Chapter-Chapter 5. संगठन Business Study class 12 in hindi Medium CBSE Notes
CBSE Class 12 Business Study Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.
Chapter 5. संगठन
पेज 3
अधिकार अंतरण
अधिकार अंतरण : अधिकार अंतरण से अभिप्राय अधिकारीयों द्वारा अधीनस्थों को एक निश्चित सीमा तक कार्य करने का अधिकार देने से हैं |
अधिकार अंतरण के तत्व
(i) उत्तरदायित्व
(ii) अधिकार
(iii) जवाबदेही
(1) उत्तरदायित्व : उत्तरदायित्व से अभिप्राय अधिकारीयों द्वारा सौंपे गए कार्य को अधीनस्थों द्वारा सही प्रकार से करना हैं | उत्तरदायित्व, काम सौंपने की प्रक्रिया से ही प्रारम्भ हो जाता हैं |
विशेषताएं
(i) उत्तरदायित्व दूसरें व्यक्ति को सौंपा जाता हैं |
(ii) इसकी उत्पति अधिकारी-अधीनस्थ संबंधों के कारण उत्पन्न होती हैं |
(2) अधिकार : अधिकार से अभिप्राय निर्णय लेनी की शक्ति से हैं | जब अधिकारी अधीनस्थ को अधिकारों का अंतरण करता हैं तो वे अधीनस्थ को किसी कार्य को करने व न करने का निर्णय लेने का भी अधिकार देता हैं |
विशेषताएं
(i) अधिकार को दूसरें व्यक्ति को सौंपा जाता हैं |
(ii) अधिकार, अधिकारीयों द्वारा अधीनस्थों को सौंपे जाते हैं
(iii) इसका संबंध पद से होता हैं |
(3) जवाबदेही : जवाबदेही से अभिप्राय अधीनस्थों द्वारा अपने कार्य निष्पादन के लिए अधिकारीयों को जवाब देने से हैं |
विशेषताएं
(i) जवाबदेही को दूसरें को नहीं सौंपा जा सकता हैं |
(ii) इसका आधार अधिकारी-अधीनस्थ सम्बन्ध से होता हैं |
(iii) यह केवल अधिकार सौंपने वाले व्यक्ति के प्रति होता हैं |
(iv) यह अधिकार सौंपने के कारण उत्पन्न होता हैं |
अधिकार व उत्तरदायित्व में अंतर
|
अंतर का आधार |
अधिकार |
उत्तरदायित्व |
|
अर्थ |
निर्णय लेने की शक्ति होती हैं | |
अधिकार सहित सुपुर्द किए गए कार्य का निष्पादन | |
|
उत्पति |
औपचारिक पद के कारण |
अधिकारी-अधीनस्थ सम्बन्ध के कारण |
|
प्रवाह |
ऊपर से नीचे की ओर |
नीचे से ऊपर की ओर |
उत्तरदायित्व व जवाबदेही में अंतर
|
अंतर का आधार |
उत्तरदायित्व |
जवाबदेही |
|
अर्थ |
कार्य का निष्पादन |
वरिष्ठ को किए गए कार्य के लिए जवाब देना | |
|
उत्पति |
अधिकारी-अधीनस्थ संबंध के कारण |
अधिकार सौंपे जाने के कारण |
|
दूसरों को सौंपना |
उत्तरदायित्व को दूसरों को सौंपा जा सकता हैं | |
जवाबदेही को दूसरों को सौंपा नहीं जा सकता हैं | |
Class 12, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 12 Business Study notes, class 12 Business Study notes hindi medium, cbse 12 Business Study cbse notes, class 12 Business Study revision notes, cbse class 12 Business Study study material, ncert class 12 science notes pdf, class 12 science exam preparation, cbse class 12 physics chemistry biology notes
Welcome to ATP Education
ATP Education