ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-10. गुरुत्वाकर्षण Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 9 Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-10. गुरुत्वाकर्षण Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes
Updated on: 25 March 2026

10. गुरुत्वाकर्षण

Page 3 of 7

द्रव्यमान एवं भार

अध्याय 10. गुरुत्वाकर्षण 


द्रव्यमान (Mass): द्रव्यमान  किसी वस्तु में पदार्थ कि कुल मात्रा होता है, जो वस्तु के जड़त्व की माप होता है | 

इसका मात्रक kg (किलोग्राम) होता है | यह एक आधारभूत भौतिक राशि है | 

किसी वस्तु के द्रव्यमान का गुण :

(i) यह किसी वस्तु में उपस्थित पदार्थ की मात्रा होता है |

(ii) यह किसी वस्तु की जड़त्व का माप होता है |
(iii) वस्तु का द्रव्यमान स्थिर रहता है |

(iv) स्थान परिवर्तन पर वस्तु का द्रव्यमान बदलता नहीं है |
(v) वस्तु का द्रव्यमान बढ़ने पर उस वस्तु का जड़त्व कि माप भी बढ़ता है, अर्थात किसी वस्तु का जितना द्रव्यमान  होगा उस वस्तु का जडत्व भी उतना ही होगा |

भार (Weight) : वह बल जिसके द्वारा कोई वस्तु पृथ्वी कि ओर आकर्षित होती है वस्तु का भार कहलाता है | 

संक्षेप में, 

वस्तु पर पृथ्वी का आकर्षण बल वस्तु का भार कहलाता है | 

इसे 'W' से दर्शाते हैं | भार भी एक बल है इसलिए इसका मात्रक भी बल वाला ही होता है अर्थात kgm-2 या N (न्यूटन) | 

किसी वस्तु के भार के गुण : 

(i) भार वह बल है जो उर्ध्वाधर दिशा में नीचे की ओर लगता है | 

(ii) इसमें परिमाण तथा दिशा दोनों होते हैं इसलिए भार एक सदिश राशि है |  

(iii) वस्तु का भार (W) वस्तु के द्रव्यमान (m) के समानुपाती होता है, अर्थात W : m होता है | 

(iv) किसी वस्तु का भार इसके स्थान पर निर्भर करता है | 

(v)  किसी वस्तु का भार प्रत्येक स्थान पर अलग-अलग हो सकता है | 

पृथ्वी का यह आकर्षण बल दो कारकों पर निर्भर करता है : 

(i) वस्तु के द्रव्यमान (m) पर

(ii) पृथ्वी के गुरुत्वीय बल के कारण त्वरण (g) पर

 
 

Page 3 of 7

Class 9, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 9 Science notes, class 9 Science notes hindi medium, cbse 9 Science cbse notes, class 9 Science revision notes, cbse class 9 Science study material, ncert class 9 science notes pdf, class 9 science exam preparation, cbse class 9 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।