ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-Chapter 6. नियुक्तिकरण Business Study class 12 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 12 Business Study Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-Chapter 6. नियुक्तिकरण Business Study class 12 in hindi Medium CBSE Notes
Updated on: 05 March 2026

Chapter 6. नियुक्तिकरण

Page 1 of 3

पेज 1

अध्याय - 6

नियुक्तिकरण 

नियुक्तिकरण - नियुक्तिकरण से अभिप्राय योग्य एंव कुशल व्यक्तियों को काम पर लगाने से है |

नियुक्तिकरण का महत्व -

1. यह विभिन्न पदों के लिए योग्य कर्मचारी खोजने में सहायता करता है |

2. यह सही व्यक्ति को सही काम पर लगाकर बेहतर निष्पादन को सुनिश्चित करता है |

3. उचित तथा अच्छा नियुक्तिकरण संगठन के निरंतर विकास को सुनिश्चित करता है |

4. यह संगठन में जरुरत के अनुसार कर्मचारियों को नियुक्त कर अधिक श्रम लागत को कम करने तथा मानव संसाधन का पूर्ण प्रयोग करने में सहायता करता है |

5. यह कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने में सहायता करता है |

नियुक्तिकरण प्रक्रिया के चरण -

1. मानव शक्ति आवश्कताओं का आकलन - सबसे पहले यह पता लगाया जाता है की संगठन में कितनी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे है तथा किस पद पर काम कर रहे हैं | उसके बाद यह निर्णय लिया जाता है की संगठन में और कितने कर्मचारियों की आवश्यकता है |

2. भर्ती - भर्ती संभावित कर्मचारियों को संगठन में नौकरी के लिए आवेदन देने के लिए प्रोत्साहित करने की प्रक्रिया है | इसके अंतर्गत विभिन्न स्रोतों से आवश्यक कर्मचारियों की खोज की जाती है तथा उन्हें संगठन में नोकरी के लिए आवेदन पत्र भेजने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है |

3. चयन - इसमें नौकरी के लिए आनेदन देने वाले व्यक्तियों में से विभिन्न कार्यो के लिए योग्य व्यक्तियों को चुना जाता है | यह परीक्षाओं, डॉक्टरी जांच आदि के माध्यम से किया जाता है |

4. अनुस्थापन तथा अभिविन्यास - सही व्यक्ति को सही कार्य पर लगाने की प्रक्रिया को अनुस्थापन कहते है | जब भी किसी नए कर्मचारी का चयन किया जाता है तो उसे काम पर लगाया जाता है | अतः नए कर्मचारी को काम पर लगाना ही अनुस्थापन है |

नए कर्मचारी को संगठन से परिचित करने की प्रक्रिया को अभिविन्यास कहते है | जब किसी नए कर्मचारी का चयन किया जाता है तो उसे संगठन के साथी कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों आदि से निल्वाया जाता है तथा परिचय करवाया जाता है |

5. प्रशिक्षण तथा विकास - प्रशिक्षण कर्मचारिओं के कौशल, कार्य करने की क्षमता तथा योग्यता बढाने प्रक्रिया है | यह कर्मचारियों के ज्ञान एंव कौशल को बढाने में सहायता करती है | प्रशिक्षण थोड़े समय तक चलने वाली प्रक्रिया है | विकास से अभिप्राय व्यक्ति के पूर्ण विकास से है | यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है |  

6. निष्पादन मूल्यांकन - निष्पादन मूल्यांकन का अर्थ है यह मापना की कर्मचारियों को जो काम सौपा गया था उसे उसने पूरा किया है या नहीं | यह देखना की यदि पूरा किया है तो कितने अच्छे से किया है इसी के आधार पर कर्मचारियों को पद्दोनिती दी जाती है |

 

Page 1 of 3

Class 12, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 12 Business Study notes, class 12 Business Study notes hindi medium, cbse 12 Business Study cbse notes, class 12 Business Study revision notes, cbse class 12 Business Study study material, ncert class 12 science notes pdf, class 12 science exam preparation, cbse class 12 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।