ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-Chapter 6. अन्तराष्ट्रीय संगठन Political Science-I class 12 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 12 Political Science-I Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-Chapter 6. अन्तराष्ट्रीय संगठन Political Science-I class 12 in hindi Medium CBSE Notes
Updated on: 05 March 2026

Chapter 6. अन्तराष्ट्रीय संगठन

Page 3 of 3

संयुक्त राष्ट्र की भूमिका

अंतर्राष्ट्रीय आण्विक ऊर्जा एजेंसी (इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी - IAEA) - इस संगठन की स्थापना 1957 में हुई। यह संगठन परमाण्विक ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने और सैन्य उद्देश्यों में इसके इस्तेमाल को रोकने की कोशिश करता है। इस संगठन के अधिकारी नियमित रूप से विश्व की परमाण्विक सुविधाओं की जाँच करते हैं ताकि नागरिक परमाणु-संयंत्रों का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए न हो।

अंतर्राष्ट्रीय आण्विक ऊर्जा एजेंसी का उदेश्य : 

(i) परमाण्विक ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना |

(ii) सैन्य उद्देश्यों में परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल को रोकने की कोशिश करना |

(iii) नियमित रूप से विश्व की परमाण्विक सुविधाओं की जाँच करना |

अमरीकी वर्चश्व रोकने में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका : एक-ध्रुवीय विश्व में जहाँ अमरीका सबसे ताकतवर देश है और उसका कोई गंभीर प्रतिद्वन्द्वी भी नहीं है | जबकि संयुक्त राष्ट्रसंघ के भीतर अमरीका का खास प्रभाव है। वह संयुक्त राष्ट्रसंघ के बजट में सबसे ज्यादा योगदान करने वाला देश है। अमरीका की वित्तीय ताकत बेजोड़ है। यह भी एक तथ्य है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ अमरीकी भू-क्षेत्र में स्थित है और इस कारण भी अमरीका का प्रभाव इसमें बढ़ जाता है। इस तरह हम देखते हैं कि संयुक्त राष्ट्र अमरीकी ताकत पर अंकुश लगाने में सक्षम नहीं है | परन्तु वह चाहे तो अमरीका और शेष विश्व के बीच विभिन्न मसलों पर बातचीत कायम कर सकता है और इस संगठन ने ऐसा किया भी है। संयुक्त राष्ट्रसंघ ऐसा मंच है जहाँ अमरीकी रवैये और नीतियों पर कुछ अंकुश लगाया जा सकता है।

 

Page 3 of 3

Class 12, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 12 Political Science-I notes, class 12 Political Science-I notes hindi medium, cbse 12 Political Science-I cbse notes, class 12 Political Science-I revision notes, cbse class 12 Political Science-I study material, ncert class 12 science notes pdf, class 12 science exam preparation, cbse class 12 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।