-भिन्न क्षेत्रफलों पर भिन्न-भिन्न प्रभाव होता है | इसलिए समान प्रणोद का अलग-अलग प्रभाव हो सकता है |
उदाहरण : एक लकड़ी का गुटका मेज पर रखा है | लकड़ी के गुटके का द्रव्यमान 5 kg है तथा इसकी विमाएँ 40 cm x 20 cm x 10 cm है | लकड़ी के तुकडे द्वारा मेज पर लगने वाले दाब ज्ञात कीजिए | यदि इनकी निम्नलिखित विमाओं की सतह मेज पर रखी जाती है |
(a) 20 cm x 10 cm
(b) 40 cm x 20 cm
हल:
लकड़ी के गुटके का द्रव्यमान = 5 kg
तथा इसकी विमाएँ = 40 cm x 20 cm x 10 cm
मेज की सतह पर लगने वाला प्रणोद (भार) F = m x g
= 5 kg x 9.8 ms-2
= 49 kg ms-2 (N)
जब लकड़ी 20 cm x 10 cm की सतह पर राखी जाती है तब-
सतह का क्षेत्रफल = 20 cm x 10 cm
= 200 cm2 = 0.02 m2
दाब = प्रणोद/क्षेत्रफल
= 49 N/0.02 m2
= 2450 N m-2
जब लकड़ी 40 cm x 20 cm की सतह पर राखी जाती है तब प्रणोद तो सामान ही रहता है -
क्षेत्रफल = 40 cm x 20 cm
= 800 cm2 = 0.08 m2
दाब = प्रणोद/क्षेत्रफल
= 49 N/0.08 m2
= 612.5 N m-2
अत: सतह 20 cm x 10 cm द्वारा लगाया गया दाब = 2450 N m-2
और सतह 40 cm x 20 cm द्वारा लगाया गया दाब = 612.5 N m-2
इस उदाहरण से स्पष्ट देख सकते है कि किसी वस्तु के ऊपर लगने वाले प्रणोद यदि कम क्षेत्रफल से लगता है तो दाब बढ़ता है और अधिक क्षेत्रफल से लगता है तो दाब कम हो जाता है |
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
Class 9, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 9 Science notes, class 9 Science notes hindi medium, cbse 9 Science cbse notes, class 9 Science revision notes, cbse class 9 Science study material, ncert class 9 science notes pdf, class 9 science exam preparation, cbse class 9 physics chemistry biology notes
Welcome to ATP Education
ATP Education