ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-Chapter 3. व्यावसायिक पर्यावरण Business Study class 12 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 12 Business Study Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-Chapter 3. व्यावसायिक पर्यावरण Business Study class 12 in hindi Medium CBSE Notes
Updated on: 05 March 2026

Chapter 3. व्यावसायिक पर्यावरण

Page 2 of 4

पेज 2

व्यावसायिक वातावरण के आयाम

व्यावसायिक वातावरण के आयाम में निम्नलिखित को शामिल किया जाता है :

(i) आर्थिक वातावरण

(ii) राजनैतिक वातावरण

(iii) तकनीकि वातावरण

(iv) सामाजिक वातावरण

(v) क़ानूनी वातावरण |

(1) आर्थिक वातावरण : आर्थिक वातावरण के मुख्य घटक ;

(i) ब्याज दरों में परिवर्तन

(ii) मूल्य वृद्धि दर

(iii) शेयर बाज़ार सूचकांक और रुपए के मूल्य में परिवर्तन, और

(iv) लोगों की आय में परिवर्तन |

व्यवसाय को इस सभी प्रकार के घटकों की जानकारी रखने के लिए आर्थिक वातावरण की अध्ययन करना चाहिए | जैसे - रुपए के मूल्य में गिरावट से व्यवसाय की आवश्यक मशीनरी की आयातित कीमत में वृद्धि होना |

(2) राजनैतिक वातावरण : राजनैतिक वातावरण के मुख्य घटक ;

(i) देश में शांति

(ii) सरकार का व्यवसाय के प्रति दृष्टिकोण

(iii) विभिन्न राजनैतिक दलों की विचारधाराएँ

(iv) देश का संविधान

(v) वर्तमान राजनैतिक प्रणाली |

व्यवसाय की सफ़लता, राजनैतिक स्थितियों के अंतर्गत विभिन्न क्रियाओं में हुए बदलावों के प्रति सचेत रह कर प्राप्त की जा सकती हैं |

(3) तकनीकी वातावरण : एक व्यवसाय तकनीकी वातावरण में बदलवा के प्रति रहकर प्रतियोगी फर्मों से आगे जा सकता है | तकनीकी बदलाव के द्वारा फर्म अपने उत्पाद में सुधार कर सकती हैं | तकनीकी वातावरण के मुख्य घटक ;

(i) वस्तुओं व सेवाओं के उत्पादन की नई विधियां

(ii) व्यवसाय के संचालन की नई विधियां |

(4) सामाजिक वातावरण : सामाजिक वातावरण व्यवसाय के जीवन काल को भी निर्धारित करता हैं | क्योंकि जो व्यवसाय सामाजिक वातावरण के प्रति सचेत रहता हैं जैसे - सामाजिक मूल्यों, लोगों की इच्छाओं व आकांक्षाओं का ध्यान रखता हैं समाज उस व्यवसाय का समर्थन करता हैं और वह वयवसाय लम्बे समय तक जीवित रहता हैं | सामाजिक वातावरण के मुख्य घटक ;

(i) परंपराएं

(ii) सामाजिक मूल्य

(iii) शिक्षा स्तर

(iv) समाज की आपेक्षाएं आदि |

(5) क़ानूनी वातावरण : क़ानूनी वातावरण के अंतर्गत सरकार द्वारा पारित नियम, अधिनियम आदि फैसलों को शामिल किया जाता हैं | एक व्यवसाय को विभिन्न क़ानूनी वातावरण की घटकों के बारे में जानकारी रखने के लिए क़ानूनी वातावरण का लगातार अध्ययन की आवश्यकता होती हैं | इसके मुख्य घटक ;

(i) सरकार द्वारा पारिद आधिनियम

(ii) विभिन्न आयोगों व एजेंसियों के निर्णय

(iii) अन्य क़ानूनी फ़ैसले |

 

Page 2 of 4

Class 12, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 12 Business Study notes, class 12 Business Study notes hindi medium, cbse 12 Business Study cbse notes, class 12 Business Study revision notes, cbse class 12 Business Study study material, ncert class 12 science notes pdf, class 12 science exam preparation, cbse class 12 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।