ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-Chapter 4. नियोजन Business Study class 12 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 12 Business Study Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-Chapter 4. नियोजन Business Study class 12 in hindi Medium CBSE Notes
Updated on: 05 March 2026

Chapter 4. नियोजन

Page 4 of 4

पेज 4

योजनाओं के प्रकार -

1. उद्देश्य - उद्येश्य वह गंतव्य स्थान हैं जहाँ तक पंहुचने के लिए व्यवसाय विभिन्न व्यावसयिक कार्य करता हैं | उद्येश्य की विशेषताएं ;

(i) स्पष्ट हो

(ii) परिणाम से संबंधित होनी चाहिए

(iii) मापने योग्य हो

(iv) प्राप्त करने योग्य होने चाहिए |

2. व्यूह-रचना - व्यूह-रचना से अभिप्राय उस योजन से है जो एक व्यवसाय द्वारा अन्य प्रतियोगी फर्मों का सामना करने के लिए बनाई जाती हैं | इसके आयाम निम्न है;

(i) दीर्घकालीन उद्येश्यों का निर्धारण करना

(ii) उद्येश्य प्राप्ति के लिए विशेष विधि का उपयोग करना

(iii) संगठनात्मक कमियों को दूर करना |  

3. नीति - नीति से अभिप्राय उस योजन से है जो कर्मचारियों के कार्य करने को मार्ग प्रशस्त करता हैं | जैसे- किसी कंपनी की नीति है कि सफाई में प्रत्येक व्यकित सहयोग दे | अतः कार्य के दौरान कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फैक कर कूड़ेदान में ही डाला जाए |

4. कार्यविधि - कार्यविधि से अभिप्राय किसी कार्य को पूरा करने के लिए अपनाई जाने वाली क्रियाओं के क्रम के निर्धारण से हैं | जैसे - वस्तु की पैकिंग की क्रिया का क्रम निर्धारित करना |

5. नियम - नियम से अभिप्राय उस योजन है जो यह निर्णय लेने में मदद करता हैं कि किसी विशेष परिस्थिति में क्या करना हैं और क्या नहीं करना हैं | जैसे- एक कंपनी यह नियम बनाती है कि कोई भी मामला व विषय निम्न स्तर से उच्च स्तर को सीधे स्थानंतरित नहीं किया जाएगा | यह कार्य केवल सोपनिक श्रृंखला के द्वारा ही संपन्न किया जाएगा |

6. कार्यक्रम - यह एकल उपभोग योजन हैं | जिसकें अंतर्गत क्या कारण है, कैसे करना है, कौन करेगा और कब किया जाना हैं, आदि का निर्धारण किया जाता हैं |

7. बजट - बजट एक पूर्व अनुमान हैं जिसकें अंतर्गत किसी कार्य को करने के लिए आवश्यक साधानों का पहले से ही निर्धारण कर एक गणनात्मक विवरण तैयार किया जाता हैं | जैसे- किसी नई वस्तु को बनाने के लिए आवश्यक साधन जैसे कच्चा माल, मशीन, आदि का पहले ही ब्योरा तैयार करना |

 

 

Page 4 of 4

Class 12, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 12 Business Study notes, class 12 Business Study notes hindi medium, cbse 12 Business Study cbse notes, class 12 Business Study revision notes, cbse class 12 Business Study study material, ncert class 12 science notes pdf, class 12 science exam preparation, cbse class 12 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।