Chapter-भारतीय सभ्यता का प्रारंभ Social Science class 6 in hindi Medium CBSE Notes
CBSE Class 6 Social Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.
भारतीय सभ्यता का प्रारंभ
Assignments - What Have You Learned?
अध्याय 6. भारतीय सभ्यता का प्रारंभ – Assignment
बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
सही विकल्प चुनिए।
- मानव समाज के उन्नत चरण को क्या कहा जाता है?
- संस्कृति
- सभ्यता
- प्रशासन
- व्यापार
- भारतीय उपमहाद्वीप की प्रारंभिक सभ्यता को किस नाम से जाना जाता है?
- वैदिक सभ्यता
- मौर्य सभ्यता
- हड़प्पा सभ्यता
- गुप्त सभ्यता
- हड़प्पा सभ्यता से संबंधित पहला उत्खनित नगर कौन-सा था?
- लोथल
- धौलावीरा
- हड़प्पा
- राखीगढ़ी
- लगभग 3500 सा.सं.पू. से गाँव किसमें परिवर्तित होने लगे?
- किलों में
- नगरों में
- बंदरगाहों में
- राजधानियों में
- मोहनजो-दड़ो किस प्रसिद्ध संरचना के लिए जाना जाता है?
- विशाल स्तूप
- महास्नानागार
- विशाल मंदिर
- लोहे के स्तंभ
- धौलावीरा किसके लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है?
- जलाशयों और जल प्रबंधन के लिए
- लौह उद्योग के लिए
- गुफाओं के लिए
- स्तूपों के लिए
- हड़प्पाई नगर सामान्यतः कितने प्रमुख भागों में विभाजित थे?
- एक
- दो
- तीन
- चार
- हड़प्पाई नगर के निचले नगर में मुख्यतः कौन रहते थे?
- अभिजात वर्ग
- राजा
- सामान्य लोग
- सैनिक
- हड़प्पावासी किस फसल को उगाने वाले प्रारंभिक लोगों में थे?
- चाय
- कपास
- कॉफी
- गन्ना
- लोथल वर्तमान में किस राज्य में स्थित है?
- राजस्थान
- हरियाणा
- गुजरात
- पंजाब
- हड़प्पाई मुहरें मुख्यतः किस पदार्थ से बनाई जाती थीं?
- ग्रेनाइट
- संगमरमर
- स्टिऐटाइट
- लोहा
- तांबे में टिन मिलाने पर कौन-सी धातु बनती है?
- पीतल
- कांस्य
- लोहा
- इस्पात
- कार्नेलियन क्या है?
- एक धातु
- एक लाल रंग का पत्थर
- एक प्रकार की लकड़ी
- एक प्रकार की मिट्टी
- लगभग 1900 सा.स.पू. के आसपास किस सभ्यता का ह्रास हुआ?
- मिस्र की सभ्यता
- मेसोपोटामिया की सभ्यता
- सिंधु-सरस्वती सभ्यता
- मौर्य सभ्यता
- निम्नलिखित में से कौन-सा हड़प्पा सभ्यता के ह्रास का प्रमुख कारण माना जाता है?
- औद्योगिक क्रांति
- जलवायु परिवर्तन
- रेल मार्गों का विकास
- समुद्री युद्ध
रिक्त स्थान भरिए
- मानव समाज के उन्नत चरण को __________ कहते हैं।
- हड़प्पा सभ्यता को भारत का पहला __________ कहा जाता है।
- लगभग 3500 सा.सं.पू. से गाँव __________ में परिवर्तित होने लगे।
- मोहनजो-दड़ो का प्रसिद्ध __________ हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख संरचना है।
- धौलावीरा विशाल __________ के लिए प्रसिद्ध है।
- हड़प्पावासी __________ उगाने वाले प्रारंभिक लोगों में थे।
- तांबे में टिन मिलाने से __________ बनता है।
- लोथल का संबंध __________ व्यापार से माना जाता है।
- हड़प्पाई मुहरों पर विभिन्न __________ के चित्र बनाए गए हैं।
- लगभग 1900 सा.स.पू. के आसपास हड़प्पा सभ्यता का __________ हुआ।
सही या गलत लिखिए
- हड़प्पा सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक थी।
- धौलावीरा गुजरात में स्थित है।
- मोहनजो-दड़ो में महास्नानागार मिला है।
- हड़प्पाई नगरों में जल-निकास की व्यवस्था थी।
- लोथल का संबंध समुद्री व्यापार से था।
- हड़प्पावासी केवल शिकार पर निर्भर रहते थे।
- कार्नेलियन से मनके बनाए जाते थे।
- कांस्य तांबे की तुलना में अधिक कठोर होता है।
- हड़प्पाई लेखन प्रणाली को पूरी तरह पढ़ लिया गया है।
- जलवायु परिवर्तन हड़प्पा सभ्यता के ह्रास का एक कारण था।
एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिए
- भारत की प्रारंभिक नगरीय सभ्यता का नाम क्या था?
- हड़प्पा सभ्यता से संबंधित पहला उत्खनित नगर कौन-सा था?
- विशाल जलाशयों के लिए प्रसिद्ध हड़प्पाई नगर कौन-सा है?
- महास्नानागार किस नगर में मिला है?
- समुद्री व्यापार से संबंधित प्रमुख हड़प्पाई स्थल कौन-सा है?
- तांबे और टिन से बनने वाली धातु का नाम क्या है?
- लाल रंग के पत्थर का नाम क्या है जिससे मनके बनाए जाते थे?
- हड़प्पा सभ्यता के ह्रास का एक प्रमुख प्राकृतिक कारण लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
30–50 शब्दों में उत्तर दीजिए।
- सभ्यता क्या है? इसकी प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
- हड़प्पा सभ्यता को भारत का पहला नगरीकरण क्यों कहा जाता है?
- हड़प्पाई नगर-योजना की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
- मोहनजो-दड़ो के महास्नानागार का वर्णन कीजिए।
- धौलावीरा की जल प्रबंधन व्यवस्था की विशेषताएँ लिखिए।
- हड़प्पावासियों की प्रमुख फसलों के नाम लिखिए।
- लोथल का व्यापारिक महत्व क्या था?
- हड़प्पाई मुहरों का क्या उपयोग रहा होगा?
अंतर स्पष्ट कीजिए
- ऊपरी नगर और निचले नगर में अंतर लिखिए।
- मोहनजो-दड़ो और धौलावीरा में अंतर लिखिए।
- तांबा और कांस्य में अंतर लिखिए।
- स्थल व्यापार और समुद्री व्यापार में अंतर लिखिए।
मिलान कीजिए
| कॉलम 'अ' | कॉलम 'ब' |
|---|---|
| 1. मोहनजो-दड़ो | क. गुजरात |
| 2. धौलावीरा | ख. महास्नानागार |
| 3. लोथल | ग. राखीगढ़ी |
| 4. हरियाणा | घ. समुद्री व्यापार |
| 5. स्टिऐटाइट | ङ. मुहरें |
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
80–120 शब्दों में उत्तर दीजिए।
- हड़प्पा सभ्यता की नगर-योजना और जल-निकास व्यवस्था का विस्तार से वर्णन कीजिए।
- हड़प्पावासियों की कृषि और भोजन के बारे में विस्तार से लिखिए।
- हड़प्पा सभ्यता के व्यापार और शिल्प-कौशल का वर्णन कीजिए।
- हड़प्पा सभ्यता के ह्रास के प्रमुख कारणों की व्याख्या कीजिए।
मानचित्र आधारित प्रश्न
- भारत के मानचित्र पर धौलावीरा, लोथल, राखीगढ़ी और कालीबंगा को चिह्नित कीजिए।
- पाकिस्तान के मानचित्र पर हड़प्पा और मोहनजो-दड़ो को चिह्नित कीजिए।
- सिंधु नदी और उसके आसपास विकसित हड़प्पा सभ्यता के क्षेत्र को मानचित्र पर दर्शाइए।
गतिविधि आधारित प्रश्न
- हड़प्पाई नगर का एक सरल मॉडल बनाइए जिसमें सड़कें, घर और जल-निकास की व्यवस्था दिखाई गई हो।
- धौलावीरा के जलाशय का चित्र बनाकर जल-संचयन की व्यवस्था दर्शाइए।
- हड़प्पाई मुहर का चित्र बनाइए और उस पर किसी पशु का प्रतीक बनाइए।
- लोथल के विशाल बेसिन का रेखाचित्र बनाकर उसके संभावित उपयोग को दर्शाइए।
सोचिए और उत्तर दीजिए
- हड़प्पावासियों ने नदियों के किनारे नगर बसाना क्यों उचित समझा होगा?
- हड़प्पाई नगरों में जल-निकास की सुव्यवस्थित व्यवस्था क्यों आवश्यक रही होगी?
- धौलावीरा की जल प्रबंधन प्रणाली से आज हमें क्या सीख मिलती है?
- क्या हड़प्पा सभ्यता का ह्रास केवल युद्ध या आक्रमण के कारण हुआ था? अपने उत्तर के पक्ष में कारण दीजिए।
- हड़प्पावासियों के ग्रामीण जीवन की ओर लौटने से हमें गाँव और नगर के संबंध के बारे में क्या पता चलता है?
त्वरित परीक्षा अभ्यास
- हड़प्पा सभ्यता → भारत की प्रारंभिक नगरीय सभ्यता
- मोहनजो-दड़ो → महास्नानागार
- धौलावीरा → विशाल जलाशय और जल प्रबंधन
- लोथल → समुद्री व्यापार
- स्टिऐटाइट → मुहरों का निर्माण
- तांबा + टिन → कांस्य
- कार्नेलियन → मनके बनाने में प्रयुक्त लाल पत्थर
- लगभग 1900 सा.स.पू. → हड़प्पा सभ्यता का ह्रास
- प्रमुख कारण → जलवायु परिवर्तन, वर्षा में कमी और सरस्वती नदी के मध्य बेसिन का सूखना
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
1. Chapter Review and Key Points
2. भारतीय सभ्यता हड़प्पा संस्कृति
Class 6, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 6 Social Science notes, class 6 Social Science notes hindi medium, cbse 6 Social Science cbse notes, class 6 Social Science revision notes, cbse class 6 Social Science study material, ncert class 6 science notes pdf, class 6 science exam preparation, cbse class 6 physics chemistry biology notes
Welcome to ATP Education
ATP Education