ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-समष्टि अर्थशास्त्र की कुछ मूलभूत अवधारणाएँ Macro Economics class 12 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 12 Macro Economics Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-समष्टि अर्थशास्त्र की कुछ मूलभूत अवधारणाएँ Macro Economics class 12 in hindi Medium CBSE Notes
Updated on: 05 March 2026

समष्टि अर्थशास्त्र की कुछ मूलभूत अवधारणाएँ

Page 3 of 3

page 3

स्टॉक तथा प्रवाह -

स्टॉक - स्टॉक समय के एक निश्चित बिंदु पर मापी जाने वाली मात्रा है | जैसे - 1 मार्च 2017 को आपके बैंक खाते में 500 रूपए है | यह एक स्टॉक अवधारणा है क्योंकि यह समय के एक निश्चित बिंदु से सम्बंधित है |

प्रवाह - प्रवाह, समय की विशेष अवधि में मापी जाने वाली मात्रा है | जैसे - आप रोज 100 खर्च करते है | यह एक प्रवाह अवधारणा है क्योंकि यह समय के एक विशेष अवधि से सम्बंधित है | 

प्रवाह तथा स्टॉक में अंतर - 

स्टॉक -

(i) स्टॉक का सम्बंध समय के एक निश्चित बिंदु से होता है |

(ii) स्टॉक का समयकाल नहीं होता है |

(iii) स्टॉक, प्रवाह को प्रभावित करता है | जैसे - पूंजी का स्टॉक जितना अधिक होता है उतना ही अधिक वस्तुओं तथा सेवाओं का प्रवाह होता है |

प्रवाह - 

(i) प्रवाह का सम्बंध समय की विशेष अवधि से होता है |

(ii) प्रवाह का समयकाल होता है | जैसे - प्रति घंटा, प्रतिमाह |

(iii) प्रवाह, स्टॉक को प्रभावित करता है | जैसे - मुद्रा का प्रवाह जितना अधिक होता है उतना ही अधिक मुद्रा का स्टॉक होता है |

वास्तविक प्रवाह तथा मौद्रिक प्रवाह -

वास्तविक प्रवाह - वास्तविक प्रवाह से अभिप्राय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रो में वस्तुओं तथा सेवाओं के प्रवाह से है | जैसे - उत्पादक क्षेत्र द्वारा परिवार क्षेत्र को वस्तुओं का प्रवाह |

मौद्रिक प्रवाह - मौद्रिक प्रवाह से अभिप्राय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रो में मुद्रा के प्रवाह से है | जैसे - परिवार क्षेत्र द्वारा उत्पादक क्षेत्र को मुद्रा का प्रवाह |

वास्तविक प्रवाह मौद्रिक प्रवाह के विपरीत है - वास्तविक प्रवाह मौद्रिक प्रवाह के विपरीत है क्योंकि वास्तविक प्रवाह के बदले ही मौद्रिक प्रवाह किया जाता हैं | जैसे उत्पादक क्षेत्र द्वारा परिवार क्षेत्र को वस्तुओं तथा सेवाओं का वास्तविक प्रवाह किया जाता है | इसके बदले परिवार क्षेत्र द्वारा उत्पादक क्षेत्र को मुद्रा का मौद्रिक प्रवाह किया जाता है | 

इसी तरह परिवार क्षेत्र द्वारा उत्पादक क्षेत्र को कारक सेवाओं का वास्तविक प्रवाह किया जाता है जिसके बदले उत्पादक क्षेत्र द्वारा परिवार क्षेत्र को भुगतान किया जाता है |

आय और उत्पाद के चक्रीय प्रवाह के सिद्धांत -

(i) मौद्रिक प्रवाह वास्तविक प्रवाह के विपरीत होते है |

(ii) विभिन्न क्षेत्रो में प्राप्तियां तथा भुगतान समरूप होते है |

Page 3 of 3

Class 12, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 12 Macro Economics notes, class 12 Macro Economics notes hindi medium, cbse 12 Macro Economics cbse notes, class 12 Macro Economics revision notes, cbse class 12 Macro Economics study material, ncert class 12 science notes pdf, class 12 science exam preparation, cbse class 12 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।