ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-Chapter 5. संगठन Business Study class 12 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 12 Business Study Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-Chapter 5. संगठन Business Study class 12 in hindi Medium CBSE Notes
Updated on: 05 March 2026

Chapter 5. संगठन

Page 2 of 4

पेज 2

औपचारिक संगठन - औपचारिक संगठन से अभिप्राय किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने के लिए प्रबंधको द्वारा जानबूझ कर तैयार किए गए ढांचे से है | औपचारिक संगठन क्रियात्मक तथा प्रभागीय कोई सा भी ढांचा हो सकता है |

लक्षण - 

1. यह जानबुझ कर स्थापित किया जाता है |

2. यह नियमो पर आधारित होता है |

3. यह अधिक स्थिर होता है |

4. इसमे व्यक्ति का नहीं काम का महत्व होता है |

5. इसमे परिभाषित आपसी सम्बंध होता है |

लाभ -

1. कार्यो की दोहराई नहीं होती |

2. इससे कर्मचारियों को यह अच्छे से ज्ञात होता है की किससे आदेश लेना है जिससे आदेश कि एकता का पालन होता है |

3. निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में आसानी होती है |

4. संगठन में स्थिरता होती है क्योंकि सभी नियमो का पालन करते हुए अपने - अपने कार्यो को करते है |

5. इससे उतरदेयता निर्धारण करने में सहायता मिलती है क्योंकि सबके अधिकार तथा उतरदायित्व निश्चित होते है |

हानियाँ - 

1. कार्यो को नियम के अनुसार करने के कारण कभी - कभी देरी हो जाती है |

2. पहल क्षमता में कमी आती है क्योंकि कर्मचारियों को वैसा ही करना पड़ता है जैसा उनको आदेश मिलता है | 

अनौपचारिक संगठन - ऐसा संगठन जिसकी स्थापना जानबूझ कर नहीं की जाती बल्कि अपने आप ही सामान हितो, रुचियो, तथा धर्मो के कारण हो जाती है ऐसे संगठन को अनौपचारिक संगठन कहते है |

लक्षण - 

1. इसमे लिखित किसी भी प्रकार के नियम तथा कानून नहीं होते है |

2. लोगो के बीच संदेशो का प्रभाव स्वतंत्र होता है |

3. यह औपचारिक संगठन पर आधारित होता है क्योंकि औपचारिक संगठन में काम कर रहे लोगो के बीच ही अनौपचारिक सम्बंध होते है |

4. यह जानबूझ नहीं बनाया जाता है अनौपचारिक संगठन की स्थापना अपने आप ही हो जाती है |

5. इसका कोई निश्चित ढांचा नहीं हैं |

लाभ - 

1. इसमे किसी भी तरह के नियम कानून न होने के कारण सन्देश बहुत जल्दी एक स्थान से दुसरे स्थान पर पहुँच जाते है |

2. यह सदस्यों की सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करता है क्योंकि सदस्य के सभी लोग एक दुसरे का साथ देते है |

3. यह संगठनात्मक उद्देश्यों को प्राप्त करने में सहायता करता है | इसमे एक कर्मचारी बिना किसी डर के अपनी समस्याओं को अधिकारियो से कह सकते है |

हानियाँ -

1. यह अफवाहे फैलता है क्योंकि सभी व्यक्ति लापरवाही से बात करते है |

2. यह संगठन में किसी भीं तरह के परिवर्तन का विरोध करता है |

3. यह समूह के लोगो पर दबाव बनता है की वह समूह के सभी सदस्यों की उम्मीदों का ध्यान रखे |

 

 

 

 

 

Page 2 of 4

Class 12, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 12 Business Study notes, class 12 Business Study notes hindi medium, cbse 12 Business Study cbse notes, class 12 Business Study revision notes, cbse class 12 Business Study study material, ncert class 12 science notes pdf, class 12 science exam preparation, cbse class 12 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।